उत्तराखंड: जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया ने एसपीवाईएम को कस्टमाईज़्ड हेक्टर एंबुलेंस भेंट की
उत्तराखंड: यह भेंट कार्यक्रम उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री, श्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में आयोजित हुआ।
-इस एंबुलैंस को ऋषिकेश में वृद्धों की इमरजेंसी केयर के लिए तैनात किया जाएगा।
जेएसडब्लू एमजी मोटर इंडिया ने आज एसपीवाईएम (सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ यूथ एंड मासेस) को एक विशेष रूप से डिज़ाईन की गई हेक्टर एंबुलेंस भेंट की। इस एंबुलेंस का उपयोग देहरादून जिले में वृद्धों को इमरजेंसी केयर प्रदान करने के लिए किया जाएगा। एसपीवाईएम को सामाजिक कल्याण में 40 सालों से अधिक का अनुभव है। यह संस्था नाजुक वर्ग के लोगों, जैसे वृद्धों, महिलाओं, बच्चों और नशीले पदार्थों से प्रभावित लोगों को सेवाएं देती है। देहरादून में सीएम हाउस पर आयोजित एंबुलेंस भेंट कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश...








