टिहरीः जंगल में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, ग्रामीणों में दहशत…
उत्तराखंड में पौड़ी के बाद अब टिहरी जिले में भी गुलदार से लोगों में दहशत है। बताया जा रहा है कि बुधवार को जंगल में घास काटने गई महिला पर एक गुलदार ने हमला कर दिया। ये तो महिला ने हिम्मत दिखाते हुए जान बचाने के लिए महिला ने गुलदार पर दरांती से वार किया, जिससे गुलदार भाग निकला। लेकिन इस बीच महिला घायल हो गई। बता दें कि हाल ही में पौड़ी में गुलदार ने घर के आंगन में खेल रही मासूम को अपना निवाला बनाया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला टिहरी के ढुंगमंसदार पट्टी के सेमा गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला नौटियाल गांव से लगभग 500 मीटर दूर जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान गुलदार ने महिला पर अचानक पीछे से हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ और पैर पर नाखून मारकर गहरे घाव कर दिए। हालांकि महिला ने जान बचाने के लिए गुलदार पर दरांती से वार किया। वहीं चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीण पहुंच गए जिससे गु...








