भाजपा ने कांग्रेस द्वारा मजारों की तुलना पौराणिक मंदिर से करने को सनातनी संस्कृति का अपमान बताया है !
भाजपा ने अवैध धार्मिक अतिक्रमणों के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा मजारों की तुलना पौराणिक मंदिरों से करने को सनातनी संस्कृति का अपमान बताया है ।
प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देवभूमि मंदिरों की ही भूमि है लिहाज़ा मृतक शरीरों के नाम पर बने अवैध मजारों को बचाने के लिए मंदिरों से की जा रही तुलना को प्रदेशवासी बर्दाश्त नही करने वाले हैं । श्री जोशी ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि की सनातनी संस्कृति एवं कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए अवैध धार्मिक अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण अभियान के विरोध में कांग्रेस और विपक्ष की बयानबाजियां बेहद आपत्तिजनक हैं । उन्होंने आलोचना करते हुए कहा, एक वर्ग विशेष की तुष्टिकरण ले लिए वे मजारों की तुलना मंदिरों से कर रहे हैं । जिसके तह...








