उत्तराखंड: प्रसिद्ध ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव जी के मंदिर से चांदी का नाग हुआ चोरी
देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्राचीन और ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर से भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चांदी का नाग बीते रविवार को चोरी हो गया। चांदी का यह नाग लगभग 200 ग्राम वजनी था और वर्षों से शिवलिंग के श्रृंगार का एक पवित्र हिस्सा रहा है।
मंदिर प्रबंधन का कहना है कि यह चोरी सिर्फ एक भौतिक क्षति नहीं बल्कि धार्मिक परंपरा और आस्था पर गहरा आघात है। श्रद्धालुओं के लिए यह घटना गहरे दुख और आक्रोश का कारण बनी हुई है।
मंदिर से जुड़े श्री टपकेश्वर महादेव सेवादल (रजि.) के कार्यकारिणी सदस्य अनुभव अग्रवाल ने इस घटना की लिखित शिकायत सोमवार को कैंट थाना में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चोरी की खबर सामने आते ही सेवा दल ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर का पता लगाने की कोशिश की। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसकी पहचान और भूम...








