Tuesday, May 5News That Matters

उत्तराखण्ड

प्रसिद्ध बगवाल मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणा…

प्रसिद्ध बगवाल मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग, की ये घोषणा…

उत्तराखण्ड
चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बगवाल मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया । इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेला स्थल में लगाए गए विभिन्न विभागों के सरकारी स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि प्रत्येक जनमानस तक सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी के उच्चीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवीधुरा में सुविधाओं के विकास, एम्बुलेंस की तैनाती व आवासीय परिसर के सुधारीकरण और नगर पंचायत पाटी की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कालसन ठाठा मोटर मार्ग-बनोली सुदर्का ठाठा मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा। देवीधुरा मेला बगवाल हेतु यथोचित धनराशि दी जाएगी। चौड़ाख्याली सीम...
उत्तराखंड के कई पीपीएस अधिकारियों को मिली प्रमोशन की सौगात, बनें आईएएस…

उत्तराखंड के कई पीपीएस अधिकारियों को मिली प्रमोशन की सौगात, बनें आईएएस…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड के कई पीपीएस अधिकारियों को शासन ने तोहफा दिया है।  बताया जा रहा है कि शासन ने इन अधिकारियों को प्रमोट कर दिया है।  इन पीसीएस अधिकारियों के प्रमोशन की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जिसके बाद अब इन्हें IAS कैडर मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार  भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की तरफ से पीपीएस अधिकारियों की पदोन्नति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेश में लिखा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 8(1) और भारतीय प्रशासनिक सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के नियम 9(1) और भारतीय प्रशासनिक के नियम 3 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग सेवा (परिवीक्षा) नियमावली, 1954 के तहत, राष्ट्रपति उक्त विनियमावली के विनियम 5(1) के तहत भारत सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड राज्य सिविल सेवा के निम्नलिखित सदस्यों को भारती...
उत्तराखंड: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में गड़बड़ी पर कंपनी ब्लैकलिस्ट, IIT रुड़की की रिपोर्ट पर कार्यवाही

उत्तराखंड: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में गड़बड़ी पर कंपनी ब्लैकलिस्ट, IIT रुड़की की रिपोर्ट पर कार्यवाही

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण में गड़बड़ी पर कंपनी ब्लैकलिस्ट, IIT रुड़की की रिपोर्ट पर कार्यवाही रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड (ईपीआईएल) को काली सूची में डाल दिया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश जारी किए हैं। आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट पर शासन ने यह कार्रवाई की है। उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम के माध्यम से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। निर्माणाधीन रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के एक हिस्से में 14 निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच में खराब पाए जाने पर शासन ने कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करने के साथ ही निर्माण कार्य के ढांचे को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। आईआईटी रुड़की की जांच में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता में खामियां पाई गई थी। इसके अलावा, चिकित्सा शिक्...
उत्तराखंड : आज से पर्यटकों के लिए खुलेंगे कैंप, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने कराए थे बंद; सात तक बुकिंग फुल

उत्तराखंड : आज से पर्यटकों के लिए खुलेंगे कैंप, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने कराए थे बंद; सात तक बुकिंग फुल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज से पर्यटकों के लिए खुलेंगे कैंप, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने कराए थे बंद; सात तक बुकिंग फुल हेंवलघाटी, शिवपुरी, क्यार्की, तपोवन और आसपास क्षेत्र में दो सप्ताह से बंद कैंपों का संचालन आज से शुरू हो जाएगा। सात सितंबर तक के लिए कैंपों की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है। कैंपाें का संचालन दोबारा शुरू होने से कैंप व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। 12 अगस्त से यमकेश्वर ब्लॉक में हुई मूसलाधार बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर आने से पौड़ी पुलिस-प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से 31 अगस्त तक कैंपों के संचालन पर रोक लगा दी थी। जिससे गरुड़चट्टी, मोहनचट्टी, रत्तापानी, बैरागढ़, नैल, बिजनी, घट्टूगाड़, शिवपुरी के आसपास गूलर दोगी पट्टी, तपोवन, क्यार्की, घुघतानी आदि जगहों पर संचालित कैंपों में पर्यटकों की ऑनलाइन और ऑफ लाइन बुकिंग रद्द की गई थी। दो सप्ताह तक क्षेत्र में संचा...
उत्तराखंड : सरकारी खर्च पर ताइवान गए डीजी समेत 11 चिकित्सकों को नोटिस, छह माह से शासन को नहीं दी रिपोर्ट

