लंदन से लौटे सीएम धामी ने की दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें दौरे की बड़ी बातें…
उत्तराखंड के सीएम धामी अपने चार दिवसीय लंदन दौरे से लौट आए है। उनका ये ब्रिटेन दौरा बहुत खास रहा है। बताया जा रहा है कि सीएम को इस दौरे में 12 हजार करोड़ के निवेश की सफलता मिली। उन्होंने यहां कई बड़ी कंपनियों के साछ एमओयू साइन किए है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए दिल्ली से लंदन तक धामी सरकार ने अब तक 19600 करोड़ का निवेश जुटा दिया है। लंदन से लौटे सीएम ने दिल्ली में आज प्रेस कॉन्फेंस भी की है। आइए जानते है सीएम के दौरे की बड़ी बातें
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ब्रिटेन दौरा से दिल्ली पहुंच गए है। यहां उन्होंने भारत आगमन पर नई दिल्ली में उत्तराखण्ड सदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में भारत में निवेश के प्रति लोगों का बहुत सकारात्मक रुख है और इसी का परिणाम है कि अपनी लंदन यात्रा के दौरान उन्होंने निवेश के कई करारों पर हस्ताक्षर किए हैं। उनका कहना...










