उत्तराखंड : आज से तीन दिन तक बाबा केदार की शरण में राहुल गांधी, सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति को लेकर सरगर्मियां तेज
उत्तराखंड : आज से तीन दिन तक बाबा केदार की शरण में राहुल गांधी, सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति को लेकर सरगर्मियां तेज
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की व्यस्तता के बीच रविवार को बाबा केदार की शरण में पहुंच रहे हैं। चुनाव प्रचार चरम पर है, तब राहुल की तीन दिवसीय केदारनाथ धाम की निजी आध्यात्मिक यात्रा के राजनीतिक निहितार्थ भी हैं।
राहुल गांधी के इस दौरे को सॉफ्ट हिंदुत्व की कांग्रेस की रणनीति से जोड़ा जा ही रहा है, साथ में चुनावी राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के आक्रामक प्रचार के सामने राहुल की जवाबी राजनीति के रूप में देखा जा रहा है। बाबा केदार से गहरा जुड़ाव रखने वाले मोदी प्रतीकों की राजनीति के महारथी के रूप में कांग्रेस की कठिनाई बढ़ाते रहे हैं।
राहुल गांधी केदारनाथ धाम की तीन दिनी यात्रा के क्रम में दिल्ली से हवाई सेवा...