उत्तराखंड : सरकारी खर्च पर ताइवान गए डीजी समेत 11 चिकित्सकों को नोटिस, छह माह से शासन को नहीं दी रिपोर्ट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सरकारी खर्च पर ताइवान गए डीजी समेत 11 चिकित्सकों को नोटिस, छह माह से शासन को नहीं दी रिपोर्ट सरकारी खर्च पर एक्जीक्यूटिव लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए ताइवान गए स्वास्थ्य महानिदेशक समेत 11 चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ताइवान से लौटाने के छह माह बाद भी ट्रेनिंग प्रोग्राम के अनुभवों को लेकर शासन को कोई रिपोर्ट तक नहीं दी। लाखों रुपये खर्च उत्तराखंड को ट्रेनिंग प्रोग्राम का लाभ नहीं मिल पाया है। नेशनल यूनिवर्सिटी ताइवान में 5 से 11 फरवरी 2023 तक एक्जीक्यूटिव लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया था। उसमें स्वास्थ्य विभाग के 11 अधिकारी सरकारी खर्च पर ताइवान गए थे। ट्रेनिंग प्रोग्राम के छह माह बाद भी इन अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित अनुभवों और सूचनाओं की रिपोर्ट शासन को नहीं दी। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने ताइवान दौरा करने वाले अधिकारियों...
उत्तराखंड : रोजगार सृजन में उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर, मुख्यमंत्री धामी ने युवा शक्ति को दी बधाई

उत्तराखंड : रोजगार सृजन में उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर, मुख्यमंत्री धामी ने युवा शक्ति को दी बधाई

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : रोजगार सृजन में उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर, मुख्यमंत्री धामी ने युवा शक्ति को दी बधाई पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल उत्तराखंड ने छह माह में रोजगार सृजन में 28 प्रतिशत ग्रोथ दर्ज की है। इन आंकड़ों के साथ उत्तराखंड देश में दूसरे नंबर पर आ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर युवा शक्ति को बधाई दी। सीएम धामी ने बताया कि हाल में जारी फॉर्मल रोजगार सृजन के आंकड़ों में उत्तराखंड की ग्रोथ दर वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में जनवरी से जून के बीच 28.6 प्रतिशत दर्ज की गई है। 33 प्रतिशत ग्रोथ के साथ असम पहले, उत्तराखंड दूसरे, बिहार तीसरे, झारखंड चौथे और हिमाचल पांचवें नंबर पर है। इस उपलब्धि पर सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड रोजगार सृजन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम सभी प्रधानमंत्री के कथन के अनुसार 21वीं सदी...
उत्तराखंड : महिला संविदा कर्मियों को बड़ी राहत देगी धामी सरकार, बाल्य देखभाल अवकाश प्रस्ताव पर लगेगी आज मुहर

