Thursday, May 7News That Matters

उत्तराखण्ड

चमोली में मुस्लिम युवक द्वारा एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला आया सामने

उत्तराखण्ड
सहयोगी, गोपेश्वर: चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में भी मुस्लिम युवक द्वारा एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के एक दिन बाद आरोपित युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर किशोरी को भी बरामद कर लिया। आरोपित रायपुर (छत्तीसगढ़) का रहने वाला है। मामला लव जिहाद का बताया जा रहा है। इससे पहले गौचर (चमोली) और पुरोला (उत्तरकाशी) में भी नाबालिग छात्राओं को भगा ले जाने के मामले सामने आए थे। दोनों ही मामलों में आरोपित मुस्लिम युवक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इंटरनेट मीडिया के जरिये किशोरी से दोस्ती पीड़ित किशोरी नेपाली मूल की है और आठवीं कक्षा में पढ़ती है। बताया गया कि एक युवक ने इंटरनेट मीडिया के जरिये किशोरी से दोस्ती की और बहला-फुसलाकर उसे घर से भागने को तैयार कर दिया। इसके बाद वह बीती चार जुलाई को गौचर पहुंचा और किशोरी को भगा ले गया। स्वजन के ...
सीएम धामी की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

सीएम धामी की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसमें 50 बेड से कम क्षमता वाले नर्सिंग होम, अस्पतालों को पंजीकरण में छूट देने के लिए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन को मंजूरी मिल सकती है। मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में होगी। बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग की नर्सिंग भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत मेडिकल कॉलेजों में वर्षवार मेरिट के आधार पर नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति की नियमावली को मंजूरी मिल सकती है। जिसमें नशा मुक्ति केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पंजीकरण...
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप खाई में गिरी बाइक

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप खाई में गिरी बाइक

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप एक बाइक खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। अमेठी उत्तर प्रदेश निवासी तीनों युवक केदारनाथ धाम दर्शन के लिए एक ही बाइक पर निकले थे। प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शिवपुरी में एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर चौकी प्रभारी शिवपुरी प्रदीप रावत लेकर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने दोनों घायलों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला। और एक शव भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। घायल -विश्वास प्रताप सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष - अपूर्व सिंह पुत्र स...
उत्तराखंडः दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित…

उत्तराखंडः दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में कावंड मेले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बताया जा राह है कि कावंड ड्यूटी के दौरान लगातार नदारद रहकर लापरवाही बरतने वाले एक दारोग़ा सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 सर्वेश कुमार को कावड़ मेला ड्यूटी हरिद्वार से अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित रहते हुए लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल 172 योगेश कुमार आरटीसी देहरादून (लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित), कॉन्स्टेबल भुवन पांडे पिथौरागढ़ और कॉन्स्टेबल प्रवेश चौहान हरिद्वार को शराब पीकर ड्यूटी करने पर निलंबित किया गया है।...
युवाओं को इस भर्ती परीक्षा में आने के लिए मिलेगी फ्री बस सुविधा…

युवाओं को इस भर्ती परीक्षा में आने के लिए मिलेगी फ्री बस सुविधा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पुनः आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों  के लिए बड़ी खबर है। Uksssc vdo / vpdo के की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को बस में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। इसके आदेश जारी कर दिए गए है। जारी आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पुनः आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों से निःशुल्क आवागमन की सुविधा मिलेगी। आदेश में  लिखा है कि उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 09.07.2023 को पुनः आयोजित होने वाले स्नातक स्तरीय परीक्षा में पूर्व सम्मिलित अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर सम्मिलित होने हेतु प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में आवागमन हेतु निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान मिलेगी।  उक्त सुविधा पर हुए व्यय भार की प्रतिपूर्ति...
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: शिक्षिका के सिर पर लगी चोट

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: शिक्षिका के सिर पर लगी चोट

