जनता दर्शन में अफसरों से नाराज दिखे सीएम योगी आदित्यनाथ
जनता दर्शन में लगातार बढ़ रही फरियादियों की बढ़ती संख्या देख मुख्यमंत्री ने तहसील एवं थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने अधिकारियों से पूछा था कि इतनी बड़ी संख्या में लोग जनता दर्शन में क्यों आ रहे हैं? क्या थाना, तहसील व जिला मुख्यालयों पर उनकी समस्याओं को नहीं सुना जा रहा? गोरखपुर प्रवास के दौरान जनता दर्शन कार्यक्रम में आने वाली समस्याओं को देखकर मुख्यमंत्री पहले भी थाने एवं तहसीलों की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर चुके हैं।
थक-हार कर न्याय की आस में मुख्यमंत्री के जनता दर्शन पहुंचते हैं पीड़ित
स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को लेकर अधिकारी कितना गंभीर हैं, यह जानने के लिए दैनिक जागरण की टीम ने शनिवार को जिले की तहसीलों एवं थानों की पड़ताल की और फरियादियों से बात कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। फरियादी वर्षों से अपनी समस्या का समाधान होने की चाह में ...


