उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी…
Weather Update: उत्तराखंड में जहां एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। देहरादून सहित कई जिलों में अगले तीन दिन बारिश हो सकती है। 16 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश के आसार है। हालांकि 16 सितंबर के बाद ही लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल सकती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्ववर, नैनीताल, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें और गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की हैं। इसके अलावा कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बौछार से साथ भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।
गौरतलब है कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुक के बारिश का क्रम जारी है। जहां दून में सुबह बुं...










