उत्तराखंड : पत्रकार से बदसलूकी दारोगा को पड़ी भारी, सीएम धामी के निर्देश के बाद डीजीपी ने किया निलंबित
उत्तराखंड : पत्रकार से बदसलूकी दारोगा को पड़ी भारी, सीएम धामी के निर्देश के बाद डीजीपी ने किया निलंबित
दशहरा मेला कवर करने परेड ग्राउंड गए पत्रकार के साथ एक दारोगा बदसलूकी पर उतर आया। दारोगा ने रौब दिखाते हुए पत्रकार को आयोजन स्थल से धक्का मारकर बाहर निकला दिया। अपना परिचय देने के बावजूद दारोगा शांत नहीं हुआ और पत्रकार को धौंस दिखाता रहा।
वीडियो प्रसारित होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए डीजीपी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि, मामले को लेकर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस महानिदेशक ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए।
एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जांच डालनवाला सीओ को सौंपकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। बीते मंगलवार को परेड ग्राउंड में दशहरा मेले का आयोजन कि...







