Friday, February 20News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड: ईगास बग्वाल की पूर्व संध्या पर “गढ़ रक्षक महोत्सव” में उमड़ा जनसैलाब ।

उत्तराखंड: ईगास बग्वाल की पूर्व संध्या पर “गढ़ रक्षक महोत्सव” में उमड़ा जनसैलाब ।

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक अस्मिता को समर्पित “गढ़ सेवा संस्थान” के तत्वावधान में ईगास बग्वाल की पूर्व संध्या पर अमितग्राम, शहीद स्मारक प्रांगण में “गढ़ रक्षक महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी (राज्य मंत्री) श्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने शिरकत की।महोत्सव के दौरान हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्तराखंडी संस्कृति का भव्य प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा प्रसिद्ध “पंडवाज बैंड” का लाइव कॉन्सर्ट, जिसने अपने लोकगीतों और पहाड़ी धुनों से पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। बैंड के प्रस्तुतीकरण पर दर्शक झूम उठे और देर रात तक उत्तराखंडी लोक संगीत की गूंज गूं...
उत्तराखंड: शुभ kia सर्विस सेन्टर कुआंवाला मे हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 12 घन्टे मे किया खुलासा।

उत्तराखंड: शुभ kia सर्विस सेन्टर कुआंवाला मे हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 12 घन्टे मे किया खुलासा।

उत्तराखण्ड, देहरादून
शुभ kia सर्विस सेन्टर कुआंवाला मे हुई चोरी की घटना का किया 12 घन्टे मे खुलासा कर आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी सम्पति शत-प्रतिशत बरामद कर ली है। आरोपी kia सर्विस सेंटर मेंगार्ड की नौकरी करता था।कोतवाली डोईवाला पर 30 अक्टूबर को दिनेश पवांर जनरल मैनेजर निवासी शुभ kia सर्विस सेन्टर कुआंवाला डोईवाला देहरादून द्वारा प्रा0पत्र दिया कि उनके सर्विस सेन्टर पर नियुक्त गार्ड सुखदेव निवासी निर्मल बस्ती कुआवाला देहरादून द्वारा डेन्ट पुलर की वॉयर व पुलिंग रोड चोरी कर ले गया है । प्रा0पत्र के आधार पर थाना डोईवाला मु0अ0सं0–282/2025 धारा- 306 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री अजय सिंह के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा उक्त चोरी की घटना का अनावरण करने हेतु कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 31 अक्टूबर को चौकी क...
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी में राज्य के विभिन्न रूप-रंगों की छटा बिखरी

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी में राज्य के विभिन्न रूप-रंगों की छटा बिखरी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
गुजरात के केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी के माध्यम से देवभूमि की प्रकृति, संस्कृति और प्रगति के विभिन्न रूप-रंगों की छटा बिखरी। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने भव्य एकता परेड का निरीक्षण करते हुए उत्तराखंड की झांकी और लोक कलाकारों के प्रदर्शन की ताली बजाकर सराहना भी की। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मुख्य समारोह में एकता परेड में देश के चुनिंदा आठ राज्यों के साथ उत्तराखंड को झांकी प्रदर्शन का गौरव मिला था। ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ की थीम पर आधारित उत्तराखंड की झांकी के माध्यम से एकता परेड में राज्य के धार्मिक स्थलों, नैसर्गिक सौंदर्य तथा सांस्कृतिक समृद्धि के साथ ही विकास विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के ने...
‘बिल लाओ-इनाम पाओ’, आज निकलेगा मेगा ड्रा, होगी विजेताओं की घोषणा, पहले पुरस्कार में मिलेगी दो इलेक्ट्रिक कारें, देखें अन्य पुरस्कार

‘बिल लाओ-इनाम पाओ’, आज निकलेगा मेगा ड्रा, होगी विजेताओं की घोषणा, पहले पुरस्कार में मिलेगी दो इलेक्ट्रिक कारें, देखें अन्य पुरस्कार

उत्तराखंड, देहरादून
आज सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में इस योजना का मेगा ड्रा निकाला जाएगा और विजेताओं की घोषणा की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मेगा ड्रा में कुल 1888 पुरस्कार दिए जाएंगे। दरअसल जीएसटी बिल लेने की आदत को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने यह योजना 1 सितंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक शुरू की थी। इसकी अवधि 31 मार्च 2024 तक बढ़ाई गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना के तहत उपभोक्ता को खरीदारी के बाद जीएसटी बिल अपलोड करना होता था। वहीं हर महीने लकी ड्रा निकाला गया, जिसमें करीब 1500 विजेताओं को मोबाइल, स्मार्टवॉच ईयरबड्स जैसे उपहार दिए गए. योजना 31 मार्च 2024 को समाप्त हो गई थी सितंबर 2024 में अंतिम मासिक लकी ड्रा निकाला गया। लेकिन इसके मेगा ड्रा का इंतजार उपभोक्ता पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से कर रहे थे। जो आज खत्म होगा। इस संबंध में राज्य कर विभाग के विशेष आयुक्त आई.एस. बृजवाल ने जानकारी ...
डीएम ने अचानक बुलाई जिला चिकित्सालय की प्रगति की समीक्षा बैठक; आनन-फानन में दौड़े अधिकारी

