हरिद्वार में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, हाथों हाथ मिलेगी नौकरी…
Rojgar Mela: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देहरादून के बाद अब हरिद्वार में जल्द ही रोजगार मेला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि सितंबर माह के अंत में हरिद्वार में एसएमजेएन पीजी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के तहत युवाओं को हाथों हाथ सीधी नौकरी मिल सकेगी। मेले में विप्रो, आईटीसी, पतंजलि जैसी कई बड़ी कंपनियां डेढ़ हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार देंगीं। आइए जानते है पूरी डिटेल्स..
मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार में युवाओं को रोजगार प्रदान कराने के लिए सेवायोजन विभाग ने 22 सितंबर को एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन करने वाला है। इस मेले का आयोजन हरिद्वार के एसएमजेएन पीजी कॉलेज में होगा। विप्रो, आईटीसी, पतंजलि, महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों में नौकरी करना चाहते हैं। तो आवेदन कर सकते है।
बताया जा रहा है कि विभाग को अभी तक करीब 1500 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन मिल ...








