Monday, February 16News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : दिन में गर्मी और रात में कड़ाके की ठंड , ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम का हाल

उत्तराखंड : दिन में गर्मी और रात में कड़ाके की ठंड , ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम का हाल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दिन में गर्मी और रात में कड़ाके की ठंड , ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम का हाल उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में बीते एक पखवाड़े से वर्षा नहीं हुई है। ऐसे में नवंबर में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिलने के कारण नवंबर में दिन के समय प्रदेश में सामान्य से कम ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अगले कुछ दिन और प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। कहीं-कहीं पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छा सकता है। प्रदेश में चटख धूप के कारण दोपहर में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। शीतकाल में भी सर्दी अभी अपने रंग में नहीं आई है। हालांकि, सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन वह भी सामान्य है। प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। ऐसे म...
उत्तराखंड : दीपावली की रात 12 से अधिक जगहों पर लगी आग, दौड़ती रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

उत्तराखंड : दीपावली की रात 12 से अधिक जगहों पर लगी आग, दौड़ती रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दीपावली की रात 12 से अधिक जगहों पर लगी आग, दौड़ती रही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दीपावली पर पटाखों के कारण जगह-जगह लगी आग के कारण पूरी रात फायर ब्रिगेड की टीम दौड़ती रही। रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक आग की 18 से अधिक घटनाएं हुईं, जहां फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर पाया गया। दीपावली की रात सबसे पहले सहस्रधारा रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर पर आग लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद शमशेरगढ़ बालावाला में एक मकान पर आग लग गई, जहां फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घर पर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान घर का काफी सामान जल गया। इसके बाद राजपुर रोड स्थित पैरामिड बार की लिफ्ट में एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना मिली। टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। वहीं, बालावाला नत्थुवाला व जीएमएस रोड ...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया गायों का पूजन, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया गायों का पूजन, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया गायों का पूजन, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा की। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। वहीं दूसरी तरफ आज गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन करने का विधान है। इस तिथि को अन्नकूट के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस दिन घरों में अन्नकूट का भोग बनाया जाता है। गोवर्धन पूजा का पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है लेकिन इस बार अमावस्या तिथि दो दिन होने की वजह से गोवर्धन पूजन 14 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत(गिरिराज जी) और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून...
उत्तराखंड : रिलायंस ज्वेल्स डकैती मामले में पुलिस के हाथ लगा सुराग, वारदात में उपयोग कार की आगरा एक्सप्रेस-वे से की गई थी लूट

उत्तराखंड : रिलायंस ज्वेल्स डकैती मामले में पुलिस के हाथ लगा सुराग, वारदात में उपयोग कार की आगरा एक्सप्रेस-वे से की गई थी लूट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : रिलायंस ज्वेल्स डकैती मामले में पुलिस के हाथ लगा सुराग, वारदात में उपयोग कार की आगरा एक्सप्रेस-वे से की गई थी लूट राज्य स्थापना दिवस के दिन यानी नौ नवंबर की सुबह राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में 20 करोड़ की डकैती के मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। वारदात में बदमाशों ने जो अर्टिगा कार का उपयोग किया था वह जून में आगरा एक्सप्रेस-वे से लूटी गई थी। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस की एक टीम जांच के लिए आगरा भेज दी है। एसएसपी ने बताया कि रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती में घटना वाली रात पुलिस टीम ने जो आर्टिगा कार सेलाकुई क्षेत्र से बरामद की थी, वह कार दो बदमाशों ने जून में दिल्ली से आगरा के लिए बुक की थी। आगरा के कन्दोली थाना क्षेत्र में चालक को बंधक बनाकर कार को लूट लिया गया। इस संबंध में 10 जून 2023 को आगरा में लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। देहरादू...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने 292 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, सीधी भर्ती से हुआ दारोगा के लिए चयन

उत्तराखंड : सीएम धामी ने 292 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, सीधी भर्ती से हुआ दारोगा के लिए चयन

