Sunday, April 26News That Matters

Author: ucnnews

रुड़की नगर निगम सभागार में यूट्यूबर की जन्मदिन पार्टी पर विवाद, अश्लील डांस वीडियो वायरल

रुड़की नगर निगम सभागार में यूट्यूबर की जन्मदिन पार्टी पर विवाद, अश्लील डांस वीडियो वायरल

उत्तराखंड, क्राइम
रुड़की नगर निगम सभागार में यूट्यूबर की जन्मदिन पार्टी पर विवाद, अश्लील डांस वीडियो वायरल रुड़की नगर निगम सभागार में एक यूट्यूबर की जन्मदिन पार्टी के दौरान अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने से हंगामा मच गया है। शनिवार की रात, रुड़की के चर्चित यूट्यूबर अमजद ने नगर निगम सभागार में अपनी बर्थडे पार्टी आयोजित की थी, जिसे एक पार्षद ने कवि सम्मेलन के नाम पर बुक किया था। इस कार्यक्रम में युवतियों ने अश्लील गानों पर डांस किया और केक एक-दूसरे पर फेंका, जिससे सभागार की कुर्सियां भी गंदी हो गईं। कार्यक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। यह घटना नगर निगम की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली है, क्योंकि सरकारी संपत्ति पर इस तरह के निजी कार्यक्रम आयोजित करना नियमों का उल्लंघन है। स्थानीय नेताओं ने इस मामले की जांच की बात कही है और कहा है कि जो भी दोषी होग...
नैनीताल: मामूली विवाद में महिला पर चाकू से हमला, हाथ में गंभीर चोट

नैनीताल: मामूली विवाद में महिला पर चाकू से हमला, हाथ में गंभीर चोट

उत्तराखंड
नैनीताल: मामूली विवाद में महिला पर चाकू से हमला, हाथ में गंभीर चोट उत्तराखंड के नैनीताल में तल्लीताल क्षेत्र के हरिनगर बूचड़खाने के पास एक महिला पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शबाना नामक महिला पर सोनू और यामीन नाम के दो व्यक्तियों ने आपसी विवाद के दौरान चाकू से वार कर दिया। इस हमले में शबाना के सीधे हाथ की हथेली में लगभग 4 से 5 इंच का गहरा घाव हो गया। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों की मदद से घायल शबाना को बी.डी. पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने टांके लगाए और उन्हें अगले दिन चेकअप के लिए बुलाया है। पड़ोसी नासिर के मुताबिक, विवाद चाकू को लेकर हुए झगड़े से शुरू हुआ था। जब शबाना बीच-बचाव के लिए पहुंची, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।...
फिलिस्तीनी पत्रकार सालेह अलजफरावी रिपोर्टिंग के दौरान गोलीबारी में मारे गए, सात गोलियां लगीं

फिलिस्तीनी पत्रकार सालेह अलजफरावी रिपोर्टिंग के दौरान गोलीबारी में मारे गए, सात गोलियां लगीं

palestinian
फिलिस्तीनी पत्रकार सालेह अलजफरावी रिपोर्टिंग के दौरान गोलीबारी में मारे गए, सात गोलियां लगीं गाज़ा के सबरा इलाके में रिपोर्टिंग के दौरान प्रसिद्ध फिलिस्तीनी पत्रकार सालेह अलजफरावी (28) की गोली लगने से मौत हो गई। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सशस्त्र मिलिशिया के हमले में उन्हें सात गोलियां लगीं। उनकी लाश बाद में एक ट्रक के पीछे से बरामद की गई। गाज़ा मीडिया ऑफिस ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह पत्रकारों को डराने और सच्चाई को दबाने का प्रयास है। घटना ऐसे समय पर हुई है जब इज़राइल और हमास के बीच हालिया संघर्ष के बाद क्षेत्र में तनाव अब भी बरकरार है। सालेह अलजफरावी गाज़ा की हकीकत को दुनिया तक पहुँचाने के लिए मशहूर थे। लगातार धमकियों और खतरों के बावजूद वे युद्धग्रस्त इलाकों से रिपोर्टिंग करते रहे और स्वतंत्र पत्रकारिता की मिसाल बने रहे। उनकी मौत ने एक बार फिर पत्रकारों की...
रुद्रप्रयाग: प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रप्रयाग: प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जनपद के प्रभारी मंत्री  सौरभ बहुगुणा ने रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को, जिला कार्यालय के सभागार कक्ष में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों और प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। ​बैठक के दौरान, प्रभारी मंत्री  बहुगुणा ने बीते मानसून सत्र में हुई क्षति का विभागवार जायजा लिया। उन्होंने आपदा के समय विभागों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।  बहुगुणा ने प्रभावित सड़कों, सिंचाई नहरों, पेयजल योजनाओं, स्वास्थ्य और अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों की कार्यकुशलता और तत्परता की प्रशंसा की। ​उन्होंने सुझाव दिया कि जिन योजनाओं के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं, उनकी स्वीकृति के लिए स्थानीय विधायकों से लगातार संपर्क कर भरसक प्रय...
आपदा प्रभावित क्षेत्रों सरखेत और घंतूकासेरा का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों सरखेत और घंतूकासेरा का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों सरखेत और घंतूकासेरा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और किसी को भी कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि पुनर्निर्माण और राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द सामान्य स्थिति बहाल हो सके। कैबिनेट मंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार तेजी से राहत और पुनर्वास कार्य कर रही है, और जो भी सहायता आवश्यक होगी, वह शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, विनोद कैंतुरा, कविता...
आईएएस और पीसीएस के बम्पर तबादले देखे लिस्ट

