एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर किया ट्वीट लिखा, ‘शर्मिंदगी से भरी राजनीति खेली जा रही है
नई दिल्ली, सुपरस्टार शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान फिलहाल ड्रग्स केस के चलते न्यायिक हिरासत में हैं। आर्यन खान को 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में चल रही ड्रग्स पार्टी में शामिल होने के कारण गिरफ्तार किया गया था। उनके वकील का दावा है कि आर्यन के पास कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुई जिसके बिना पर 8 अक्टूबर को आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है।
आर्यन की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड के अधिकांश लोग शाह रुख खान के सपोर्ट में उतर आएं हैं। यहां उनके बंगले मन्नत पर सिलेब्स का तांता लगा हुआ है वहीं सोशल मीडिया पर भी 'आई स्पोर्ट शाह रुख खान' ट्रेंड कर रहा है। ताजा क्रम में एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट किया है।
रवीना टंडन ने मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि आर्यन खान के साथ शर्मिंदा करने वाली राजनीति खेली जा रही है। उन्होंने लिखा, 'शर्मिंदगी से भरी र...








