जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने वन विभाग बैठक ली
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वनाग्नि रोकने के लिए जिला स्तर पर जिला फायर प्लान में रुपये 1204.06 लाख की कार्यायोजना का अनुमोदन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा किया गया। जिलाधिकारी द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु प्रस्तावित कुल व्यय धनराशि रूपये 695.20 लाख का अनुमोदन किया गया।
जिलाधिकारी श्रीमती श्रीवास्तव ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वनाग्नि सुरक्षा हेतु उपकरण एवं वाहन की मांग का विवरण उपलब्ध करा दें, जैसे ही धनराशि प्राप्त होगी उपलब्ध करा दी जायेगी। साथ ही टेण्डर की प्रक्रिया करना भी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि जिन सिविल एरिया एवं वन पंचायत में वनाग्नि की घटना घटित नहीं होगी, वहां के जनप्रतिनिधियों, प्रधान, व...






