आरटीओ दफ्तर के चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा, घर बैठे होंगे ये काम…
वाहन चाहे दोपहिया हो या चारपहिया, सभी गाड़ियों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस साथ होना जरूरी है। अभी तक इसे बनवाने के लिए आरटीओ दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे। बिना किसी जुगाड़ या दलालों की मदद से यह काम मुश्किल लगता था।लेकिन अब ये काम आसान हो गया है। अब आपको इसे बनवाने के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे।आप घर बैठे भी अपना डीएल यानी ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते है। आइए जानते है कैसे…
मिली जानकारी के अनुसार के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अपने मोबाइल या लैपटॉप कंप्यूटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया जा रहा है किकि परिवहन विभाग ने 18 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। फिलहाल घर बैठकर ड्राइविंग लाइसेंस लर्निंग ही बनवा सकेंगे। जिसके छह महीने बाद इसे परमानेंट करवाने के लिए आपको आरटीओ दफ्तर जाना पड़ेगा। इस सुविधा की सबसे बड़ी बात ये है कि आप किसी भी जिले के निवासी हैं, आप कहीं से भी इसे बनवा सकेंगे। ...