डीएम ने अचानक बुलाई जिला चिकित्सालय की प्रगति की समीक्षा बैठक; आनन-फानन में दौड़े अधिकारी

उत्तराखंड, देहरादून
जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए एसएनसीयू के अपग्रेड कार्यों में विलम्ब; धन का दिया हवाला; डीएम का चढा पारा; लगाई फटकार; 2 माह से संज्ञान में न लाने पर जताई कड़ी नाराजगी चिकित्सालय सुविधा विस्तार हेतु जिला  योजना से 91 लाख धनराशि की स्वीकृति मौके पर ही बल्ड बैंक का 75 प्रतिशत् कार्य पूर्ण शेष कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश; देहरादून, दिनांक 30 अक्टूबर 2025 (सूवि), जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला चिकित्सालय कोरोनेशन के निर्माण कार्यों एवं एवं विभिन्न व्यवस्थाओं, सुविधाओं की अचानक समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं, उपकरणों की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता तथा अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या की समीक्षा की गई। जिला प्रशासन के प्रयासों से  विगत वर्ष जिला चिकित्सालय में प्रारम्भ किए गए एस...
भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने अपनी सांसद निधि से हुए विकास कार्य का लोकार्पण किया

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने अपनी सांसद निधि से हुए विकास कार्य का लोकार्पण किया

उत्तराखंड, देहरादून
डा. नरेश बंसल ने देहरादून स्थित आई टी आई टी आई झाजरा में अपनी सांसद निधि से बने हॉल का लोकार्पण गुरूवार को किया।इसे 10लाख की लागत से तैयार किया गया है कार्यक्रम का शुभारंभ डा. नरेश बंसल ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर,विधायक सहदेव पुंडिर जी,यूकोस्ट के महानिदेशक दुर्गेश पंत जी,तरुण विजय जी संग दीप प्रज्ज्वलित कर किया।तत्पश्चात विद्यालय मे अध्यनरत पूर्वोत्तर राज्यो के जनजातीय बच्चो ने स्वागत गीत व सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुती दी।विद्यालय प्रबंधन,अधयापिकाओ व छात्र-छात्राओ ने पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह देकर डा. नरेश बंसल व अन्य अतिथियो का स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान व डा. नरेश बंसल के प्रयासो की सराहना की। डा. नरेश बंसल ने उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं एकता पदयात्रा का शुभारंभ कर उसमें प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न, सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना के कारण ही आज भारत एक शक्तिशाली और एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित था। उन्होंने 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। ऐसे महापुरुष के योगदान को नमन करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिव...
इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजीः मुख्य सचिव,देहरादून शहर में अंडरग्राउण्ड पार्किंग की सम्भावनाएं तलाशी जाने के दिए निर्देश

इंदिरा मार्केट व आढ़त बाजार के कार्यों में लायी जाए तेजीः मुख्य सचिव,देहरादून शहर में अंडरग्राउण्ड पार्किंग की सम्भावनाएं तलाशी जाने के दिए निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान से सम्बन्धित एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने देहरादून शहर के लिए यातायात संकुलन योजना की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को मोबिलिटी प्लान के तहत सुधारीकरण के लिए चिन्हित स्थानों में सुधार प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अगले एक माह में कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर एनफोर्समेंट बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को लगातार इसकी मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं ताकि कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके। मुख्य सचिव ने कहा कि लगातार नई पार्किंग्स स्थल चिन्हित कर तैयार किए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को अंडरग्राउंड पार्किंग पर भ...
राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दीप जलाकर एवं शंखनाद के साथ शुभारंम्भ किया।

राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने दीप जलाकर एवं शंखनाद के साथ शुभारंम्भ किया।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग की ओर से रोड़ीबेलवाला पार्किंग स्थल में आयोजित तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा संासद नरेश बंसल ने दीप जलाकर एवं शंखनाद ध्वनि के साथ किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य सांसद ने कहा कि राज्य आंदोलनकरियों के संघर्ष एवं बलिदान से हि उत्तराखण्ड राज्य हमें प्राप्त हुआ है तथा आज बडे हर्ष का विषय है कि उत्तराखण्ड राज्य अपने 25 वर्ष 09 नवम्बर को पूर्ण कर रहा है तथा इन 25 वर्षों में राज्य ने कई कई उच्च मुकाम हासिंल किए है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जिस समय उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुआ था उस समय समित संसाधनों में राज्य का कार्य शुरू किया गया था तथ...
उत्तराखंड: PM मोदी अब 11 को नहीं, इस दिन आएंगे उत्तराखंड! देंगे बड़ी सौगातें…

उत्तराखंड: PM मोदी अब 11 को नहीं, इस दिन आएंगे उत्तराखंड! देंगे बड़ी सौगातें…

उत्तराखण्ड, देहरादून
रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) पर एक बड़ा तोहफ़ा मिलने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून पहुंचेंगे। पहले प्रधानमंत्री का आगमन 11 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम एफआरआई (Forest Research Institute) देहरादून में ही आयोजित होगा। यहां पीएम राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे और उत्तराखंड को कई सौगातें देने की संभावना जताई जा रही है।प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कल वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है, जिसमें सुरक्षा, यातायात, और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।पीएम की यात्रा तिथि में बदलाव के चलते अब राज्य स्था...