महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां गंगा में हुई प्रभावित
पिछले दिनों प्लेन क्रैश हादसे में मारे गए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां आज गंगा में विधि विधान के साथ प्रवाहित की गई। अजीत पवार की अस्थियां आज सवेरे राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा हरिद्वार के वीआईपी घाट लेकर पहुंचे, जहां अजित पवार के पुरोहित अभिषेक झा ने अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन पूरे विधि विधान के साथ कराया। अस्थि विसर्जन करने आए राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धीरज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने दिवंगत नेता अजीत दादा की याद में एक भव्य अस्थि कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ आज धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा तट पर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर काशी, मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी, गुजरात में साबरमती, और जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी तक जाएगी। यात्र...







