Tuesday, May 5News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंडः दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम सहित दंपती की मौत…

उत्तराखंडः दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम सहित दंपती की मौत…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह दर्दनाक खबर लेकर आई । बताया जा रहा है कि आज सुबह रुड़की में दर्दनाक हादसे में दंपती और उनकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बच्ची को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की खबर से परिवार में जहां कोहराम मच गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रुड़की में झबरेड़ा के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक दंपत्ती अपनी दो बच्चियों के साथ पुरकाजी से बाइक से अपने घर पुहाना लौट रहे थे। इस दौरान झबरेड़ा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में मौके पर दंपत्ती और एक बच्ची की मौत हो गई है , जबकि दूसरी बच्ची घायल है जिसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके...
उत्तराखंड : देहरादून में सात और आठ अक्तूबर को होगा अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस आयोजन, पहुंचेंगे अमित शाह

उत्तराखंड : देहरादून में सात और आठ अक्तूबर को होगा अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस आयोजन, पहुंचेंगे अमित शाह

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : देहरादून में सात और आठ अक्तूबर को होगा अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस आयोजन, पहुंचेंगे अमित शाह अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस इस बार उत्तराखंड में होनी है। इसका आयोजन आगामी सात और आठ अक्तूबर को देहरादून में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आना प्रस्तावित है। उत्तराखंड में विज्ञान कांग्रेस 13 साल बाद हो रही है। पिछली बार मध्य प्रदेश ने मेजबानी की थी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड को ये अहम जिम्मेदारी मिली है। इसमें सभी राज्यों के आईजी और डीजीपी शिरकत करते हैं। पिछले साल विज्ञान कांग्रेस मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई थी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ड्रोन टेक्नोलॉजी, ड्रग्स तस्करी, साइबर क्राइम सहित अन्य मसलों पर चर्चा की जाएगी। ...
उत्तराखंड : उत्तराखंड में इसी साल लागू होगा यूसीसी, सीएम बोले- रिपोर्ट मिलते ही बढ़ाएंगे कदम

उत्तराखंड : उत्तराखंड में इसी साल लागू होगा यूसीसी, सीएम बोले- रिपोर्ट मिलते ही बढ़ाएंगे कदम

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तराखंड में इसी साल लागू होगा यूसीसी, सीएम बोले- रिपोर्ट मिलते ही बढ़ाएंगे कदम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में इसी साल समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो जाएगा। उन्होंने यूसीसी की ड्राफ्ट रिपोर्ट मिलते ही कदम बढ़ाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने यह बात एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में यूसीसी से संबंधित सवाल के जवाब में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से देश में समान कानून लागू करने की मांग हो रही है। उत्तराखंड ने इसमें पहल की है। 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा को यूसीसी पर जनादेश मिला। सरकार गठन के बाद यूसीसी के लिए विशेषज्ञ समिति बनाई। समिति ने सभी वर्गों, धार्मिक संगठनों, जनजातीय क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और लोगों से सुझाव लेकर रिपोर्ट तैयार कर ली है। विधि आयोग से भी रायशुमारी हो चुकी है। इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, सरकार को जैसे ही रिपोर्ट...
उत्तराखंड : आज मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना होगी शुरू, सीएम धामी खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

उत्तराखंड : आज मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना होगी शुरू, सीएम धामी खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना होगी शुरू, सीएम धामी खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान 98 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। सभी खिलाड़ियों की पुरस्कार की राशि भी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री 14 से 23 साल तक की आयु के खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना शुरू करेंगे। आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को पहले से ही सरकार इस योजना का लाभ देती आ रही है। दूसरे चरण की योजना का राष्ट्रीय खेल दिवस पर आगाज होगा। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : चमोली में देर रात हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

उत्तराखंड : चमोली में देर रात हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : चमोली में देर रात हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल उत्तराखंड के चमोली में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ को देर रात एक वाहन दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना मिली। टीम ने देखा कि ऑल्टो (UK11B2096) सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग सामान्य घायल हुए थे, जो खुद ही सड़क तक पहुंचे थे। वहीं, दो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। सभी लोग ग्राम सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी हैं। सोभन चौहान(26) पुत्र पूरण सिंह च...
उत्तराखंड : स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा, गरीब मेधावियों की एमबीबीएस, एमडी व एमएस की आधी फीस देगी

