उत्तराखंड: लालकुआं : आँचल दुग्ध संघ द्वारा 27 लाख 28 हजार रुपये का बोनस वितरित
नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में शनिवार को गुसाईपुर में एक भव्य सामूहिक बोनस वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हरिपुर कुवरसिंह, आनन्दपुर, करैल, छडैल, धनपुरी, चांदनी चौक एवं सागुड़ी दुग्ध समितियों के उत्पादक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा दरमवाल शामिल हुईं, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ. छवि कांडपाल बोरा (जिला पंचायत सदस्य), मनीष कुलयाल (सहकारी मंडल सदस्य), दीपा बिष्ट, दीपा रैकवाल, हेमा बिष्ट, उषा चौहान, गीता मेहरा, किरण धरमवाल तथा यशुराम भट्ट उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विभिन्न दुग्ध समितियों के पदाधिकारियों ने संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया।
मु...