उत्तराखण्ड
गोपेश्वर, उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से हाहाकार मच गया है। बारिश से पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। ये भूस्खलन जानलेवा भी साबित हो रहा है। ताजा मामला बद्रीनाथ- राष्ट्रीय राजमार्ग से सामने आया है। यहां राजमार्ग पर चट्टान गिर गई। यहां से गुजर रही एक कार इसकी चपेट में आ गई। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाजपुर के पास एक वाहन में चट्टान से पत्थर गिर गया वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । वाहन में सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में घायल शिक्षिका को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। शिक्षिका के सिर पर लगी चोट सुबह शिक्षकों की कार नन्दप्रयाग की ओर जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में महिला शिक्षिका के सिर पर चोट आई है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। लोगों से की गई अपील थानाध...
डीसीएस रावत बने नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रात भर चला जश्न

डीसीएस रावत बने नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रात भर चला जश्न

उत्तराखण्ड
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत व महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी ने जीत हासिल की। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विकास कुमार गुगलानी व महिला उपाध्यक्ष शीतल सेलवाल को चुना गया। बताया गया कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पद डीसीएस रावत ने भारी मतों से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर दुर्गा सिंह मेहता व तीसरे नंबर पर शशिकांत शांडिल्य रहे। अन्य पदों पर कांटे का मुकाबला हुआ। अध्यक्ष पद पर डीसीएस रावत को 449, डीएस मेहता को 229 व शशिकांत शांडिल्य को 124 वोट मिले जबकि महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी को 433 व उनके प्रतिद्वंद्वी विरेंद्र रावत को 419 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सामान्य) के लिए विकास कुमार मुगलानी को 452 व कौशल साह जगाति को 386 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मानवेन्द्र सिंह को 446 जबकि प्रभात बोहरा को 397, महिला उपाध्यक्ष पद पर शीतल सेलवाल को 352 जबकि मधु नेगी सामंत ...
CS ने की शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक, दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश…

CS ने की शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक, दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश…

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कैरियर काउंसिलिंग की व्यवस्था शुरू किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को कैरियर के सम्बन्ध में परामर्श दिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे की काउंसिलिंग सुनिश्चित हो सके इसके लिए प्रोफेशनल कैरियर काउंसलर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए व इसके लिए बच्चों में रुचि और कौशल को जांचने हेतु परीक्षा और उसके परिणाम के उपरांत परामर्श उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह परामर्श भौतिक रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम या किसी एक कॉमन सेंटर में बच्चों को बुलाकर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 8वीं कक्षा से ऊपर सभी बच्चों को इसका लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश को आवासीय व...
उत्तराखंड में अब इस विभाग में हुए तबादले, देखें लिस्ट…

उत्तराखंड में अब इस विभाग में हुए तबादले, देखें लिस्ट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आयुक्त, राज्य कर ने बुधवार की देर रात राज्य कर अधिकारियों एवं लिपिकीय संवर्ग के बंपर  ट्रांसफर की किए है। जिसकी सूची जारी की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि तात्कालिक प्रभाव से राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राज्य कर अधिकारी के पद पर कार्यरत  अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए  है। देखें लिस्ट Big Breaking: उत्तराखंड सरकार ने किए इन अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/vY4tInkX0Q — uttarakhand news (@SKhanbrain) July 6, 2023  ...
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जुड़ी बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने दिए कुलपति को लेकर ये आदेश…

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जुड़ी बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने दिए कुलपति को लेकर ये आदेश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हमेशा विवादों में रहने वाले आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय के कुलपति सुनील कुमार जोशी को हटाने के निर्देश दिए है। कोर्ट ने ये फैसला विवि की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सुनील कुमार जोशी व शासन के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा है। वहीं, नैनीताल हाईकोर्ट नैनीताल में दायर एक याचिका में उन पर कुलपति पद के लिए निर्धारित योग्यता पूरा नहीं करने और प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति में तथ्यों को दबाने का आरोप लगाए गए हैं। जिसपर आज मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ में सुनवाई हुई है। कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाते हुए कुलपति  की नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए उन्हें पद से हटाने के आदेश दिए है। बताया जा रहा है कि...