उत्तराखंड:आपदा में होने से वाले कार्य समय पर हो पूर्ण, कार्यों को संपादित करने में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, आपदा बैठक में जिलाधिकारी ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 में दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त विभागीय/सार्वजनिक परिसम्पत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपंन हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की कार्य योजनाओं की प्रगति, टेंडर प्रक्रिया की स्थिति, कार्यादेश इत्यादि के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अपने-अपने विभागों की योजनाओं/कार्यों की अद्यतन स्थिति, टेंडर प्रक्रिया तथा कार्यादेश के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से एसडीआरएफ एवं नॉन-एसडीआरएफ फंड्स के सापेक्ष कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग समय पर दिए गए कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति पर गहन समीक्षा क...








