Friday, February 20News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड: तैस में लहराया शस्त्र — DM ने पुनीत अग्रवाल का लाइसेंस किया निलंबित, हथियार जब्त

उत्तराखंड: तैस में लहराया शस्त्र — DM ने पुनीत अग्रवाल का लाइसेंस किया निलंबित, हथियार जब्त

उत्तराखण्ड, देहरादून
रायपुर थाना अंतर्गत दीपावली के दिन पटाखा फोड़ने के विवाद पर एटीएस कॉलोनी में शस्त्र लहराने का मामला सामने आया। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने शस्त्र जब्त करते हुए लाईसेंस निलम्बित कर दिया है। तथा लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। एटीएस कालोनी में दीपावली के दिन आपसी विवाद में तैस में आकर शस्त्र लहराने का मामला डीएम तक पहुंचा तो डीएम शस्त्र जब्त कराते हुए लाईसेंस निलम्बित कर दिया है। अब लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही तय है।जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि कानून से खिलवाड़ जिले में मंजूर नहीं है ऐसा करने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। एटीएस कॉलोनी में दीपावली के दिन दो पक्षों में पटाखा जलाने को लेकर विवाद हुआ था। शस्त्र लाईसेंस धारकों को जिन शर्तों के अधीन लाइसेंस दिया गया था उनका घोर उल्लंघन हुआ है। मामूली विवाद पर शस्त्र लहराने की घटना से भविष्य में ...
उत्तराखंड: PM मोदी के आगमन की आहट, FRI में तैयारियों का जायज़ा

उत्तराखंड: PM मोदी के आगमन की आहट, FRI में तैयारियों का जायज़ा

उत्तराखण्ड, देहरादून
इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह पहला अवसर है, जब देश के प्रधानमंत्री इस महत्वपूर्ण आयोजन में राज्य वासियों का उत्साहवर्धन करेंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखण्ड़ भ्रमण के दृष्टिगत सोमवार को आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, महानिदेशक उद्योग सौरभ गहरवार, आईजी इंटेलिजेंस के एस नगन्याल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल एफआरआई का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी अधिकारियों द्वारा इस महत्वपूर्ण आयोजन को व्यवस्थित ढंग से आयोजित किये जाने के लिये हर प्रकार की व्यवस्था सही ढंग से समय पर पूर्ण किये जाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।...
उत्तराखंड: मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने भी सपरिवार सूर्यदेव एवं छठ माता से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

उत्तराखंड: मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने भी सपरिवार सूर्यदेव एवं छठ माता से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

उत्तराखण्ड, देहरादून
प्रदेशभर में लोक आस्था का पर्व छठ पूजा उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने भी सपरिवार प्रेमनगर स्थित टोंस नदी के घाट पर पहले अस्ताचलगामी और फिर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर उन्होंने सूर्यदेव एवं छठ माता से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ,प्रदेश में 23 खेल अकादमियां की जल्द स्थापना: सीएम पुष्कर सिंह धामी

सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ,प्रदेश में 23 खेल अकादमियां की जल्द स्थापना: सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में ‘‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में आयोजित हो रहा ’’सांसद खेल महोत्सव’’, खेल प्रतिभाओं को गाँव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का बड़ा अभियान है। उत्तराखंड में खेल महोत्सव तीन अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ’’फिट इंडिया-स्पोर्ट्स इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया’’ के संदेश को गाँव-गाँव तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय, पारंपरिक और लोक खेलों को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। राज्य सरकार भी प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य में आयोजित ह...
मुख्यमंत्री ने किया ‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ‘‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह जन जागरूकता कार्यक्रम प्रदेशभर में राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर 2025 तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का स्मरण करते हुए कहा कि पटेल जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत की एकता, अखंडता और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का केवल संकल्प ही नहीं लिया, बल्कि उसे धरातल पर उतारने का कार्य भी किया है। उनके नेतृत्व में देश...
उत्तराखंड: माधव सेवा समिति द्वारा मनाया श्री विनोद चमोली जी का जन्मदिन,

