उत्तराखंड : हरिद्वार कथा प्रवचन के दौरान ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी, आक्रोशित लोगों ने आश्रम का गेट तोड़ा, प्रदर्शन
विधायक मदन कौशिक, गंगा सभा के अध्यक्ष और महामंत्री समेत सैकड़ों लोगों ने कनखल थाने का घेराव भी किया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने महामंडलेश्वर पुण्य नंद गिरी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की और कहा कि वह सार्वजनिक रूप से समाज के लोगों से माफी मांगें।
महामंडलेश्वर पुण्यानंद गिरी पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगा ब्राह्मण समाज ने कनखल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया। बता दें कि महामंडलेश्वर पुण्य नंद गिरी ने कथा प्रवचन के दौरान ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी की थी।
इसका वीडियो वायरल हुआ तो धर्मनगरी में ब्राह्मण समाज आक्रोशित हो उठा। समाज के तमाम युवाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुण्य नंद गिरी के आश्रम का गेट तोड़ा और कार...
उत्तराखंड : पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि भूमि पर बना सकेंगे ईको रिजॉर्ट, पर्यटन की नई संभावनाएं की जाएंगी विकसित
ईको रिजॉर्ट पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से बेहद खास होंगे। इसमें 75 फीसदी ग्रीन एरिया होगा,जबकि कंक्रीट का मामूली प्रयोग होगा। ऊर्जा की जरूरत पूरी तरह सौर ऊर्जा पर निर्भर रहेगी। इसके लिए रिजॉर्ट के चारों ओर सोलर पावर फेंसिंग लगेंगी।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की बोर्ड बैठक में दूरस्थ पहाड़ी इलाकों में कृषि भूमि पर ईको रिजॉर्ट के निर्माण को तय शर्तों के साथ मंजूरी देने का निर्णय लिया गया। प्राधिकरण के इस फैसले से पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन की नई संभावनाओं को विकसित किया जा सकेगा।
ग्रीन बिल्डिंग, सामुदायिक केंद्र, योगा सेंटर व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र ईको रिजॉर्ट की खासियत होंगे। यह रिजॉर्ट योगा, पंचकर्म, आयुर्वेद के जरिए उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे, व...
उत्तराखंड में लगातार हल्के भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को एक बार फिर चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि यहां आज सुबह 10.37 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग घरों से बाहर निकल गए। इन झटकों से लोग दहशत में है।
मिली जानकारी के अनुसार चमोली में भूकंप के झटकों से धरती डोली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है। वहीं भूकंप का केंद्र भूकंप पृथ्वी की सतह से करीब 10 किलोमीटर गहराई पर दर्ज किया गया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है हालांकि भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है.
गौरतलब है कि चमोली में पहले भी कई बार भूकंप आ चुका है। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाके भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। उत्तरकाशी और चमोली में दो बड़े भूकंप आ च...
Tehri News: टिहरी से बड़े हादसे की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां पंतगांव देवप्रयाग में कार्यरत एक मजदूर नदी में गिर गया। मजदूर का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका है। कंपनी प्रबंधन द्वारा जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किया गया तो, कर्मी अचानक पहाड़ी से गिरता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद कर्मी के गंगा में गिरने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार नवयुगा रेलवे कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीपाल सिंह द्वारा एक तहरीर थाने पर लाकर दी कि उनकी कंपनी में कार्यरत सूरज पुत्र ईश्वर सिंह निवासी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ उम्र 23 वर्ष जो 2 साल से कंपनी में क्वालिटी हेल्पर के रूप में कार्यरत था तथा रात्रि शिफ्ट 20:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक में था। दिनांक 25/8/ 23 को जब रात्रि 20:00 बजे अपनी ड्यूटी पर नहीं आया तो उसकी तलाश प्रोजेक्ट परिसर में की गई...
