Wednesday, May 20News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड : प्रदेशभर के शिक्षकों ने की निदेशालय में तालाबंदी, सरकार अड़ियल रवैये पर कार्रवाई के लिए तैयार

उत्तराखंड : प्रदेशभर के शिक्षकों ने की निदेशालय में तालाबंदी, सरकार अड़ियल रवैये पर कार्रवाई के लिए तैयार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेशभर के शिक्षकों ने की निदेशालय में तालाबंदी, सरकार अड़ियल रवैये पर कार्रवाई के लिए तैयार पदोन्नति और यात्रा अवकाश बहाल करने सहित 35 सूत्री मांगों के लिए आंदोलनरत शिक्षकों ने निदेशालय में तालाबंदी शुरू कर दी है। वहीं शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक, काम करने से रोकने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, शिक्षकों का कहना है, वे किसी भी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा, देखना यह है कि विभाग कितने शिक्षकों पर कार्रवाई करता है। एक भी शिक्षक पर कार्रवाई हुई तो राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के मुताबिक, संगठन से जुड़े शिक्षकों की मांगों के लिए विभाग के मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में सहमति बनी थी, इसके बाद भी इस पर अमल नहीं हुआ। इससे प्रदेशभर के शि...
उत्तराखंड : यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है , दिव्य दरबार से धीरेंद्र शास्त्री ने कहीं ये खास बातें

उत्तराखंड : यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है , दिव्य दरबार से धीरेंद्र शास्त्री ने कहीं ये खास बातें

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है , दिव्य दरबार से धीरेंद्र शास्त्री ने कहीं ये खास बातें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को देहरादून पहुंचे। परेड ग्राउंड के खेल मैदान में उनका दिव्य दरबार लगा। उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग दोहराई। हर बार की तरह ही उन्होंने लोगों के पर्चे खोले और उनकी समस्या के बारे में बात की। उनके दरबार को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखा। पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार से कहीं ये ख़ास बातें : भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग दोहराई पर्चा तो बहाना है, असल में तुम सब को सनातनी बनाना जब शरीर दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरे मजहब को क्यों स्वीकार करें। अब हर घर से एक बच्चा सनातन का कफन बांधकर निकलेगा यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है दून में शनिवार को पहली बार धीरेंद्र कृ...
उत्तराखंड : प्रदेश में महिलाओं को मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण, जल्द कैबिनेट के सामने पेश होगा प्रस्ताव

उत्तराखंड : प्रदेश में महिलाओं को मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण, जल्द कैबिनेट के सामने पेश होगा प्रस्ताव

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में महिलाओं को मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण, जल्द कैबिनेट के सामने पेश होगा प्रस्ताव लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधी विधेयक संसद में पारित होने के बाद अब उत्तराखंड में भी राज्य सरकार महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस कड़ी में राज्य महिला आयोग की ओर से तैयार किए गए उत्तराखंड राज्य महिला नीति के ड्राफ्ट को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है। उच्च स्तर पर विभागों के साथ बैठकों का क्रम पूरा होने के बाद अब जल्द ही महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री के स्तर पर बैठक होगी। इस बैठक में ही नीति के प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाएगा और फिर इसका प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। राज्य सरकार ने कुछ समय पहले ही राज्याधीन सेवाओं में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की थी...
उत्तराखंड : परेड ग्राउंड में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, उमड़ी भीड़, सीएम धामी भी पहुंचेंगे

उत्तराखंड : परेड ग्राउंड में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, उमड़ी भीड़, सीएम धामी भी पहुंचेंगे

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : परेड ग्राउंड में सजा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, उमड़ी भीड़, सीएम धामी भी पहुंचेंगे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का परेड ग्राउंड के खेल मैदान में दिव्य दरबार सज गया है। धीरेंद्र शास्त्री का दरबार रात दस बजे तक रहेगा। उनके दून आने से लोगों में खासा उत्साह है।दरबार में उत्तराखंड के साथ ही अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं। राजधानी दून में श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया गया है। परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को लेकर देर रात तक तैयारी चलती रही। उनके कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल बनाया गया। कार्यक्रम संयोजक निवृत्ति यादव ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में काफी बड़ी संख्या पहुंचने की उम्मीद के चलते दस एंट्री गेट बनाए गए हैं। इसमें एक ग...
उत्तराखंड : कल लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, अब इस ग्राउंड में होगा कार्यक्रम

उत्तराखंड : कल लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, अब इस ग्राउंड में होगा कार्यक्रम

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कल लगेगा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, अब इस ग्राउंड में होगा कार्यक्रम पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम के बजाए अब परेड ग्राउंड में लगेगा। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। पहले दरबार महाराणा प्रताप स्टेडियम में लगाने की योजना थी, लेकिन आगुंतकों व अनुयायियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना के चलते कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। महाराणा प्रताप स्टेडियम में जगह कम पड़ने के चलते अचानक कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। ऐसे में पुलिस के सामने व्यवस्था बनाने में दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। परेड ग्राउंड के आसपास इतनी अधिक संख्या में वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पुलिस इन वाहनों को कहां पार्क करेगी यह सबसे बड़ी चुनौती है...
उत्तराखंड : आईपीएस अमित सिन्हा बने विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण

उत्तराखंड : आईपीएस अमित सिन्हा बने विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आईपीएस अमित सिन्हा बने विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण सरकार ने उत्तराखंड पुलिस के दो आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार बदल दिए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा को विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है। वे साथ में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन का कार्यभार भी संभालेंगे। अभी तक विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण का पदभार आईपीएस अभिनव कुमार के पास था। वहीं, अभिनव कुमार को कोई भी नया पदभार नहीं दिया गया है। मंगलवार को संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने इसके आदेश जारी किए हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : प्रदेश में बनेंगी ये दो नई नगर पंचायतें, नगर पालिका मुनिकीरेती का होगा उच्चीकरण

