Friday, February 20News That Matters

देहरादून

मुख्यमंत्री ने जीएसटी बचत उत्सव के तहत हरकीपैड़ी में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने जीएसटी बचत उत्सव के तहत हरकीपैड़ी में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जीएसटी बचत उत्सव की श्रृंखला में हरिद्वार में हरकीपैड़ी बाजार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कारोबारियों एवं आम लोगों के साथ जीएसटी की घटी दरों को लेकर संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों एवं विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। जीएसटी की दरों में सुधार के चलते प्रदेश व देश की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन होना तय है। जीएसटी बचत उत्सव के तहत हरकीपैड़ी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जीएसटी की दर घटाए जाने से उत्साहित व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत कर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री धामी के प्रति आभार जताया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर ‘घटी जीएसटी मिला उपहार- धन्यवाद मोदी सरकार‘ जैसे बैनर...
राजस्व परिषद का बड़ा निर्देश: धारा 34 व 143 के लम्बित वादों को 3 माह में निपटाने के लिए चलाएं अभियान, अनियमितता पर होगी विभागीय कार्रवाई

राजस्व परिषद का बड़ा निर्देश: धारा 34 व 143 के लम्बित वादों को 3 माह में निपटाने के लिए चलाएं अभियान, अनियमितता पर होगी विभागीय कार्रवाई

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष राजस्व परिषद  आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को राजस्व परिषद सभागार में जिलाधिकारियों के साथ राजस्व वादों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि धारा 34 एवं 143 से सम्बन्धित एक वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादों को अगले तीन माह में निपटारा कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को धारा - 34 और 143 से सम्बन्धित वादों में गम्भीर अनियमितताओं पर तत्काल विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार विकास नगर को वादों के निस्तारण में धीमी गति पर कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वादों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही न की जाए। मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में ऑनलाईन म्यूटेशन प्रक्रिया लागू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आरसीएमएस पोर्टल शीघ्र ही पूर्णतः संचालित होने लगेगा। इससे रजिस्ट्री होते ही तत्काल म्यूटेशन की प्रक्र...
गणेश जोशी ने दिल्ली में नितिन गडकरी से की मुलाकात, मसूरी में टनल निर्माण का किया आग्रह

गणेश जोशी ने दिल्ली में नितिन गडकरी से की मुलाकात, मसूरी में टनल निर्माण का किया आग्रह

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के महत्वपूर्ण सड़क विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-707ए के किलोमीटर 134 से 175 (मसूरी बैण्ड-कैम्पटीफॉल-मसूरी-बाटाघाट) के बीच क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य कराने तथा उक्त मार्ग का चौड़ीकरण का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने मसूरी में लगातार बढ़ते जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुरंग (टनल) निर्माण और किमाड़ी मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में सम्मिलित कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इन सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया।...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा का किया शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा देहरादून-बेंगलुरु के लिए शुरू की जा रही नई हवाई सेवा का विधिवत रूप से फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के समग्र विकास और हवाई संपर्क विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। आज उत्तराखंड में इस नई पहल के साथ ही देश की पहली अंतरराष्ट्रीय वैल्यू कैरियर एअर इंडिया एक्सप्रेस ने देहरादून हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए दैनिक सीधी उड़ानों की शुरुआत के साथ परिचालन शुरू कर दिया है। इस अवसर पर सांसद  माला राज्यलक्ष्मी शाह, डोईवाला  के विधायक  बृज भूषण गैरोला, एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक  आलोक सिंह और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ, आईएएस,  आशीष चौहान भी उपस्थित थे। एअर इंडिया एक्सप्रेस का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री  पुष्कर स...
मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण,फाइलों की weeding प्रक्रिया एक माह में की जाए पूर्ण: मुख्य सचिव,पुरानी फाइलों के लिए रिकॉर्ड रूम किया किया जाए शीघ्र तैयार

मुख्य सचिव ने किया सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण,फाइलों की weeding प्रक्रिया एक माह में की जाए पूर्ण: मुख्य सचिव,पुरानी फाइलों के लिए रिकॉर्ड रूम किया किया जाए शीघ्र तैयार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने सचिवालय की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। अनुभागों के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने पुरानी फाइलों से पटे पड़े अनुभागों में फाइलों की छंटनी weed out कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि फाइलों के वीडिंग प्रोसेस के नियम को पुनः प्रसारित कर सभी अनुभागों में फाइलों की वीडिंग एक माह के अंदर अनिवार्य रूप से करा ली जाए। उन्होंने सचिव सचिवालय प्रशासन को शीघ्र ही रिकॉर्ड रूम के लिए स्थान चिन्हित कर एक यथोचित रिकॉर्ड रूम तैयार किया जाए, जिसमें weed out के बाद आवश्यक फाइलों को व्यवस्थित रूप से रखा जा सके। मुख्य सचिव ने ऐसे कुछ अनुभागों, जिनके विभिन्न अनुभाग एक की कक्ष में संचालित हो रहे हैं, पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सचिवालय परिसर में 10 - 12 अनुभागों के लिए तात्कालिक रूप से पोटा केबिन भ...
देहरादून- भाजपा ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी,दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल बनाए गए प्रदेश महामंत्री।

देहरादून- भाजपा ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी,दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल बनाए गए प्रदेश महामंत्री।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन के विभिन्न मोर्चो और विभाग मे 42 लोगों को दायित्व दिये गए है। दीप्ति रावत, कुंदन परिहार और तरुण बंसल को महामंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 8, प्रदेश मंत्री के पद पर 8 लोगों को नियुक्ति दी गयी है। पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है। रुचि भट्ट को महिला मोर्चा का अध्यक्ष तथा अन्य मोर्चो मे भी नियुक्ति की गयी है।  ...

सीएम धामी ने साहित्यकार शैलेश मटियानी, गिरीश तिवारी, शेरदा अनपढ़, हीरा सिंह राणा, सोमवारी लाल उनियाल व  अतुल शर्मा को उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड भाषा संस्थान के माध्यम से राज्य के बिखरे हुए साहित्य को संरक्षित, संकलित और पुनर्स्थापित करने के लिए ठोस कार्य कर रही है। सरकार स्थानीय भाषाओं और बोलियों के संरक्षण के लिए भी सतत प्रयास कर रही हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ अपनी समृद्ध भाषायी विरासत से जुड़ी रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा सौंपी गई साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत केवल हमारे अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि हमारी पहचान और सभ्यता की नींव हैं इसलिए इन्हें संरक्षित रखना हम सभी का नैतिक उत्तरदायित्व है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हिंदी दिवस के अवसर पर आई०आर०डी०टी० सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में आयोजित ‘उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान समारोह’ में प्रतिभाग किया और प्रदेश व देश भर से पधारे साहित्यकारों, कवियों तथा भाषा प्रेमियों को सं...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार  मोहन भुलानी का हालचाल जाना

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार  मोहन भुलानी का हालचाल जाना

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती वरिष्ठ पत्रकार  मोहन भुलानी से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने  भुलानी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के योगदान को सदैव सम्मान की दृष्टि से देखती है और संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि श्री भुलानी के उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे और समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अपर सचिव  बंशीधर तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, अस्पताल प्रशासन एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।...