Uttarakhand News: उत्तराखंड की अपुणी सरकार सेवाओं के चर्चे अब राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे है। 26वीं नेशनल ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस में अपुणी सरकार को देश के 16 विभागों में शुमार करते हुए सिल्वर मेडल से नवाजा गया है। इससे अपुणी सरकार ई-पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है। सीएम धामी ने इसपर खुशी वयक्त कर आई.टी.डी.ए. एवं अन्य अधिकारियों को बधाई दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) को पहली बार नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड मिला है। बताया जा रहा है कि मंत्रालय के पास इस अवार्ड के लिए देशभर 800 आवेदन आए थे। इसके बाद तीन स्तर पर प्रस्तुतीकरण हुआ। इनमें से 16 का चयन नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड के लिए हुआ है, जिनमें आईटीडीए भी एक है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने ट्रॉफी, सर्टिफिकेट के साथ ही पांच लाख रुपये ग्रहण किए है।
वहीं सीएम धामी ने राज्य की सूचना प्रौद्य...
Agniveer Bharti: सेना में जानें का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने कोटद्वार में होने वाली भर्ती रैली स्थगित कर दी है। ये भर्ती रैली अगले माह एक से 10 सितंबर तक आयोजित होनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते इसे स्थगित किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गढ़वाल मंडल की अग्निवीर भर्ती रैली स्थगित कर दी गई है। यह भर्ती रैली 1 सितंबर से 10 सितंबर के बीच कोटद्वार में होनी थी, लेकिन खराब मौसम और सड़कों के बंद होने पर रैली स्थगित कर दी गई है। अब यह रैली आगामी 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित की जा सकती है।
बताया जा रहा है कि भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को एआरओ, लैंसडाैन की ओर से नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। वहीं, अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7456874057 पर संपर्क किया जा सकता है।...
Admission Update: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने की सोच रहे विद्यार्थियों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट बढ़ा दी हैं जो भी अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला नवोदय विद्यालय छठी क्लास में करवाना चाहते हैं, वे जेएनवीएसटीटी के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अब 31 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उत्तराखंड के साथ ही देश के कई राज्यों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (छठी कक्षा में प्रवेश के लिए) पंजीकरण प्रारंभ कर दिये गये हैं। नवोदय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया आसान नहीं होती है। बताया जा रहा है कि आवेदन भरने की अन्तिम तिथि पहले 10 अगस्त 2023 थी। जिसे बढ़ाकर 17 अगस्त किया गया है। इसके बाद NVS ने इसे आगे बढ़ाकर 25 अगस्त किया था। वहीं, अब एक बार फि...
उत्तराखंड : बिजली खरीद में यूपीसीएल ने खर्च किए 1200 करोड़, अब नियामक आयोग में वसूली को जाएगा
बोर्ड बैठक में सबसे पहले निगम के अकाउंट्स पास किए गए। कंपनी की बैलेंसशीट भी पास की गई। इस दौरान ये बात सामने आई कि यूपीसीएल ने बिजली खरीद सहित विभिन्न मदों में 1200 करोड़ खर्च किए हैं जिनकी भरपाई की जरूरत है।
बिजली खरीद व अन्य कार्यों में यूपीसीएल ने 1200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिसकी भरपाई उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में अगली याचिका के माध्यम से की जाएगी। निगम की बोर्ड बैठक में कंपनी के अकाउंट्स पास होने के साथ ही बैलेंसशीट पर मुहर लग गई।
शुक्रवार को यूपीसीएल की अध्यक्ष राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले निगम के अकाउंट्स पास किए गए। कंपनी की बैलेंसशीट भी पास की गई। इस दौरान ये बात सामने आई कि यूपीसीएल ने बिजली खरीद सहित विभिन्न मदों में 1200 करोड़ खर्च किए...
उत्तराखंड : कांग्रेस हाईकमान ने हरक सिंह रावत को सौंपी नई जिम्मेदारी, यहां करेंगे अब पार्टी के लिए काम
हरक सिंह रावत को नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही हरियाणा के पूर्व मंत्री किरण चौधरी, सांसद रंजीत रंजन और पूर्व विधायक शमशेर सिंह दुल्लों को भी राजस्थान चुनाव का समन्वयक बनाया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को राजस्थान विधानसभा चुनाव में केंद्रीय समन्वयक बनाया है।
कांग्रेस प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप के मुताबिक, हरक सिंह रावत के साथ हरियाणा के पूर्व मंत्री किरण चौधरी, सांसद रंजीत रंजन और पूर्व विधायक शमशेर सिंह दुल्लों को भी राजस्थान चुनाव का समन्वयक बनाया गया है।
उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...