Wednesday, May 6News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंडः इस स्कूल के प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज, लगे ये गंभीर आरोप…

उत्तराखंडः इस स्कूल के प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज, लगे ये गंभीर आरोप…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विभाग ने पौड़ी गढ़वाल जिले की जयहरीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोलागाड़ के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने और बिना अवकाश के स्कूल से गायब रहने पर की गई है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबन का आदेश जारी किया गया है। साथ ही प्रधानाध्यापक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय कोलागाड़ में सेवारत प्रधानाध्यापक हरित कुमार बीते अप्रैल और मई महीने में कई दिन बिना अवकाश स्वीकृत के स्कूल से गायब थे। मामले में अधिकारियों द्वारा उनसे जवाब भी मांगा गया लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। बताया जा रहा है कि मार्च-अप्रैल और मई माह में बायोमेट्रिक उपस्थिति से प्रधानाध्यापक के अनुपस्थिति रहने की भी...
उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में बरते सावधानी…

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में बरते सावधानी…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बनकर बरस रही है। पिछले दो दिन से ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुककर तीव्र बौछारें पड़ रही हैं। जगह-जगह मार्ग बाधित है , नदी नाले उफान पर है तो वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश की संभावना जताई है। राजधानी देहरादून समेत सात जिलों में अलर्ट जारी किया गया  हैं। 10 अगस्त तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश हो सकती है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे में ...
UKPSC ने लैब असिस्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

UKPSC ने लैब असिस्टेंट के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड सरकार के तहत उच्च शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट के पद के लिए भर्ती निकाली है। बताया जा रहा है कि आयोग ने ये भर्ती 12वीं पास युवाओं के लिए निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक युवा आयोग की वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर 25 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार यूकेपीएससी ने यूकेपीएससी लैब असिस्टेंट अधिसूचना 2023 जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये भर्ती प्रयोगशाला सहायक भौतिक विज्ञान के 18, रसायन विज्ञान के 18, जंतु विज्ञान के 21, वनस्पति विज्ञान के 21, भूगोल के 18, गृह विज्ञान के दो, मनोविज्ञान के तीन, मानव विज्ञान के एक, बीएससी गृह विज्ञान के दो और शिक्षा शास्त्र के तीन पदों पर भर्ती होगी। उत्तराखंड से 12वीं की परीक्षा पास करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। ऐसे युवा भी आवेदन कर सकत...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर के सुमन नगर में बारिश से हुए नुक़सान का किया निरीक्षण |

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर के सुमन नगर में बारिश से हुए नुक़सान का किया निरीक्षण |

उत्तराखण्ड, देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर के सुमन नगर में बारिश से हुए नुक़सान का किया निरीक्षण | देहरादून, 06 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सुमन नगर, राजपुर में भारी बारिश के कारण बरसाती नाले से खतरे की जद में आए राजपुर निवासी राम नवाज, देवेश्वरी देवी, मोना, प्रीतम लाल, राजकुमार आदि के मकानों का निरीक्षण किया। मंत्री ने मौका मुआयना कर मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने स्थानीय लोगों से भी अपील कि वह बरसात में सावधानी जरूर बरते। उन्होंने स्थानीय लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला आपदा प्रबंधन केंद्र को सूचित करने का भी आग्रह किया। इस दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, मोहित अग्रवाल, मनोज उनियाल, गोविन्द ठाकुर...
महंगाई भत्ते में हो सकती है जल्द बढ़ोतरी, कर्मियों को मिल सकती है खुशखबरी…

महंगाई भत्ते में हो सकती है जल्द बढ़ोतरी, कर्मियों को मिल सकती है खुशखबरी…

उत्तराखण्ड
एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। सरकार महंगाई भत्ते को 3 फीसदी से बढ़ाकर 45 प्रतिशत कर सकती है। इस समय मंहगाई भत्ता (DA) 42 प्रतिशत है। हालांकि रिपोर्ट में यह जानकारी नहीं दी गई है कि कब डीए में बढ़ोतरी का एलान किया जाएगा, लेकिन सरकार के घोषणा के बाद डीए या डीआर में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी हो सकती है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  जून 2023 के लिए AICPI-IW 31 जुलाई को जारी किए गए थे। इसके तहत 4 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन की ओर से की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिसके बाद अब डीए में तीन फीसदी बढ़कर 45 फीसदी होने की संभावना है। जल्द ही व‍ित्त मंत्रालय का व्‍यय विभाग अपने राजस्‍व के साथ डीए में बढ़ोतरी का प्रस्‍ताव तैयार कर सकता है और प्रस्‍ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय म...
उत्तराखंड में इस बार इन महिलाओं का तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयन…