उत्तराखंड : प्रदेश में बनेंगी ये दो नई नगर पंचायतें, नगर पालिका मुनिकीरेती का होगा उच्चीकरण

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में बनेंगी ये दो नई नगर पंचायतें, नगर पालिका मुनिकीरेती का होगा उच्चीकरण उत्तराखंड में जल्द ही दो नगर पंचायतें बनेंगी। इसके अलावा नगर पालिका मुनिकीरेती का उच्चीकरण होगा। धामी कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी के बाशिंदों को अब शहरी सुख-सुविधाएं मिलेंगी। ग्राम पंचायत नाला, ग्राम पंचायत भैंसारी और ग्राम पंचायत गुप्तकाशी को मिलाकर नगर पंचायत गुप्तकाशी बनेगा। इससे 5324 की आबादी को लाभ मिलेगा। 359.527 हेक्टेयर क्षेत्र इसके दायरे में आएगा। इसी प्रकार, नगर पंचायत कैंप्टी-कैंप्टीफॉल में सिया कैंप्टी, कांडी बंग्लो की और धारगांव शामिल होंगे, जिनकी कुल 5200 की आबादी को लाभ मिलेगा। 392.766 हेक्टेयर क्षेत्र इसके दायरे में आएगा। इनके नगर पंचायत बनने से यहां के निवासियों को पथ प्रकाश, सीवर लाइन, पक्की नाली, सड़क, सफाई, संपर्क मार्ग, शौचालयों आदि की सुविधा ...
उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण प्रस्ताव को प्रवर समिति ने दिया अंतिम रूप, तीन नवंबर को होगी बैठक

उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण प्रस्ताव को प्रवर समिति ने दिया अंतिम रूप, तीन नवंबर को होगी बैठक

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण प्रस्ताव को प्रवर समिति ने दिया अंतिम रूप, तीन नवंबर को होगी बैठक राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव को प्रवर समिति ने अंतिम रूप दे दिया है। इसे सकारात्मक बताया जा रहा है। अब तीन नवंबर को आखिरी बैठक होगी। जिसके बाद प्रवर समिति विस अध्यक्ष को ड्राफ्ट सौंप देगी। मंगलवार को संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रवर समिति की बैठक हुई। जिसमें समिति के सदस्य विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक विनोद चमोली, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक भुवन चंद कापड़ी शामिल हुए। बैठक के बाद मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को अंतिम बैठक होगी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को इसका ड्राफ्ट सौंपा जाएगा। बैठक में...
उत्तराखंड : एक अप्रैल से ज्यादा देना होगा बिजली बिल, 26 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

उत्तराखंड : एक अप्रैल से ज्यादा देना होगा बिजली बिल, 26 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : एक अप्रैल से ज्यादा देना होगा बिजली बिल, 26 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर प्रदेश के करीब 26 लाख बिजली उपभोक्ताओं को अगले साल एक अप्रैल से बिजली बिल के साथ एडिशनल सिक्योरिटी का पैसा देना होगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इस रकम को 12 बराबर किश्तों में जमा कराने की सुविधा दे दी है। दरअसल, यूपीसीएल के बिजली उपभोक्ताओं पर एडिशनल सिक्योरिटी के 458.37 करोड़ रुपये बकाया हैं। बिजली बिल के साथ एकमुश्त राशि जमा कराने में उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी। इसके लिए यूपीसीएल ने नियामक आयोग में याचिका दायर कर किश्त का विकल्प मांगा था। आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला, सदस्य तकनीकी एमके जैन की पीठ ने इस रकम को 12 किश्तों में जमा कराने का विकल्प दे दिया है। उपभोक्ता अगले साल एक अप्रैल से एडिशनल सिक्योरिटी का पैसा जमा करा सकेंगे। यह रकम बिल में जुड़कर आएगी, जिसका अलग से कॉलम भी देना होगा...
उत्तराखंड : तैयारियों में जुटी सुहागिनें, मेहंदी लगवाने को उमड़ी भीड़, चांदी के करवों का क्रेज

उत्तराखंड : तैयारियों में जुटी सुहागिनें, मेहंदी लगवाने को उमड़ी भीड़, चांदी के करवों का क्रेज

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : तैयारियों में जुटी सुहागिनें, मेहंदी लगवाने को उमड़ी भीड़, चांदी के करवों का क्रेज करवा चौथ पर्व पर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। महिलाएं त्योहार के लिए खरीदारी करने लगी हैं। देहरादून के पलटन बाजार में मंगलवार को सुबह से ही काफी भीड़ रही। महिलाओं ने करवाचौथ के लिए करवा, कलश, थाली, मां करवा की फोटो, माता की चुनरी की खरीदारी की। महिलाएं साड़ी, सूट, सोने-चांदी और आर्टिफिशियल गहने, सैंडल और पर्स खरीदते दिखाई आईं। चूड़ियों की दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। वहीं, नई दुल्हनें भी पहले करवाचौथ को खासी उत्साहित दिखीं। इसके लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर में फेशियल, मेनिक्योर, पेडिक्योर और नेल एक्सटेंशन करवा रही हैं। ज्वेलरी की दुकानों में चांदी के नक्काशी डिजाइन वाले करवे हैं, जिनकी कीमत 20 हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक है। बाजार में मिट्टी के करवे की काफी मांग है। डिजाइन युक्त करवे 200...