Sunday, April 26News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड: जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में निकायों ने उठाया 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट

उत्तराखंड: जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में निकायों ने उठाया 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट

उत्तराखंड
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल के समस्त नगर निकायों द्वारा दीपावली के अवसर पर और इसके बाद विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नगरों को दीपावली पर्व पर स्वच्छ और सुंदर बनाना था। अभियान के दौरान नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम और नगर निकाय नैनीताल, भीमताल, भवाली, रामनगर, कालाढूंगी और लालकुआं के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई का कार्य किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार ऐसे स्थानों से जहां अत्यधिक कूड़ा जमा था, उसे हटाया गया और सभी सार्वजनिक मार्गों को साफ किया गया। विशेष अभियान के दौरान विभिन्न नगर निकायों से लगभग 1000 मेट्रिक टन अपशिष्ट एकत्रित किया गया। अभियान के दौरान प्रतिदिन औसतन 300 मेट्रिक टन अपशिष्ट उठाया गया, जो सामान्य दिनों की तुलना में अधिक था। इस तरह अभियान के जरिए नगरों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने में सफलता मिली। ...
उत्तराखंड: प्रवासी उत्तराखंडी करेंगे राज्य की दिशा और दशा पर मंथन

उत्तराखंड: प्रवासी उत्तराखंडी करेंगे राज्य की दिशा और दशा पर मंथन

उत्तराखंड
दूसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन पांच नवंबर को दून विश्वविद्यालय में, अभी तक 200 पंजीकरण -मुख्यमंत्री के निर्देश पर वर्ष 2024 से शुरू हुआ है सम्मेलन का सिलसिला -पिछली बार 17 राज्यों के 200 प्रतिभागियों ने की थी सम्मेलन में शिरकत -दो सत्रों में होगी महत्वपूर्ण चर्चा, मुख्यमंत्री करेंगे प्रवासियों से सीधा संवाद देहरादून, 23 अक्टूबर। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रवासी उत्तराखंडी पांच नवंबर को दून विश्वविद्यालय में जुटने जा रहे हैं। मौका है, दूसरे प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के आयोजन का। इस एक दिवसीय सम्मेलन में उत्तराखंड की 25 वर्षों की यात्रा पर प्रवासी उत्तराखंडी अपने नजरिये को सामने रखेंगे। साथ ही, यह सुझाव भी देंगे कि उत्तराखंड को भविष्य में और बेहतर बनाने के लिए क्या किया जा सकता है। इस सम्मेलन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है, जो कि 24 अक्टूबर 2025 की देर रात्रि तक चलेगी। अभ...
उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए SOP तैयार,

उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए SOP तैयार,

उत्तराखण्ड, देहरादून
खेल एवं युवा कल्याण विभाग सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने के इच्छुक युवक- युवतियों को भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण देगा। इसके लिए विभाग ने एसओपी तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों खेल एवं युवा कल्याण विभाग को प्रदेश के युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए थे। ताकि वो उत्तराखंड की महान सैन्य परंपरा के अनुसार सेना में अपना करियर बना सके। इसी क्रम में विभाग ने युवाओं को अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण देने की तैयारी पूरी कर ली है। जल्द ही 13 जिलों में अग्निवीरों का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रमुख बातें 1.अग्निवीर भर्ती पूर्व प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवक- युवतियों के लिए उत्तराखण्ड राज्य का मूल / स्थायी निवासी अथवा उत्तराखण्ड राज्य में किसी संस्थान में अध्ययनरत / सेवारत होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण हेतु...
उत्तराखंड: पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां,

उत्तराखंड: पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां,

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। दून अस्पताल के सामने युवक पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैरियर लगाया। लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक फरार हो गया। घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी डोईवाला भेजा गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह मौके पर पहुंचे और मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल जाकर घायल आरोपियों की हालत का भी जायजा लिया। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय सोहेल खान और 23 वर्षीय शानू के रूप में...
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय खटीमा में आयोजित हुआ मुख्य सेवक युवा संवाद कार्यक्रम, राज्य में 1100 से अधिक स्टार्टप्स को मान्यता देते हुए अत्याधुनिक 15 इंक्यूबेटर स्थापित किए गए

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय खटीमा में आयोजित हुआ मुख्य सेवक युवा संवाद कार्यक्रम, राज्य में 1100 से अधिक स्टार्टप्स को मान्यता देते हुए अत्याधुनिक 15 इंक्यूबेटर स्थापित किए गए

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
युवा संकल्प लेकर लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े व कैरियर बनाते हुए उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। यह बात मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा कैम्प कार्यालय में आयोजित मुख्य सेवक युवा संवाद कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री ने युवाओं को सम्बोधित करते कहा कि जब युवा ऊर्जा, उम्मीद और सकारात्मक सोच से भरे हों, तो माहौल अपने आप उत्साह से भर जाता है। मेरे अनुभव ने मुझे बताया है कि "जिस देश के युवा ठान लें वे अपने देश को शिखर पर ले जाना चाहते हैं, तो उस देश को आगे बढ़ने से कोई भी नहीं रोक सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि हमारे युवा सजग और जागरूक है। आज दुनिया भारत को आशा और विश्वास की दृष्टि से देखती है, क्योंकि भारत का जन भी युवा है और भारत का मन भी युवा है। भारत अपने सामर्थ्य से युवा है। भ...
यमनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, खरसाली के लिए रवाना हुई डोली

यमनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, खरसाली के लिए रवाना हुई डोली

उत्तराखंड, धर्म
उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा समापन की ओर बढ़ गई है। जिसमें विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो‌ गये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज भैयादूज पर विश्व प्रसिद्ध यमनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:30 बजे बंद किए गए। यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट आज छह माह के लिए बंद कर दिए गए। इससे पहले मां यमुना मंदिर का खजाना खोला गया। यमुनोत्री धाम में इस साल 6,45,000 श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और चढ़ावा चढ़ाया। जिसमें इस यात्राकाल में यमुनोत्री मंदिर समिति को करीब 50 लाख रुपये की आय हुई है रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर आज कपाट बंद होने से पहले परंपरा के अनुसार खरसाली गांव से समेश्वर देवता (शनिदेव) की डोली मां यमुना को लेने धाम पहुंची। जिसके बाद माता की डोली के आगे-आगे शनिदेव की डोली मंदिर से बाहर निकली और खरसाली के लिए...
टिहरी जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत ,दो घायल

टिहरी जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत ,दो घायल

उत्तराखंड
त्तराखंड के टिहरी जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, यहां ऋषिकेश के पास गुमानीवाला से नरेंद्र नगर के नाई गांव के लिए जा रहे बरातियों की स्कार्पियो कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर हैं। हादसे की सूचना भी खाई में गिरे एक युवक ने ही दी। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि हादसा पावकी देवी मोटर मार्ग पर बुधवार रात करीब आठ बजे हुआ। वाहन में पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार को गुमानीवाला से एक बारात नरेंद्र नगर विकासखंड के नाई गांव गई थी। इसी बारात में शामिल पांच युवक एक स्कार्पियो वाहन से जा रहे थे। वाहन गूलर से करीब 18 किमी पहले कुंडिया गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गि...
उत्तराखंड की रजत जयंती पर्व, नई ऊर्जा, नए संकल्प, 03 से 09 नवंबर तक मनाएंगे रजत जयंती सप्ताह तैयारियों पर डीएम की खास बैठक

उत्तराखंड की रजत जयंती पर्व, नई ऊर्जा, नए संकल्प, 03 से 09 नवंबर तक मनाएंगे रजत जयंती सप्ताह तैयारियों पर डीएम की खास बैठक

उत्तराखण्ड, देहरादून
  उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के परिपेक्ष्य में पूरे जनपद में 03 से 09 नवंबर तक रजत जयंती सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह एवं स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने रजत जयंती सप्ताह में जिला मुख्यालय सहित ब्लाक एवं तहसीलों में प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समयबद्व तैयारी सुनिश्चित करते हुए जन सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर नारी शक्ति दिवस, सुशासन दिवस, यूथ स्पोर्ट्स, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, शहीदों को नमन, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत, रोजगार दिवस, स्वदेशी खाद्य, विकास का सफर आदि महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित प्रतिदिन अलग-अलग थीम के साथ पूरे जनपद में भव्य कार्यक्रम का आयोजित किए जाएंगे। उ...
नशे के विरुद्ध ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के विरुद्ध ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड, बड़ी खबर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर की गई चेकिंग के दौरान एक आरोपी से 6.23 ग्राम अवैध स्मैक जबकि दूसरे से 1 किलो 440 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस टीम द्वारा 22 और 23 अक्टूबर को डक रोड ऋषिकेश तथा मंसा देवी पुलिया से आगे आकस्मिक चेकिंग के दौरान अभियुक्त चेतन पंवार पुत्र सोबन सिंह पंवार निवासी शांतिनगर ढालवाला, थाना मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल (उम्र 31 वर्ष) को 6.23 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरे अभियुक्त मनीष बिष्ट उर्फ चट्टानी पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी डांडी गांव, झीलवाला, थाना रानीपोखरी, देहरादून (उम्र 25 वर्ष) को 1 किलो 440 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतव...
आज होती है भगवान चित्रगुप्त की पूजा, पाप-पुण्य का रखते हैं लेखा-जोखा, दोपहर में यह रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

आज होती है भगवान चित्रगुप्त की पूजा, पाप-पुण्य का रखते हैं लेखा-जोखा, दोपहर में यह रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

धर्म
आज 23 अक्टूबर 2025 है। आज भैयादूज पर चित्रगुप्त पूजा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को दीपावली के बाद भाई दूज के साथ ही पड़ता है। इस दिन भगवान चित्रगुप्त की आराधना की जाती है, जो मनुष्यों के अच्छे-बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं।   विशेष रूप से कायस्थ समुदाय के लिए इस पूजा को जरूर करते हैं। खासकर कायस्थ समुदाय में इस पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन कायस्थ समाज के लोग देवताओं के लेखपाल, भगवान चित्रगुप्त की विधि-पूर्वक पूजा करते हैं। कायस्थ समुदाय के अलावा इस पूजा को बिजनेस से जुड़े लोग भी करते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार, ब्रह्मा ने पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी। दिवाली के बाद भैया दूज पर भी लेखनी, दवात और पुस्तकों की पूजा की जाती है। महिलाएं गोधन करती हैं और भगवान चित्रगुप्त की पूजा में भाग लेती है...