Monday, February 23News That Matters

Author: ucnnews

वर्षों लम्बित मुआवजों का शीघ्र भुगतान होगाः सतपाल महाराज

वर्षों लम्बित मुआवजों का शीघ्र भुगतान होगाः सतपाल महाराज

उत्तराखण्ड
-पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री, विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को करोड़ों रूपये की योजनाओं लोकार्पण-शिलान्यास किया। महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई योजना के तहत जितने भी लोगों के मुआवजे लंबित है उन सभी को शीघ्र ही भुगतान किया जाएगा। उक्त बात शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में करोड़ों रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई मंत्री एवं विधायक श्री सतपाल महाराज ने ने कही। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री, विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में 9 लाख 27 हजार की लागत से सुकई के तहत पाईप लाईन के विस्तारीकरण की योजना का शिलान्यास करने क...
उच्च शिक्षण संस्थानों में एक सितम्बर से होंगे एडमिशन, एक अक्टूबर से पढ़ाई: डॉ धन सिंह

उच्च शिक्षण संस्थानों में एक सितम्बर से होंगे एडमिशन, एक अक्टूबर से पढ़ाई: डॉ धन सिंह

उत्तराखण्ड
-उत्तराखंड में विश्वविद्यालयों को 30 अक्टूबर तक जारी करने होंगे सभी परीक्षा परिणाम। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए होम वर्क शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यूजीसी गाइडलाइन के तहत एक अक्टूबर से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड के उच्च शिक्षण संस्थानों में एक सितम्बर से नए एडमिशन शुरू होंगे। जबकि, एक अक्टूबर से नया शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ होगा यानी एक अक्टूबर से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। सभी राजकीय विश्वविद्यालयों को 30 अक्टूबर तक सभी परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा राज्य में नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए गठित टास्कफोर्स को होमवर्क शुरू करने के लिए कहा गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागा...
भावनगर गुजरात से पागल फकीरा की एक ग़ज़ल….. कौन कहता है अफ़वाह फैला रहा हूँ मैं

भावनगर गुजरात से पागल फकीरा की एक ग़ज़ल….. कौन कहता है अफ़वाह फैला रहा हूँ मैं

राष्ट्रीय
"पागल फ़क़ीरा" भावनगर, गुजरात ------------------------------------ कौन कहता है अफ़वाह फैला रहा हूँ मैं, ख़ुद ही अपना आशियाना जला रहा हूँ मैं। अपने दुश्मनों से डरने का वक़्त नहीं अब, रोज इश्क़ के अदुओं को दहला रहा हूँ मैं। ज़माने में मुझे मारने की हिम्मत नहीं अब, ख़ुद को ही मुक़म्मल नींद सुला रहा हूँ मैं। आपकी हसीं महफ़िलों से वास्ता नहीं मेरा, रक़ीबों को ख़ुद जनाज़े में बुला रहा हूँ मैं। ज़माने की परवाह क्या करे अब फ़क़ीरा, ख़ुद के ख़्वाबों में ख़ुद को भुला रहा हूँ मैं। ----------------------------------------------------------- आशियाना- घर अदू- शत्रु, दुश्मन मुक़म्मल नींद- मौत वास्ता- मतलब रक़ीब- प्रेमिका का प्रेमी जनाज़े- अर्थी उठाने...
गुरु पूर्णिमा पर गुरु के साथ ही परिवार में वरिष्ठ जनों का करें आदर सम्मान

