Wednesday, May 6News That Matters

उत्तराखण्ड

नैनीताल में अतिवृष्टि से फसले नष्ट, घरों में घुसा मलबा, कई ग्रामीण प्रभावित…

नैनीताल में अतिवृष्टि से फसले नष्ट, घरों में घुसा मलबा, कई ग्रामीण प्रभावित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आसमान से बारिश आफत बन बरस रही है। बड़ी खबर नैनीताल से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां रामनगर तहसील अंतर्गत आने वाले भलोंन क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा आई है। अतिवृष्टि की घटना से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। फसले नष्ट हो गई तो वहीं  लोगों के घरों में  मलबा घुस गया। प्रभावित परिवारों को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलढुंगा में विस्थापित किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल के रामनगर तहसील अंतर्गत आने वाले भलोंन क्षेत्र में आज सुबह 3 बजे और 4 बजे के बीच अतिवृष्टि हुई है। कुछ यहां बादल फटने की खबर भी दे रहें है। बताया जा रहा है कि जिससे भलोंन क्षेत्र में मलबा घुस गया है। निर्माणधीन रिसोर्ट, ग्रामीणों की ज़मीन और कुछ वाहन मलबे की चपेट में आकर बह गए हैं। ग्रामीणों की पूरी फसल नष्ट हो गई है। वहीं रामनगर से 25 किमी दूर कालाढूंगी तहसील के पाटकोट-भलोन के ...
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में निकली भर्ती, पढ़ें सैलरी से लेकर आवेदन तक पूरी जानकारी…

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में निकली भर्ती, पढ़ें सैलरी से लेकर आवेदन तक पूरी जानकारी…

उत्तराखण्ड
Job Update: युवाओं के लिए काम की खबर है।  इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने उत्तराखंड सहित कई राज्यों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन https://www.ippbonline.com/ पर पढ़ा जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार  इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड (IPPB) ने कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन 26 जुलाई से शुरू हो गया है। जिसके तहत कुल 132 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बताया जा रहा है कि एग्जीक्यूटिव पदों के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 30000 रुपए दिए जाएंगे। इस दौरान चयनित को अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। भर्ती के लिए आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता जिन अभ्यर्...
दवा खरीदते वक्त ऐसे कर सकते है चेक दवा की जानकारी, जानें असली है या नकली…

दवा खरीदते वक्त ऐसे कर सकते है चेक दवा की जानकारी, जानें असली है या नकली…

उत्तराखण्ड
मेडिकल से दवा खरिदते वक्त आपके दिमाग में ये सवाल आता होगा की दवा असली है या नकली.. लेकिन इसका पता कैसे चले ये नहीं पता होता। लेकिन अब ये जानना आसान हो गया है। बताया जा रहा है कि अब आप क्यूआर कोड स्कैन कर दवा असली है या नहीं ये खुद जान सकते हैं। केंद्र सरकार ने 1 अगस्त से 300 दवाओं पर क्यूआर कोड लगाने का आदेश दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 में संशोधन किया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने फार्मा कंपनियों को अपने ब्रांड पर H2/QR लगाना अनिवार्य कर दिया है। जिससे इसे स्कैन कर दवा के असली और नकली होने का पता चल सकेगा।  इस बार कोड या क्यूआर कोड को स्कैन करके आप दवा के बारे में सबकुछ पता कर सकेंगे। इससे आपको दवा का प्रॉपर और जेनरिक नाम, ब्रांड का नाम, मैन्यूफैक्चर्रर की डिटेल, मैन्यूफैक्चरिंग की तारीख, एक्सपायरी डिटेल, लाइसेंस नंबर जैसी तमाम डिटे...
देहरादून सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, लोगों से सावधानी बरतने की अपील…

देहरादून सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, लोगों से सावधानी बरतने की अपील…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बारिश से लोगों को जीवन बेहाल हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि विभाग ने देहरादून सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। रात से कई जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बुधवार सुबह से भी दून सहित कई जगह बादल छाए हुए हैं तो कहीं बारिश हो रही हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में अन्य जिलों के मुकाबले अधिक बारिश होने के आसार जताएं हैं। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाश में बिजली चमकने की संभावना है और तेज से बहुत तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की मानें तो अभी पांच अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं लगातार रुक-रुक हो रही बारिश की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। इसी बीच भूस्खलन की...
CBSE बोर्ड ने किया कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी…

CBSE बोर्ड ने किया कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी…

उत्तराखण्ड
CBSE Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें चेक.. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा केवल एक दिन 17 जुलाई को ली गई थी। वहीं कंपार्टमेंट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 6 जुलाई से 20 जुलाई तक चली थीं। तबसे छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। आज बोर्ड ने परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि कक्षा 12 में कुल 1,25,705 छात्रों को कंपार्टमेंट में रखा गया था।। जिन छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं...
सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक…

सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने  सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। साथ ही परीक्षा की कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर रिजल्ट और लिस्ट देख सकते हैं। बताया जा रहा है कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्याधीन विश्वविद्यालयों एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक कुलसचिव के रिक्त पदों पर चयन हेतु सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 की मुख्य परीक्षा के परिणाम दिनांक 30 जून, 2023 में सफल अभ्यर्थियों हेतु साक्षात्कार दिनांक 25 जुलाई, 2023 को आयोजित किया गया था। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार परीक्षा के अंकों के योग से निर्मित मेरिट एवं वरीयता के आधार पर श्रेष्ठता क्रम में अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के प्राप्तांक एवं कट ऑफ माक्र्स की लिस्ट आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसा...
उत्तराखंडः इन घोटालों की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन, जानें…

उत्तराखंडः इन घोटालों की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन, जानें…

उत्तराखण्ड
धामी सरकार एक्शन में है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शासन ने अब  उद्यान निदेशक पद से हटाए गए डॉ हरविंदर बवेजा के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिससे डॉ हरविंदर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि सरकार ने मामले की जांच एसआईटी से कराने का फैसला किया है। जिसके आदेश जारी किए गए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा निदेशक के पद का दुरूपयोग करते हुये वित्तीय अनियमितताओं के सम्बन्ध में विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका सम्बन्ध एक से अधिक जनपदों से है तथा जिस कारण जांच का दायरा विस्तृत हो गया है। ऐसे में मामले की जांच एसआईटी से कराई जाएगी। जिसके लिए टीम का गठन किया गया है। एसआईटी टीम में एसएसपी अल्मोड़ा, एसपी सीबीसीआईडी हल्द्वानी समेत कृषि विभाग के अधिकारी ...
बागेश्वर उपचुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा फैसला, इन्हें सौंपी कमान…

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा फैसला, इन्हें सौंपी कमान…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां एक ओर लोकसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं। वहीं बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने भी बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि जिले में चुनाव के लिए दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश भाजपा ने बागेश्वर विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार स्तर से बड़ा फैसला लिया है। बागेश्वर उपचुनाव  आगामी अक्टूबर महीने में प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने बागेश्वर उपचुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और संगठन स्तर से राजेंद्र सिंह बिष्ट को नामित किया है। गौरतलब है कि बागेश्वर विधानसभा सीट से विधायक और मंत्री चंदन राम दास का बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव होना है। जिसकी कवायद तेज हो गई है। चुनाव की रणनीति को लेकर दो दिवसीय देहरादून प्रवास पर आए राष्ट्री...
जीएसटी के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें किस पर होगा क्या असर…

जीएसटी के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें किस पर होगा क्या असर…

उत्तराखण्ड
अगस्त का महीना शुरू होते ही कई नए नियम लागू हो गए हैं। इसमें एक जीएसटी का नियम भी है। बताया जा रहा है कि जीएसटी के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। जिसकी गाइडलाइन जारी की गई है। नए नियमों से कई व्यापारियों पर गहरा असर पड़ने वाला है। वहीं ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन जुलाई में 11 प्रतिशत बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह पांचवी बार है, जब जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े ने 1.60 लाख करोड़ रुपये का आंकड़े को पार किया है। जून में ये 1.61 लाख करोड़ रुपये था। मिली जानकारी के अनुसार  केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC) की ओर से 28 जुलाई को किए गए एक ट्वीट में बताया गया था कि एक साल में पांच करोड़ से अधिक का टर्नओवर करने वाले बिजनेस को जीएसटी ई-इनवॉयस जनरेट करना जरूरी है। गुड्स, सर्विसेज और एक्पोर्ट करने वाली बी2बी कंपनियों को ई-इनवॉयस जनरेट करन...
वन दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस दिन होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा…

वन दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस दिन होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर रिज्लट चेक कर सकते है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही आयोग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा की डेट का ऐलान भी कर दिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वन दरोगा भर्ती की परीक्षा 11 जून को आयोजित की गई थी। आयोग ने इस भर्ती परीक्षा के बाकि उम्मीदवारों का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस बार 359 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। इन उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सात व आठ अगस्त को होगी। इसके बाद आयोग अंतिम चयन परिणाम जारी करेगा। गौरतलब है कि इससे पहले आयोग ने जो रिजल्ट जारी किया था, इसी तकनीकी पेच के कारण शारीरिक दक्षता व अभिलेख सत्यापन नहीं हो पाया था। अब इसका समाधान करते हुए आयोग ...