उत्तराखंड : महिला संविदा कर्मियों को बड़ी राहत देगी धामी सरकार, बाल्य देखभाल अवकाश प्रस्ताव पर लगेगी आज मुहर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : महिला संविदा कर्मियों को बड़ी राहत देगी धामी सरकार, बाल्य देखभाल अवकाश प्रस्ताव पर लगेगी आज मुहर प्रदेश की धामी सरकार संविदा और आउटसोर्स पर तैनात हजारों महिला कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों की तरह 15 दिन का बाल्य देखभाल अवकाश (सीसीएल) देगी। महिला संविदा कर्मियों को भी छह महीने का मातृत्व अवकाश मिलेगा। संविदा और आउटसोर्स पुरुष कर्मचारियों को बाल दत्तक ग्रहण अवकाश की सुविधा मिलेगी। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इन सभी प्रस्तावों पर अपना अनुमोदन दे दिया है। शुक्रवार को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को विधानसभा के पटल पर रखने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव चर्चा के लिए लाया जाएगा। वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल के मुताबिक, राज...
उत्तराखंडः स्वास्थ्य महानिदेशक समेत 11 चिकित्सकों को नोटिस जारी,जानें मामला…

उत्तराखंडः स्वास्थ्य महानिदेशक समेत 11 चिकित्सकों को नोटिस जारी,जानें मामला…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन ने बड़ा एक्शन लिया है। शासन ने सरकारी खर्च पर एक्जीक्यूटिव लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए ताइवान गए स्वास्थ्य महानिदेशक समेत 11 चिकित्सकों को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि ये नोटिस उन्हें लाखों रुपये खर्च कर ट्रैनिंग पर जाने के बाद भी उसकी रिपोर्ट शासन को न देने पर की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के नाम पर विदेश का दौरा तो किया, लेकिन 6 महीने बीत जाने के बाद भी इस दौरे के दौरान उन्हें क्या अनुभव हुए इसकी रिपोर्ट शासन को नहीं भेजी गयी। अब 6 महीने बीतने पर शासन ने एक्शन लिया है। इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।  जारी नोटिस में कहा गया कि शासन को रिपोर्ट न देने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का कोई लाभ उत्तराखंड को नहीं मिला है। विदेश दौरा सरकारी धन के दुरुपयोग और सैर-सपाटा साबित हो रह...
एनआइओएस से 10वीं और 12वीं कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, डेटशीट जारी…

एनआइओएस से 10वीं और 12वीं कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, डेटशीट जारी…

उत्तराखण्ड
एनआइओएस से 10वीं और 12वीं कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है।  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अक्टूबर सत्र के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की सैद्धांतिक, व्यावहारिक परीक्षा 2023 की डेट शीट जारी कर दी है। इन कक्षाओं की थ्योरी परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर में होंगी जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं सितंबर में होंगी। उम्मीदवार एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16, 20, 24 और 28 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएंगी। वहीं कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की डेटशीट के अनुसार दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 3 अक्टूबर से आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं 8 नवंबर तक चलेंगी। एनआइओएस ने सीनियर सेकेंड्री के पेपर दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक और सेकेंड्री के पेपर दोपर 2.30 बजे शाम 4.30 बजे तक आयोजित करने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि...
सितंबर के महीने में सिर्फ 14 दिन ही होगा बैंकों में काम, देखें लिस्ट…

सितंबर के महीने में सिर्फ 14 दिन ही होगा बैंकों में काम, देखें लिस्ट…

उत्तराखण्ड
अगस्त महीने आज खत्म हो रहा है। कल से सितंबर महीने की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में अगर आपको बैंक का कोई काम है तो बता दें कि सितंबर में छुट्टियों की भरमार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक की  छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। जिसके अनुसार, सितंबर के महीने में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से पहले ही अपना काम निपटा लें, ताकि आपको बाद में कोई दिक्कत न हो। सितंबर के महीने में कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, ईद ए मिलाद जैसे कई पर्व-त्योहार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही अगर शनिवार और रविवार की छुट्टियों को मिला दें तो सिर्फ 14 दिन ही बैंकों में काम होंगे। इसलिए अगर आपको किसी जरुरी काम से बैंक जाना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें, उसके बाद ही बैंक जाएं। हालांकि जिस दिन बैंक बंद रहता है उस दिन कई सारी ऑनलाइन सेवाएं जारी रहती हैं। तो आप अगर बैंक नहीं जा पा रहे हैं तो घर बैठे बैंकिं...