बिना विवाद यूपी में हट रहे लाउडस्पीकर, पढ़िए पूरी खबर
उत्तर प्रदेश में विभिन्न धार्मिक स्थलों से अभी तक करीब 50 हजार ध्वनि विस्तारक यंत्र यानी लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं, जबकि 60 हजार से अधिक की आवाज कम करवा दी गई है। यह कदम महज बेवजह उन्मादी शोर के खिलाफ ही नहीं है, बल्कि धर्म-सम्मत और पर्यावरण संरक्षण के लिए अनिवार्य भी है। लाउडस्पीकर और डीजे जैसे ध्वनि विस्तारक यंत्र के कारण बीते कुछ वर्षो से उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में भी कई जगह बवाल होते रहे हैं। अच्छा हुआ कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने इस समस्या को समझा है और अब वह अपनी प्रबल इच्छाशक्ति की बदौलत इसका निवारण कर रही है। बस अब सड़कों पर धार्मिक जुलूस के नाम पर या फिर विवाह या अन्य सामाजिक कार्यो की आड़ में कानफोड़ू गाने बजाने पर पाबंदी और लग जाए।
न जाने किसने महज 161 साल पुराने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के साथ पूजा-अर्चना करने का रिवाज शुरू किया और देखते-देखते यह देश के हर गांव-कस्ब...