आईएएस और पीसीएस के बम्पर तबादले देखे लिस्ट

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
​ ​दिलीप जावलकर (IAS) को ग्रामीण विकास और ग्रामीण निर्माण विभागों के सचिव पद से हटाकर अब उन्हें वित्त, निर्वाचन और जलागम जैसे महत्वपूर्ण विभागों का सचिव बनाया गया है, साथ ही ग्रामीण विकास, ग्रामीण निर्माण और जलागम से जुड़ी परियोजनाएं भी उनके पास बनी रहेंगी। ​वी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम (IAS) से 'निदेशक मत्स्य' का पद वापस ले लिया गया है, लेकिन अब उन्हें पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, सहकारिता विभाग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी जैसे बड़े विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ​चन्द्रेश कुमार यादव (IAS) से केवल पंचायती राज और खाद्य आयुक्त के सचिव का पद वापस लिया गया है, लेकिन अब उन्हें पंचायती राज, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग के सचिव और खाद्य आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। ​रणवीर सिंह चौहान (IAS) से कृषि और उद्यान विभाग के महानिदेशक और खाद्य आयुक्त का पद वापस लिया गया है, और अब उन्...

840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा (देहरादून) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड द्वारा विद्यालयी शिक्षा में आई.सी.टी. योजना के अंतर्गत 840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की इस ऐतिहासिक पहल के हम सभी साक्षी बन रहे हैं, जिससे प्रदेश के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल तकनीक, वर्चुअल प्लेटफॉर्म और स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से अनेक संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। इन नवाचारों के माध्यम से पाठ्यक्रम अधिक रोचक...
प्रधानमंत्री द्वारा देश के किसानों को 42,000 करोड़ से अधिक की कृषि परियोजनाओं के भव्य उपहार कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

प्रधानमंत्री द्वारा देश के किसानों को 42,000 करोड़ से अधिक की कृषि परियोजनाओं के भव्य उपहार कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित हरबंस कपूर मेमोरियल हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के किसानों को ₹42,000 करोड़ से अधिक की कृषि परियोजनाओं के भव्य उपहार कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कैंट विधायक सविता कपूर भी उपस्थित रहीं। देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सैकड़ों कृषक एवं बागवान बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा (नई दिल्ली) से “पीएम धन-धान्य कृषि योजना” एवं “दलहन आत्मनिर्भरता मिशन” का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया। पीएम धन-धान्य कृषि योजना 100 कम उत्पादकता वाले जिलों...
उत्तराखंड: दुग्ध संघ का 75वां वार्षिक अधिवेशन कल, तैयारियों को दी अंतिम रूप

उत्तराखंड: दुग्ध संघ का 75वां वार्षिक अधिवेशन कल, तैयारियों को दी अंतिम रूप

उत्तराखंड
आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली, मंत्री-सांसद सहित कई गणमान्य रहेंगे शामिल हल्द्वानी में कल दुग्ध संघ का भव्य अधिवेशन, 75 वर्ष पूरे होने पर होगा जश्न डायमंड जुबली पर सजेगा आँचल दुग्ध संघ का अधिवेशन मंच, मंत्री सौरभ बहुगुणा होंगे मुख्य अतिथि 75 साल की उपलब्धियों संग आँचल दुग्ध संघ का वार्षिक अधिवेशन कल हल्द्वानी में स्थान लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का 75वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन (डायमंड जुबली) कल शनिवार को हल्द्वानी स्थित संकल्प बैंक्विट हॉल, कालाढूंगी रोड के समीप हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि यह अधिवेशन ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि संघ इस वर्ष अपनी डायमंड जुबली (75वां वर्ष) मना रहा है। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा, विशिष्ट अतिथि नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय...