Wednesday, May 6News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में धामी सरकार देने वाली है खिलाड़ियों को तोहफा, मिलेगी इतनी धनराशि…

उत्तराखंड में धामी सरकार देने वाली है खिलाड़ियों को तोहफा, मिलेगी इतनी धनराशि…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार ने खिलाड़ियों को तोहफा दिया है। बताया जा रहा हैे कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का शुभारंभ होने जा रहा है। इस योजना के तहत अब होनहार खिलाड़ियों को प्रति माह 2000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जायेगी। वहीं छह खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार  29 अगस्त को  राष्ट्रीय खेल दिवस है। इसकी तैयारियों में शासन जुट गया है। प्रदेश में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना शुरू होने जा रही है।  इसके तहत 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये खेल छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि से बच्चे अपने लिए खान-पान, खेल किट आदि की व्यवस्था भी कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि देवभूमि उत्तराखंड खेलरत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार ...
उत्तराखंड : करोड़ों की ठगी में चिटफंड कंपनी की गैंगस्टर महिला निदेशक गिरफ्तार, निवेश के नाम पर लगाती थी चूना

उत्तराखंड : करोड़ों की ठगी में चिटफंड कंपनी की गैंगस्टर महिला निदेशक गिरफ्तार, निवेश के नाम पर लगाती थी चूना

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : करोड़ों की ठगी में चिटफंड कंपनी की गैंगस्टर महिला निदेशक गिरफ्तार, निवेश के नाम पर लगाती थी चूना लोगों से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली कंपनी की निदेशक को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ सात जिलों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की थी। उस पर विभिन्न जिलों की पुलिस ने 61 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी महिला को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पहले कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया, जनशक्ति मल्टी स्टेट मल्टी परपज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नाम की चिटफंड कंपनी ने 2015 से प्रदेश के लोगों से निवेश कराना शुरू किया था। इस कंपनी में दर्जनों एजेंट नौकरी करते थे। इन्होंने चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पौड़ी आदि जगहों पर लोगों से आरडी-एफडी म...
उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स के प्रोफेसर समेत आठ के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मुकदमा, उपकरणों की खरीद में धांधली का आरोप

उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स के प्रोफेसर समेत आठ के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मुकदमा, उपकरणों की खरीद में धांधली का आरोप

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स के प्रोफेसर समेत आठ के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मुकदमा, उपकरणों की खरीद में धांधली का आरोप उपकरणों की खरीद में अनियमिता बरत एम्स ऋषिकेश को छह करोड़ से अधिक का नुकसान पहुंचाने संबंधी मामले में सीबीआई ने सात नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में एम्स का एक प्रोफेसर भी शामिल है। बुधवार को सीबीआई ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश भी दी। ऋषिकेश में एम्स के प्रोफेसर समेत एक अन्य आरोपी के घर में भी दबिश दी गई। बीते 31 मार्च को एम्स ऋषिकेश सीबीआई व एसीबी की टीम यहां पहुंची थी। यहां उन्होंने एम्स अधिकारियों के साथ उपकरण खरीद प्रकरण की जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि उपकरणों की खरीद में साजिश की गई। उपकरण खरीद समिति के संयोजक डा. बलराम जी उमर ने लोक सेवक के रूप में अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग कर खरीद एजेंसी को लाभ पहुंचाया। इस खरीद में एम्स ऋषिकेश को...
देहरादून : विकासनगर के लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिली महिला और ग्राहक, दो गिरफ्तार

देहरादून : विकासनगर के लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिली महिला और ग्राहक, दो गिरफ्तार

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून : विकासनगर के लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिली महिला और ग्राहक, दो गिरफ्तार मानव तस्करी रोधी इकाई (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने मुख्य बाजार स्थित चौहान लॉज में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से एक ग्राहक और महिला को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। पुलिस ने होटल संचालक और ग्राहक प्रधान को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल से दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है | मानव तस्करी रोधी इकाई की टीम को मुख्य बाजार में एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी। मंगलवार रात को उपनिरीक्षक अनीता नेगी के नेतृत्व में मुख्य बाजार के होटलों और लॉज में तबाड़तोड़ छापे मारे गए। पुलिस टीम ने चौहान लॉज को चेक किया। आगंतुक रजिस्टर में सभी ग्राहकों की एंट्री नहीं की गई थी। टीम ने शक होने पर सभी कमरों की...
उत्तराखंड : अस्पतालों की उड़ी नींद 100 से ज्यादा फर्जी आयुष्मान कार्ड से हुआ उपचार, यूपी ने भुगतान रोका

उत्तराखंड : अस्पतालों की उड़ी नींद 100 से ज्यादा फर्जी आयुष्मान कार्ड से हुआ उपचार, यूपी ने भुगतान रोका

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अस्पतालों की उड़ी नींद 100 से ज्यादा फर्जी आयुष्मान कार्ड से हुआ उपचार, यूपी ने भुगतान रोका श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के एमएस ने बताया, यूपी के 100 से अधिक आयुष्मान कार्ड धारकों का अप्रूवल के साथ अस्पताल में इलाज किया गया था। लेकिन, जब भुगतान की बारी आई तो पता चला कि यह सभी आयुष्मान कार्ड फर्जी तरीके से बने हैं। इसलिए इनका भुगतान नहीं किया गया। उत्तराखंड के मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए उत्तर प्रदेश के फर्जी आयुष्मान कार्ड इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। लोगों ने इन कार्ड के जरिये यहां इलाज तो करा लिया, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने इनका भुगतान नहीं किया। ऐसे मामले जब एकाएक बढ़े तो अस्पतालों की नींद उड़ गई। बताया जा रहा है कि यह किसी गिरोह का काम है। जल्द ही इसमें बड़ा खुलासा हो सकता है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने अब उत्तराखंड शासन को इस संबंध में ...
चंद्रयान ३ लैंडिंग : सीएम ने छात्रों संग देखा चंद्रयान का सीधा प्रसारण, सफलता पर दी बधाई

चंद्रयान ३ लैंडिंग : सीएम ने छात्रों संग देखा चंद्रयान का सीधा प्रसारण, सफलता पर दी बधाई

उत्तराखण्ड, देहरादून
चंद्रयान ३ लैंडिंग : सीएम ने छात्रों संग देखा चंद्रयान का सीधा प्रसारण, सफलता पर दी बधाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूली बच्चों संग चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा। मिशन की सफलता के साथ ही स्कूली बच्चों के उत्साह का कोई ठिकाना नहीं था। सचिवालय स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार स्कूली बच्चों के भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना व देखा। सीएम ने कहा, पीएम के मार्गदर्शन और वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से भारत ने दुनिया में पहचान बनाई है। उन्होंने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इसरो के वैज्ञानिकों व अन्य सदस्यों व देश-प्रदेश की जनता को बधाई दी। कार्यक्रम में राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा, रायपुर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बो...
देहरादून : दुबई से प्राइवेट पार्ट में आधा किलो सोना छिपाकर ला रहा था व्यक्ति, एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़ा

देहरादून : दुबई से प्राइवेट पार्ट में आधा किलो सोना छिपाकर ला रहा था व्यक्ति, एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़ा

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून : दुबई से प्राइवेट पार्ट में आधा किलो सोना छिपाकर ला रहा था व्यक्ति, एयरपोर्ट पर CISF ने पकड़ा दुबई से प्राइवेट पार्ट में छिपाकर सोना ला रहे तस्कर को देहरादून एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने पकड़ लिया। उसके पास से आधा किलो सोना मिला है जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपये आंकी जा रही है। एयरपोर्ट पर उतरते ही कस्टम की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। दुबई से वाया लखनऊ की फ्लाइट के जरिये दून आ रहे व्यक्ति के बारे में संबंधित एजेंसियों से सुरक्षा अधिकारियों को ई-मेल मिली थी। इसमें एक व्यक्ति के सोना लाए जाने की सूचना दी गई। फ्लाइट के एयरपोर्रट पर लैंड होते ही एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जांच में उसके पास से करीब पांच 500 ग्राम सोना मिला। सुरक्षाकर्मियों ने कस्टम अधिकारियों को बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। कस्टम की टीम ने...
उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग  : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सर्विस सेक्टर नीति सहित इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सर्विस सेक्टर नीति सहित इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड कैबिनेट मीटिंग : प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, सर्विस सेक्टर नीति सहित इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बृहस्पतिवार होगी। इसमें सर्विस सेक्टर नीति पर मुहर लग सकती है। नीति में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई अहम प्रावधान प्रस्तावित हैं। बैठक राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। इसमें उद्यान विभाग सेब नीति के प्रस्ताव को भी बैठक में ला सकता है। बैठक में आवास, वन, शहरी विकास, राजस्व, स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। विधानसभा सत्र छह सितंबर से होने की सम्भावना है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद, जानें कब से मिलेगी प्रदेशवासियों को बारिश से राहत

उत्तराखंड : ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद, जानें कब से मिलेगी प्रदेशवासियों को बारिश से राहत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद, जानें कब से मिलेगी प्रदेशवासियों को बारिश से राहत ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे आज बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी यातायात के लिए नहीं खुल पाया है। नरेंद्रनगर बगड़धार में हाईवे बंद चल रहा है। टिहरी जिले में रात भर से रुक रुक कर बारिश हो रही है, जिस कारण यहां आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश से अगले चार दिनों तक राहत की उम्मीद कम ही है। प्रदेश के आठ जिलों में अगले चार दिनों में हल्की से तेज बारिश के आसार है। हालांकि, 27 अगस्त के बाद उत्तराखंड में बारिश से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद मानसून धीमा पड़ना शुरू हो जाएगा। पिछले कई दिनों से उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्तव्यस्त है। फिलहाल 27 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादू...
बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए UKD ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची…

बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए UKD ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची…

उत्तराखण्ड
बागेश्वर: उत्तराखंड क्रांति दल ने बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए कमर कस दी हैं,  केंद्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशी अर्जुन देव के चुनाव प्रसार की देख रेख के साथ दल के वरिष्ठ एवं निवर्तमान पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश भेजा हैं कि बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए प्रचार स्वयं जाकर करें। इसलिए दल की ओर से बागेश्वर उप चुनाए के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, संरक्षक दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, डॉ नारायण सिंह जंतवाल, सुरेन्द्र कुकरेती, पुष्पेंश त्रिपाठी, खड़क सिंह बगड़वाल, ए पी जुयाल, ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, शांति भट्ट, पंकज व्यास, बहादुर सिंह रावत, देवेश्वर भट्ट, जय प्रकाश उपाध्याय, पान सिंह रावस्ट,  प्रताप कुंवर, भुवन जोशी, सुशील उनियाल, मोहन सिंह असवाल, सरिता पुरोहित, प्रमिला रावत, रमेश थलाल, राजेंद्र बिष्ट, पूरण सिंह कठेत, सोमेश...