गुरु पूर्णिमा पर गुरु के साथ ही परिवार में वरिष्ठ जनों का करें आदर सम्मान

धर्म
-गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। गुरु पूर्णिमा के न केवल गुरु की ही नहीं अपितु परिवार में वरिष्ठ जनों का आदर सम्मान के साथ उनका वंदन व पूजन करना चाहिए। गुरु पूर्णिमा के पावन दिन पर गुरुजनों की यथासंभव सेवा करने का बहुत महत्व है, इसलिए इस पर्व को श्रद्धापूर्वक जरूर मनाना चाहिए। प्रातःकाल पवित्र नदी में स्नान करके गरीब और जरूरतमंद को दान देना चाहिए। गुरु पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड पर मीठा जल डालने से गुरु की कृपा से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन सायं काल तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इस दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। मांस मदिरा आदि जैसे तामसिक प्रवृति वाले भोजन का भूलकर भी उपयोग नहीं करना चाहिए। आषाढ़ मास की पूर्णिमा आज 24 जुलाई दिन शनिवार को है, इसे गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। क्योंकि, आषाढ़ पूर्णिमा को वेद व्यास...
गुरु पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

गुरु पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

धर्म, राष्ट्रीय
गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को कहा जाता है. इस दिन गोवर्धन पर्वत की लाखों श्रद्धालु परिक्रमा देते हैं. बंगाली साधु सिर मुंडाकर परिक्रमा करते हैं. ब्रज में इसे 'मुड़िया पूनों' कहा जाता है. इस दिन गुरु की पूजा की जाती है. पूरे भारत में यह पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. वैसे तो 'व्यास' नाम के कई विद्वान् हुए हैं, परंतु व्यास ऋषि जो चारों वेदों के प्रथम व्याख्याता थे, आज के दिन उनकी पूजा की जाती है. नई दिल्ली: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. आज पीएम मोदी ने आषाढ़ पूर्णिमा-धम्मचक्र दिवस कार्यक्रम में संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने कहा, 'आप सभी को धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस और आषाढ़ पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आज हम गुरु-पूर्णिमा भी मनाते हैं और आज के ही दिन भगवान बुद्ध ने बुद्धत्व की प्राप्ति के...
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आया भूकंप, दहशत में लोग

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आया भूकंप, दहशत में लोग

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार तड़के bhukxmpke झकते महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार शनिवार सुबह उत्तरकाशी जनोड में रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप रात 1:28 मिनट पर आया। हालांकि, अभी तक भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल की खबर नहीं है। गौरतलब है कि पिछले एक डेढ़ महीने में हिमाचल के किन्नौर, लद्दाख की राजधानी लेह और राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके आ चुके हैं। इनमे से राजस्थान के बीकानेर शहर में आए भूकंप की तीव्रता सबसे ज्यादा थी। गत बुधवार को देश के दो इलाकों में भूकंप के झटके आए थे। तब राजस्थान का बीकानेर और लद्दाख का लेह भूकंप से हिला था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को बीकानेर के पास रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटक...

चलो चले गांव की ओर… छठी किश्त… पलायन का दंश झेल रहे गावों में मरहम का काम कर रहे धार्मिक आयोजन

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड चलो चले गांव की ओर..... गतांक से आगे... छठी किश्त आज कथा सुनने के लिए मंदिर प्रांगण में बहुत भीड़ जुटी थी। हांलाकि, हमारे गांव के कुछ परिवार जिनके पास ज्यादा छुट्टियां नहीं बची थीं, वापस जा चुके थे। लेकिन, उनकी जगह कुछ नये लोग भी आ पहुंचे थे। फिर इस समय तक आस-पास के सभी गांवों में व्यास जी की प्रसिद्धि भी फैल चुकी थी कि बहुत बढ़िया कथावाचक आए हुए हैं। इस समय वे शिव शंकर जी के भगवान कृष्ण‌ के बाल स्वरूप के दर्शन करने के दृश्य का वर्णन कर रहे थे। माता यशोदा जी से शिव जी अनुनय कर रहे हैं कि मुझे अपने लल्ला के दर्शन कर लेने दे मैय्या। यशोदा जी कह रही हैं तोय देख के मोरो लल्ला डर जावेगो। इस बीच पीछे से हलचल हुयी, देखा तो गांव की कुछ लड़कियां सजी धजी पालने में एक छोटे शिशु को लेकर आ रही हैं। अरे ये तो पल्ले खोले के कुंजी का बच्चा है। सिर पर छोटा सा...