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने 292 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, सीधी भर्ती से हुआ दारोगा के लिए चयन उत्तराखंड वन विभाग में सीधी भर्ती से चयनित 292 वन दारोगा के अभ्यर्थियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात मिल। वन मंत्री सुबोध उनियाल के वायदे के अनुसार अभ्यर्थियों को दीपावली से पूर्व नियुक्ति पत्र सौंप दिए गए हैं। साथ ही तैनाती स्थल आवंटित कर दीपावली के बाद कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार था, वन मंत्री के निर्देश के बाद वन विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन निशांत वर्मा की ओर से गए शनिवार को सभी चयनित 292 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। इसके बाद से सभी अभ्यार्थियों में खुशी की लहर है। वर्ष 2019 में इन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। वर्ष 2021 में इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई।...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तराखंड : सीएम धामी ने रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने एवं रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए शासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अब तक हुए रोड शो में जो करार हुए हैं, उन करारों की ग्राउंडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि देहरादून में 08 और 09 दिसम्बर 2023 को होने वाले आयोजन से पहले अधिकांश कार्य धरातल पर उतरें, इसके लिए तेजी से कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में और सरलीकरण की जरूरत है, तो इसके लिए प्रस्ताव लाये जाएं। राज्य में जिन निवेश प्रस्तावों से अधिक र...
उत्तराखंड : गृहमंत्री ने कहा- हमारे जवानों के सीमा पर रहते देश की एक इंच भूमि पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा

उत्तराखंड : गृहमंत्री ने कहा- हमारे जवानों के सीमा पर रहते देश की एक इंच भूमि पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : गृहमंत्री ने कहा- हमारे जवानों के सीमा पर रहते देश की एक इंच भूमि पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, जब तक हमारे आईटीबीपी और सेना के जवान सीमा पर तैनात हैं, तब तक भारत की एक इंच भूमि पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता। देश की 130 करोड़ जनता पूरे दिल से वीर जवानों के त्याग, बलिदान, साहस और शौर्य का सम्मान करती है। उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 62वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शाह ने कहा, देशवासी जब दीपावली के अवसर पर अपने घर में दिया जलाते हैं, तब वे एक दिया सीमा पर तैनात हमारे वीर जवानों के लिए भी जलाते हैं। देश की जनता चैन की नींद सोती है, क्योंकि हमारे वीर जवान अपने जीवन के स्वर्णिम वर्ष सरहद पर देश की सुरक्षा के लिए समर्पित करते हैं। सीमांत गांव खाली हो गए तो सरहदों की रक्षा करना हो जाएग...
उत्तराखंड : सरकार ने विद्यार्थियों को दी राहत, स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी

उत्तराखंड : सरकार ने विद्यार्थियों को दी राहत, स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सरकार ने विद्यार्थियों को दी राहत, स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ी प्रदेश सरकार ने राज्य विश्वविद्यालयों एवं उनसे संबद्ध शासकीय एवं सहायताप्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर की गई है। वहीं, स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन पत्रों को भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई गई है। उच्च शिक्षा उप सचिव ब्योमकेश दूबे ने बीते गुरुवार को इस संबंध में सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुल सचिवों को अलग-अलग आदेश जारी किए। सरकार उच्च शिक्षा में सत्र को नियमित करने के लिए कदम उठा रही है। इसके अंतर्गत चालू शैक्षिक सत्र में पहले चरण में प्रवेश प्रक्रिया को व्यवस्था को समर्थ पोर्टल के माध्यम ...
उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट , सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट , सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट , सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग की ओर से सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। गंगोत्री धाम में भागीरथी (गंगा) नदी का जल और नलों का पानी जमने लग गया है। रात का तापमान माइनस 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप अपने चरम पर है। केदारनाथ में अ...
उत्तराखंड : आज इन तीन शुभ मुहूर्त में करेंगे खरीदारी तो बरसेगी कृपा

उत्तराखंड : आज इन तीन शुभ मुहूर्त में करेंगे खरीदारी तो बरसेगी कृपा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज इन तीन शुभ मुहूर्त में करेंगे खरीदारी तो बरसेगी कृपा धनतेरस के साथ ही आज शुक्रवार से पांच दिवसीय दीपावली उत्सव शुरू हो जाएगा। धनतेरस पर शाम को दो घंटे पूजा का मुहूर्त रहेगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धन के देवता कुबेरजी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व होता है। वहीं, बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों की बुकिंग के साथ ही माता की मूर्ति खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। पंडित राकेश शुक्ला ने बताया कि धनतेरस को सुबह सात से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त विशेष शुभकारी है। दूसरा दोपहर 1:30 से तीन बजे के मध्य है, इस समय में शुभ की चौघड़िया व कुंभ लग्न विद्यमान है। तीसरा शाम छह बजे से रात नौ बजे के बीच शुभ और अमृत...