उत्तराखंड: माधव सेवा समिति द्वारा मनाया श्री विनोद चमोली जी का जन्मदिन,

उत्तराखण्ड, देहरादून
आज मेरे जन्मदिवस के अवसर पर 'धर्मपुर विधानसभा' के अंतर्गत 'वार्ड 84 बंजारावाला' के 'दुर्गा एनक्लेव' में 'माधव सेवा समिति विकास मंच' के द्वारा 'दुर्गा एनक्लेव विकास समिति' के सम्मानित अध्यक्ष/वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व शक्तिकेन्द्र संयोजक आदरणीय कैप्टन राजेन्द्र सिंह रावत जी के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजय भट्ट जी, मण्डल अध्यक्ष श्रीमती सरिता लिंगवाल जी, केदार मंडल कार्यकारिणी सदस्य श्री सागर मलिक और श्री जगत सिंह भंडारी जी और पार्षद पति जयवीर रावत जी, पूर्व प्रधान श्रीमती घनीमाला ठकुरी जी, पूर्व प्रधान श्री सुरेन्द्र पाल जी, श्री जगदम्बा प्रसाद नौटियाल जी, श्री भुवनेश कुकरेती जी, श्रीमती लक्ष्मी राणा जी, श्री राम कृष्ण चौहान जी, कैप्टन राजाराम नौटियाल जी, श्री अनुपम जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय देवतुल्य कार्य...
उत्तराखंड: उत्तराखंड में भू उपयोग परिवर्तन की समय सीमा तय, ऑनलाइन होगी प्रकिया,

उत्तराखंड: उत्तराखंड में भू उपयोग परिवर्तन की समय सीमा तय, ऑनलाइन होगी प्रकिया,

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड में अब जमीनों का भू-उपयोग परिवर्तन (CLU) करना पहले से कहीं अधिक आसान और पारदर्शी हो गया है। सरकार ने इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।नई व्यवस्था के अनुसार, यह प्रक्रिया 18 चरणों में पूरी होगी और अब इसे केवल 6 से 12 महीने में पूरा किया जा सकेगा। इससे पहले भू-उपयोग परिवर्तन की अनुमति पाने में कई साल लग जाते थे।आवास विभाग द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार, जमीनों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। 4,000 से 10,000 वर्ग मीटर तक की जमीन का भू-उपयोग परिवर्तन संबंधित प्राधिकरण स्तर पर, 10,000 से 50,000 वर्ग मीटर तक की जमीन के लिए उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (UHUDA) के स्तर पर और 50,000 वर्ग मीटर से ऊपर की जमीन के लिए प्राधिकरण और शासन समिति की स्वीकृति आवश्यक होगी।अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन पोर्टल स...
माणा गाँव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन — सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को नई उड़ान,सीएम धामी बोले — “वाइब्रेंट गांवों की आर्थिकी को मिलेगा नया संबल”

माणा गाँव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन — सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को नई उड़ान,सीएम धामी बोले — “वाइब्रेंट गांवों की आर्थिकी को मिलेगा नया संबल”

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी रविवार को देश के प्रथम गाँव माणा में आयोजित दो दिवसीय “देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2025” के समापन समारोह में पहुँचे| इस आयोजन में स्थानीय समुदायों, पर्यटकों और गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। महोत्सव का संचालन भारतीय सेना एवं उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्यमंत्री ने महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय जनता, सेना और प्रशासन के सुचारू समन्वय से यह आयोजन बेहद सफल रहा, जिसने सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन व सेना द्वारा लगाए गए स्टालों एवं “नो योर आर्मी” प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी भारतीय सेना और आम जनता के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करेगी। आर्मी द्वारा प्रदर्शित उपकरणों, मॉडल्स और सूचना सामग्...
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, देवभूमि उत्तराखण्ड आने का दिया निमंत्रण

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, देवभूमि उत्तराखण्ड आने का दिया निमंत्रण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं हाउस ऑफ हिमालयस के उत्पाद भेंट किए। काबीना मंत्री ने मुख्यमंत्री को देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन का अनुरोध किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्राखण्ड में सिजनल फलों के अधिक उत्पादन के दृष्टिगत नई दिल्ली में कोल्ड स्टोरेज के लिए स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस दौरान उत्तराखण्ड सरकार द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हाउस ऑफ हिमालयस उत्पादों की जानकारी दी और मुख्यमंत्री को राज्य के पर्वतीय उत्पादों से जुड़ी हस्तशिल्प एवं जैविक वस्तुओं के प्रचार-प्रसार से अवगत कराया। उन्होंने सुगंध पौध केन्द्र द्वारा तैयार किए जा रहे उ...
धामी ने ABVP के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की, कहा- ‘युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देता है ABVP’

धामी ने ABVP के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की, कहा- ‘युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देता है ABVP’

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज दून विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 28 से 30 नवम्बर 2025 को देहरादून में 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन से संबंधित केंद्रीय टीम की बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिवेशन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के अधिवेशन युवा शक्ति को एक मंच प्रदान करते हैं, जहाँ विचार-विमर्श के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में ठोस संकल्प लिए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एबीवीपी जैसे संगठन देश की युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उत्तराखंड की धरती पर आयोजित यह राष्ट्रीय अधिवेशन निश्चित रूप से युवाओं में नए उत्साह, ऊर्जा और देशभक्ति की...