Sunday, April 26News That Matters

Author: ucnnews

सीएम धामी के निर्देश पर मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के टिहरी व उत्तरकाशी के डीपीआरओ के आदेश रद्द,वायरल पत्र का सीएम धामी ने लिया संज्ञान : दिए जांच के निर्देश

सीएम धामी के निर्देश पर मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के टिहरी व उत्तरकाशी के डीपीआरओ के आदेश रद्द,वायरल पत्र का सीएम धामी ने लिया संज्ञान : दिए जांच के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी द्वारा जारी आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ ही मामले की पूरी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी जिले के जिला पंचायतराज अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन आदि कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार करने हेतु मकानों पर नम्बर प्लेट लगाने का कार्य एक बाहरी व्यक्ति को देने से संबंधित पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। मुख्यमंत्री ने उक्त प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के संकल्प के अनुरूप सभी योजनाएँ और कार्यक्रम जनहित, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ लागू होने आवश्यक हैं। सभी ...
उत्तराखंड के IPS अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने इस्तीफा दिया, संयुक्त राष्ट्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठन में होंगे शामिल

उत्तराखंड के IPS अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने इस्तीफा दिया, संयुक्त राष्ट्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठन में होंगे शामिल

उत्तराखंड
उत्तराखंड के IPS अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने इस्तीफा दिया, संयुक्त राष्ट्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय संगठन में होंगे शामिल देहरादून, अक्टूबर 2025 — उत्तराखंड पुलिस के चर्चित और काबिल अधिकारी आईपीएस लोकेश्वर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे वर्तमान में पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर तैनात थे। उनका चयन संयुक्त राष्ट्र (UN) से संबद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है, जिसके कारण उन्होंने राज्य सरकार को अपने पद से मुक्त होने का आवेदन भेजा। 2014 बैच के अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने उत्तराखंड पुलिस में 11 वर्षों तक महत्वपूर्ण योगदान दिया। हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में अपनी भूमिका निभाई। उनका कार्यकाल जनसंपर्क और पुलिसिंग की आधुनिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भी याद किया जाएगा। उनके...
धामी कैबिनेट: कर्मियों को पदोन्नति में शिथिलीकरण,UCC में नेपाल भूटान के लोगों को राहत,

धामी कैबिनेट: कर्मियों को पदोन्नति में शिथिलीकरण,UCC में नेपाल भूटान के लोगों को राहत,

राष्ट्रीय
धामी कैबिनेट: कर्मियों को पदोन्नति में शिथिलीकरण,UCC में नेपाल भूटान के लोगों को राहत उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राज्यहित से जुड़े आठ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों का सीधा असर महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं, निर्माण नियमों और नागरिक पंजीकरण प्रणाली पर पड़ेगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तहत संचालित मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को अब पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र में बदला जाएगा। इस निर्णय से महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कैबिनेट ने सुपरवाइजर नियमावली में संशोधन कर यह तय किया है कि इन पदों का 50 प्रतिशत हिस्सा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से भरा जाएगा। इससे उन्हें पदोन्नति के बेहतर अवसर मिलेंगे और लंबे समय से सेवा दे रहीं कार्यकत्रियों को आगे बढ़ने का ...
त्योहारी सीजन में रोडवेज का बड़ा फैसला — यात्रियों की सुविधा के अनुसार बदले जाएंगे बसों के रूट

त्योहारी सीजन में रोडवेज का बड़ा फैसला — यात्रियों की सुविधा के अनुसार बदले जाएंगे बसों के रूट

उत्तराखंड, देहरादून
त्योहारी सीजन में रोडवेज का बड़ा फैसला — यात्रियों की सुविधा के अनुसार बदले जाएंगे बसों के रूट देहरादून। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए उत्तराखंड रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को ध्यान में रखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने बसों के रूट में बदलाव करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार, जिन मार्गों पर यात्री संख्या अधिक होगी, वहां अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, जबकि कम भीड़ वाले रूटों पर अस्थायी रूप से सेवाओं में परिवर्तन किया जाएगा। यह व्यवस्था दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों तक जारी रहेगी। रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध यात्रा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे अग्रिम बुकिंग कर यात्रा की योजना बनाएं ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड...
पीएम  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया हल्दुचौड़ में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन लालकुआं

पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया हल्दुचौड़ में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन लालकुआं

उत्तराखंड
पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया हल्दुचौड़ में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन लालकुआं हल्दुचौड़। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया में तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत सोमवार को नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी द्वारा करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय सांसद अजय भट्ट जी के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह खाती ने प्रतिभाग कर संबोधित करते हुए श्री खाती ने कहा कि—> “विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों की यह पहल सराहनीय है, जो छात्राओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है। आज के समय में करियर गाइडेंस बच्चों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सही दिशा चुनने में मदद करता है। इस तरह की कार्यशालाएं न केवल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें जीवन में सफलता की नई राह दिखाती हैं।” उन्होंने छात्राओं से कहा कि ...
सहकारिता से समृद्धि की राह पर अग्रसर उत्तराखंड, सहकारिता आंदोलन बनेगा ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सूत्र,सहकारिता ही सामाजिक एकता और आर्थिक स्वावलंबन की आधारशिला – मुख्यमंत्री

