उत्तराखंड: प्रस्ताव तैयार करने में लग गए डेढ़ साल, नवोदय स्कूलों में रखें जाने हैं शिक्षक, भर्ती का पता नहीं
उत्तराखंड: प्रस्ताव तैयार करने में लग गए डेढ़ साल, नवोदय स्कूलों में रखें जाने हैं शिक्षक, भर्ती का पता नहीं
प्रदेश के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों के लिए अगल से सेवा नियमावली बननी है। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने डेढ़ साल पहले दावा किया था कि अगले दो महीने के भीतर नियमावली वजूद में आ जाएगी, लेकिन अब जाकर इसका प्रस्ताव तैयार हुआ है। ऐसे में इन विद्यालयों के लिए शिक्षकों की सीधी भर्ती कब शुरू होगी, पता नहीं।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में शिक्षकों के पद सृजित हैं, लेकिन इन पदों पर सीधी भर्ती से स्थायी शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पा रही है। नवोदय विद्यालय कैडर के अनुसार, हर स्कूल में 20 से 22 शिक्षकों के पद हैं। इसके अलावा हर स्कूल में तीन मिनिस्टीरियल संवर्ग, दो वार्डन, प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य का एक-एक पद हैं, जबकि अन्य आउटसोर्स के पद हैं।
वर्ष 2014-15 में इ...