उत्तराखंड : स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा, गरीब मेधावियों की एमबीबीएस, एमडी व एमएस की आधी फीस देगी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा, गरीब मेधावियों की एमबीबीएस, एमडी व एमएस की आधी फीस देगी उत्तराखंड के गरीब मेधावियों को अब एमबीबीएस, एमडी, एमएस की पढ़ाई करने के लिए राज्य सरकार आधी फीस देगी। दूसरी ओर, मेडिकल छात्रों के लिए सरकार जल्द ही बीमा योजना लांच करेगी। शोध को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा की भांति प्रोत्साहन योजना लागू होगी। एचएनबी मेडिकल विवि के छठे दीक्षांत समारोह में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने ये घोषणाएं कीं। डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि गरीब मेधावी बच्चों के लिए मेधावी छात्रवृत्ति योजना लागू होने जा रही है। इसके तहत इनकी आधी फीस सरकार भरेगी। उन्होंने कहा कि इसमें एमबीबीएस के साथ ही एमडी, एमएस के छात्र भी शामिल होंगे। डॉ.रावत ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए सरकार जल्द ही बीमा योजना भी शुरू करने जा रही है। डॉ.रावत ने कहा कि हरिद्वा...
देहरादून : धूमधाम से निकली भगवान टपकेश्वर की शोभायात्रा, सीएम धामी ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

देहरादून : धूमधाम से निकली भगवान टपकेश्वर की शोभायात्रा, सीएम धामी ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून : धूमधाम से निकली भगवान टपकेश्वर की शोभायात्रा, सीएम धामी ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद देहरादून शहर में आज सोमवार को धूमधाम से भगवान टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पर इस बार हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक, झंडाबाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, बिंदाल, कैंट क्षेत्र, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट चौक होते हुए श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न हुई। 22वीं शोभायात्रा में पहली बार अष्ट विनायक के आठ स्वरूपों के दर्शन हुए। इसमें श्री टपकेश्वर महादेव, श्री दूधेश्वर महादेव, तपेश्वर महादेव, देवेश्वर महादेव व महंत माया गिरि महाराज के डोले, शिव बरात, खाटू श्याम, 56 भोग, पार्थिव शिवलिंग, पंचमुखी हनुमान की झांकियां आर्कषण का केंद्र रही। शोभायात्रा के उपलक्ष्य में बिंदाल पुल के समीप ओंकार प्लाजा पर लच्छु गुप्ता की ओर से भ...
उत्तराखंड : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

उत्तराखंड : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे हरिद्वार पहुंचे हैं। इस दौरान नड्डा लोकसभा चुनाव समेत अन्य चुनावों की तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे। पार्टी ने नड्डा के दौरे के बहाने प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित की है। जिसे नड्डा ने संबोधित किया। रविवार को जेपी नड्डा हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के अधिकांश प्रमुख नेता ने उनका स्वागत किया। इसके बाद ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 104 वां लाइव प्रसारण भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्क...
देहरादून : मुख्यमंत्री आवास पहुंचा महिला प्रतिनिधिमंडल, सीएम धामी की कलाई पर बांधी राखी

देहरादून : मुख्यमंत्री आवास पहुंचा महिला प्रतिनिधिमंडल, सीएम धामी की कलाई पर बांधी राखी

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून : मुख्यमंत्री आवास पहुंचा महिला प्रतिनिधिमंडल, सीएम धामी की कलाई पर बांधी राखी रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधी। सीएम ने भी सभी महिला प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और अपनी कलाई पर राखी बंधवाई। सीएम धामी सभी महिलाओं को उपहार भी भेंट किए। सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी को महिला प्रतिनिधिमंडल ने राखी बांधी। बता दें रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' के रूप में तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। योजना का संचालन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं। जिनके द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है। हालांकि, कई बा...
उत्तराखंड : देहरादून एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि का छठा दीक्षांत समारोह, 23 टॉपर छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल

उत्तराखंड : देहरादून एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि का छठा दीक्षांत समारोह, 23 टॉपर छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि का छठा दीक्षांत समारोह, 23 टॉपर छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्विद्यालय आज अपना छठा दीक्षांत समारोह मना रहा है। समारोह में विभिन्न कोर्सेज के 1350 छात्र-छात्राओं को डिग्री से नवाजा जाएगा। विवि के कुलाधिपति ले. जन. गुरमीत सिंह(सेनि.) समारोह में 23 टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजेंगे। कुल 1350 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। इनमें एमडी के 43, एमएस के 18, एमबीबीएस के 489, पीएचडी के एक, एमफिल के 10, एमएचए के 16, एमएससी नर्सिंग के 60, बीएससी नर्सिंग के 600, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के 111 और एनपीसीसी के दो छात्र शामिल हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...