उत्तराखंड: गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को याद किया गया,
उत्तराखंड: दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर में गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती तथा भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122 वीं जयंती बहुत ही हर्षोल्लास एवं सादगी पूर्ण ढंग से मनाई गईअ
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि
सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाने के कारण,दया व करुणा का भाव दिखाने के कारण, कर्तव्य परायणता तथा ईमानदारी के पथ पर चलने के कारण,सादा जीवन उच्च विचार अपनाने के कारण तथा देश भक्ति तथा मातृभूमि से अटूट प्यार के कारण एक साधारण सा बालक मोहन दास आगे चलकर महात्मा गांधी कहलाया।
श्री गर्ग ने बताया कि मोहनदास करमचंद गांधी ने देश की आजादी के लिए सब कुछ होते हुए भी सब कुछ त्याग दिया तथा अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के पश्चात जब 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ तो महात्मा गांधी को भारत का...