युवा कवि विनय अन्थवाल की भारतभूमि को समर्पित रचना.. विश्वगुरु था मेरा भारत पावन सुखमय वसुधा में..

राष्ट्रीय
विनय अन्थवाल देहरादून, उत्तराखण्ड ----------------------------------------- विश्व गुरु भारत --------------------------------- विश्वगुरु था मेरा भारत पावन सुखमय वसुधा में ज्ञानालोक से आलोकित था मेरा भारत वसुधा में। ज्ञान यहाँ का आभूषण था ज्ञान गंगा बहती थी। भारत माता ही इस जग में सबसे ऊपर रहती थी । दिव्यगुणों से सम्पन्न मानव, भारत में ही रहते थे सारे जग में केवल इसको, देवभूमि भी कहते थे। सबसे पहले ज्ञान का दीपक, भारत ने जलाया था। अन्धे जग को भारत ने ही, ज्ञानमार्ग बताया था। विश्वगुरु है भारत अब भी मानव हम ही बदल गए भारत भू में रह रहकर भी हम खुद को ही अब भूल गए। विशिष्ट मानव भारतवासी हम जैसा कोई और नहीं आर्षवंशज हैं हम सब ही विश्वगुरु कोई और नहीं। आज भी भारत चमक रहा है सारे जग में निखर रहा है। सद्ज्ञान का दीपक आज भी भारत सारे जग में जला रहा...
संस्कृत महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ निरंजन मिश्र की गिरफ्तारी पर जताया रोष, जांच की मांग

संस्कृत महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ निरंजन मिश्र की गिरफ्तारी पर जताया रोष, जांच की मांग

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड संस्कृत विद्यालय प्रबंधकीय शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने हरिद्वार स्थित भगवान दास संस्कृत महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ निरंजन मिश्र की गिरफ्तारी पर रोष जताते हुए आपत्ति व्यक्त की है। शर्मा ने कहा कि डॉ निरंजन मिश्र भारत के जाने-माने विद्वान व्यक्ति हैं, उनको षडयंत्र के तहत परेशान किया जा रहा है। देवभूमि हरिद्वार में इस तरह का कृत्य असहनीय है। शर्मा ने कहा कि भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय उत्तराखंड का एकमात्र संस्कृत महाविद्यालय है जो भारत सरकार से वित्तपोषित है। वहां पूरे देश के छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। लेकिन, शर्मनाक है कि महाविद्यालय के शिक्षकों को कुछ लोग झूठे मामलों में फंसा रहे हैं। जबकि, वह महाविद्यालय में सेवाभाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी भी किसी भूमि को खुर्द-बुर्द नहीं करते ...
एबीवीपी ने डीएवी पीजी कॉलेज में किया पौधरोपण

एबीवीपी ने डीएवी पीजी कॉलेज में किया पौधरोपण

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डीएवी कॉलेज इकाई ने हरेला पखवाड़ा अभियान के तहत आज पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत परिषद कार्यकर्ताओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने कालेज परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। डीएवी इकाई अध्यक्ष करन घाघट ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में 16 से 26 तक हरेला पखवाड़ा मना रहे हैं। पौधरोपण में सीट बॉल तकनीक का प्रयोग किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में मुख्या नियन्तक डॉ अतुल कुमार, कॉलेज इकाई अध्यक्ष करन घाघट, मन्त्री नवदीप राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ पुष्पेंद्र कुमार, सागर तोमर, राहुल चौहान, महानगर संगठन मंत्री नागेन्द्र बिष्ट, किरन कठायत, गौरव तोमर, विपिन भट्ट, दयाल बिष्ट, करन, अभिजीत, राजा गोदियाल, पवन आदि मौजूद रहे।...