उत्तराखंड में इस बार इन महिलाओं का तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर हर साल की तरह इस साल भी सराहनीय और उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों को सम्मानित किया जाएगा। इस साल जिन्हें सम्मानित किया जाएगा उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। हर जिले से एक महिला या किशोरी का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इसमें दिव्यांग खिलाड़ी मोहिनी कोरंगा एवं नीलिमा राय समेत कई का चयन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय और उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार को 13 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पु...
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किए पुलिसकर्मियों के ताबड़तोड़ तबादले…

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किए पुलिसकर्मियों के ताबड़तोड़ तबादले…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिसकर्मियों के ताबड़तोड़ तबादले किए हैं। जिसकी सूची जारी की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बड़े स्तर पर हेड कॉस्टेबल और ASI के ट्रांसफर किए है। कई को थानों में तैनाती दी गई है। तो कई के कार्यभार में फेरबदल किया गया है। देखें किसे कहां तैनाती मिली है… BREAKING: उत्तराखंड में SSP का बड़ा एक्सन, पुलिसकर्मियों के किए तबातोड़ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट… pic.twitter.com/521NIqHNCC — uttarakhand news (@SKhanbrain) August 6, 2023...
PM मोदी ने उत्तराखंड के रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास…

PM मोदी ने उत्तराखंड के रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: पीएम मोदी ने रविवार को उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रदेश के दो रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। योजना के तहत लालकुआं और हर्रावाला रेलवे स्टेशन सहित देश के 508 स्टेशनों की काया बदलेगी तो वहीं लोगों को आधुनिक सुविधाएं भी मिलेगी। ये हैं पूरी योजना मी़डिया रिपोर्टस के अनुसार रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 508 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसमें मुरादाबाद मंडल के 12 स्टेशन शामिल है। जिसमें उत्तराखंड के स्टेशन भी शामिल है। जिसमें हर्रावाला रेलवे स्टेशन ,लालकुआं रेलवे स्टेशन  शामिल है। लालकुआं स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक, रेलवे के अधिकारी और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं, हर्रावाला रेल...
उत्तराखंडः शिक्षा निदेशालय में हुई बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

उत्तराखंडः शिक्षा निदेशालय में हुई बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि शिक्षकों को अब यात्रा और 15 दिन का पितृत्व अवकाश मिल सकेगा। राजकीय शिक्षक संघ की लंबित मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है। इसके साथ ही कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ये बैठक शिक्षा निदेशालय में हुई। बैठक में राजकीय शिक्षक संघ ने कई मुद्दें रखें। बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब हर 3 महीने में प्रांतीय कार्यकारिणी की विभाग के साथ बैठक होगी इसके अलावा अंतर मंडलीय तबादले वन टाइम सेटेलमेंट के आधार पर किए जाएंगे वेतन विसंगति को भी दूर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शिक्षकों ने मांग की है कि अधिक छात्र संख्या वाले राजकीय इंटर कालेजों में उप प्रधानाचार्य का पद सृजित करने, शिक्षकों को स्वतः सत्रांत एवं स्थायीकरण का लाभ दिए जाने, पदोन्नति एवं तबादलों...
उत्तराखंड में प्रयोगशाला सहायक समूह ग के पदों पर निकली भर्ती, ये है लास्ट डेट…

उत्तराखंड में प्रयोगशाला सहायक समूह ग के पदों पर निकली भर्ती, ये है लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से बड़ी खबर आ रही है। आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत प्रयोगशाला सहायक समूह ग सीधी भर्ती के विषयवार रिक्त 107 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 25 अगस्त बताई जा रही है। बताया जा राह है कि इन पदों पर चयन हेतु विज्ञापन संख्या- A-3/DR/S-3/2023-24, दिनांक 05 अगस्त, 2023 के माध्यम से ‘प्रयोगशाला सहायक, उच्च शिक्षा विभाग (समूह ‘ग’) परीक्षा -2023′ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया। है। उक्त विज्ञापन में उल्लिखित शैक्षिक अहंता के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों से प्रश्नगत पदों हेतु दिनांक 05 अगस्त, 2023 से दिनांक 25 अगस्त, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। ऑनलाइन आवेदन के क्रम में प्रमुख तिथियां निम्नवत् है- 1. विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि: 05 अगस्त, 2023 2. ऑनलाइन आवेदन किये...