सहकारिता से समृद्धि की राह पर अग्रसर उत्तराखंड, सहकारिता आंदोलन बनेगा ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सूत्र,सहकारिता ही सामाजिक एकता और आर्थिक स्वावलंबन की आधारशिला – मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आवास विकास मैदान श्रीनगर में आयोजित नौ दिवसीय सहकारिता मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों/समूहों/संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा उन्हें बाजार से जोड़ने के प्रयासों के लिए काश्तकारों एवं स्वयं सहायता समूहों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में सहकारिता आंदोलन ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सूत्र बनने के साथ सामाजिकता तथा आंशिक स्वावलंबन का आधार भी है। सहकारिता समाज को जोड़ने और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह मेला सहकारिता की भावना को और प्रगाढ़ करेगा तथा महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों को एक व्यापक मंच उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता भा...
मेक्सिको में दो तूफानों ने मचाई तबाही, उजड़े घर और सड़कों पर कीचड़

मेक्सिको में दो तूफानों ने मचाई तबाही, उजड़े घर और सड़कों पर कीचड़

देश-विदेश
मेक्सिको में दो तूफानों ने मचाई तबाही, उजड़े घर और सड़कों पर कीचड़ मेक्सिको में पिछले कुछ दिनों में दो शक्तिशाली तूफानों के चलते भारी तबाही हुई है। तेज हवा और बारिश से घरों के छत उड़ गए, सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया और कई इलाकों में यातायात पूरी तरह ठप हो गया। अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज कर दिए हैं और सुरक्षित स्थानों पर लोगों को स्थानांतरित किया जा रहा है। बारिश और बाढ़ के कारण कई लोग फंसे हुए हैं, वहीं स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। राहत एवं बचाव कार्य में सेना और बचाव दल जुटे हुए हैं।      ...
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण फैसले रायपुर ‘फ्रिज जोन’ में आंशिक संशोधन

धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण फैसले रायपुर ‘फ्रिज जोन’ में आंशिक संशोधन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
1- उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास अधीनस्थ सुपरवाइजर सेवा नियमावली 2021 के संशोधन को कैबिनेट ने दी मंजूरी। सुपरवाइजर सेवा नियमावली के अंतर्गत सुपरवाइजर के पदों पर 50% सीधी भर्ती से एवं 40% आगनवाड़ी कार्यकर्त्री एवं शेष 10% मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती के पदोन्नति से भरे जाते थे। भारत सरकार के दिशा निर्देशों में राज्य के समस्त मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में उच्चीकृत किया जाना है, ऐसे में मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से सुपरवाइजर पद पर होने वाले पदोन्नति के 10% कोटा को भी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के पदोन्नति कोटे में शामिल करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री के पदोन्नति कोटे को 40% से बढ़ाकर 50% किया गया है। की 2- रायपुर एवं उसके समीप क्षेत्रों के अंतर्गत जहां विधानसभा परिसर प्रस्तावित है, उस क्षेत्र को फ्रिज जोन बनाया गया था। अब कैबिनेट ने फ्रिज जोन में आंशिक संशोधन करते हु...
बड़ी खबर: वक्फ कानून में बदलाव के बाद असमंजस, मंगलौर में विशाल सभा

बड़ी खबर: वक्फ कानून में बदलाव के बाद असमंजस, मंगलौर में विशाल सभा

उत्तराखंड
बड़ी खबर: वक्फ कानून में बदलाव के बाद असमंजस, मंगलौर में विशाल सभा मंगलौर, कर्नाटक – वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 लागू होने के बाद मुस्लिम समुदाय में असमंजस फैल गया है। इस कानून में वक्फ बोर्डों की संरचना, संपत्ति प्रबंधन और महिला प्रतिनिधित्व जैसे बदलाव किए गए हैं। कर्नाटक राज्य उलेमा समन्वय समिति ने मंगलौर में एक बड़ी सभा आयोजित की, जिसमें लाखों लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नए प्रावधान वक्फ संस्थाओं की स्वायत्तता और धार्मिक अधिकारों में हस्तक्षेप करेंगे। इस अधिनियम में केंद्रीय वक्फ परिषद और वक्फ बोर्डों में महिलाओं और विभिन्न संप्रदायों का प्रतिनिधित्व अनिवार्य करना, वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण और लेखा-जोखा में सरकार को अधिकार देना, और वक्फ ट्रिब्यूनल के फैसलों के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करने की सुविधा शामिल है। सरकार का कहना है कि यह कानून वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्...
मुख्यमंत्री बोले—भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार व नकल पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी

मुख्यमंत्री बोले—भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार व नकल पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री बोले—भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार व नकल पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड बेरोजगार संघ व तकनीकी डिप्लोमा प्राप्त छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि राज्य सरकार ने युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लिया और संबंधित परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदम युवाओं में विश्वास और आशा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ इस मुद्दे पर कार्रवाई की, वह युवाओं के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय है। मुख्यमंत्री पुष्कर सि...