Thursday, February 19News That Matters

देहरादून

उत्तराखंड के सेब  दुबई में बिकेंगे, देहरादून से दुबई भेजा गया 1.2 मीट्रिक टन सेब

उत्तराखंड के सेब दुबई में बिकेंगे, देहरादून से दुबई भेजा गया 1.2 मीट्रिक टन सेब

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग के सचिव श्री सुनील बर्थवाल ने गुरुवार को देहरादून से दुबई के लिए 1.2 मीट्रिक टन गढ़वाली सेब (किंग रोट किस्म) की पहली परीक्षण खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह परीक्षण खेप कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से संभव हो पाई, जो भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत है। यह पहल उत्तराखंड से कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। दुबई के लिए गढ़वाली सेब की यह पहली खेप एक आशाजनक यात्रा की शुरुआत है। इस परीक्षण से प्राप्त अनुभव शीत श्रृंखला प्रबंधन, फसल-उपरांत संचालन तथा लॉजिस्टिक ढांचे को और बेहतर बनाने में मदद करेंगे। एपीडा और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त प्रयासों से अधिक किसानों के समूह लाभान्वित होंगे तथा आने वाले वर्षों में निर्यात गंतव्य दक्षिण-पूर्व एशिया और...
स्यानाचट्टी में यमुना नदी में बनी कृत्रिम झील ने यमुनोत्री हाईवे को रोका, तहसील का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा

स्यानाचट्टी में यमुना नदी में बनी कृत्रिम झील ने यमुनोत्री हाईवे को रोका, तहसील का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
यमुनोत्री धाम की यात्रा का अहम पड़ाव स्याना चट्टी एक बार फिर आपदा की चपेट में आ गया है। यहां यमुना नदी का प्रवाह अवरुद्ध होने से बनी झील का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है, जिससे गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस से लेकर पुलिस चाैकी व इंटर कालेज समेत कई होटल व भवन पानी में आधे डूब गए हैं। वहीं, यमुनोत्री हाईवे को जोड़ने वाला एक मात्र पुल भी जलमग्न हो गया है यमुनोत्री धाम का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सभी होटल व आवासीय भवनों को खाली करवा दिया है। वहीं मौके पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया आज सुबह से झील को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है ।...
आपदा में मृत्यु होने के 72 घंटे में आर्थिक सहायता देने के मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देश सचिव आपदा प्रबंधन एवं उपाध्यक्ष की जनपदों के साथ बैठक

आपदा में मृत्यु होने के 72 घंटे में आर्थिक सहायता देने के मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देश सचिव आपदा प्रबंधन एवं उपाध्यक्ष की जनपदों के साथ बैठक

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जनपदों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आपदा के दौरान किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात अनुग्रह राशि का वितरण 72 घंटे में प्रभावित परिवार/मृतक आश्रित को अनिवार्य रूप से कर दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि मृतक की शिनाख्त या अन्य किसी कारण से कुछ विलंब हो रहा हो तो एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से अनुग्रह राशि मृतक के आश्रित को हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। गुरुवार को माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  विनोद कुमार सुमन ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा अनुग्रह राशि वितरण के संबंध में दिए गए निर्देशों से अवगत कराया। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास  सुमन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री ने आगामी कुछ दिनों में मौसम विज...
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्री विश्राम गृह कारगी चौक का औचक निरीक्षण किया, सीसीटीवी तथा वाई-फाई लगाने के निर्देश

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्री विश्राम गृह कारगी चौक का औचक निरीक्षण किया, सीसीटीवी तथा वाई-फाई लगाने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बीकेटीसी के कारगी चौक देहरादून स्थित मंदिर समिति के यात्री विश्राम गृह तथा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा विश्राम गृह में सीसीटीवी कैमरे तथा वाई-फाई लगाने के निर्देश दिये इससे पहले उन्होंने विश्राम गृह परिसर स्थित मां चंद्रबदनी मंदिर में दर्शन किये। बीकेटीसी अध्यक्ष ने विश्राम गृह में उचित अतिथि सत्कार,बेहतर प्रबंधन व्यवस्था, कमरों के समुचित रख रखाव, पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था, विश्राम गृह सौन्दर्यीकरण आदि हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित प्रबंधक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।  ...
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो स्थानों पर ध्वस्तीकरण

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो स्थानों पर ध्वस्तीकरण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति के हो रहे किसी भी निर्माण या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दिशा में मंगलवार को सख्त कार्रवाई की गई। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने सिमला बाईपास और सेलाकूई क्षेत्र में चल रही दो बड़ी अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। पहली कार्रवाई में नवीन गुप्ता द्वारा मौजा सेरपुर, सिमला बाईपास पर लगभग 15 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को तोड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में रिंकू चौधरी द्वारा निकट इंडियन पब्लिक स्कूल, राजा रोड, सेलाकूई में लगभग 10 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष  बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे भ...
मुख्यमंत्री ने सिंगटाली पुल के लिए 57 करोड़ रुपए की स्वीकृत दी गढ़वाल – कुमाऊं को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल पर जल्द शुरु होगा काम

मुख्यमंत्री ने सिंगटाली पुल के लिए 57 करोड़ रुपए की स्वीकृत दी गढ़वाल – कुमाऊं को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल पर जल्द शुरु होगा काम

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
गढ़वाल और कुमांऊ को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 57 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे पुल निर्माण जल्द प्रारंभ होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूर्व की घोषणा के क्रम में पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा में प्रस्तावित इस पुल के लिए अहम वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंगलवार को शासन द्वारा प्रमुख अभियंता लोनिवि को इस बारे में विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं। कौडियाला- व्यासघाट मोटर मार्ग के किमी 01 में गंगानदी पर प्रस्तावित सिंगटाली पुल की कुल लंबाई 150 मीटर है, इस पर कुल लागत 57 करोड़ 5 लाख 25 हजार की लागत आनी है। मुख्यमंत्री के विशेष निर्देश पर, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित व्यय – वित्त समिति पहले ही इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे चुकी है। इस तरह इस बहुप्रतीक्षित पुल के न...
भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक होगा मानसून सत्र, पहली बार होगा पेपरलेस सत्र

भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक होगा मानसून सत्र, पहली बार होगा पेपरलेस सत्र

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड का मानसून सत्र 19 से 22 अगस्त तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंण के भराड़ीसैंण में आयोजित होगा। मानसून सत्र को लेकर सरकार और विधानसभा सचिवालय की तरफ से तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले सत्र कराने को लेकर असमंजस की स्थिति सामने आ रही थी। भराड़ीसैंण विधानसभा में पहली बार पेपरलेस सत्र होगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रीय ई-विधानसभा एप्लीकेशन (ई-नेवा) के तहत किए गए डिजिटाइलेशन कार्य से इस बार सभामंडप में काफी व्यवस्थाओं में बदलाव नजर आएगा। राष्ट्रीय ई-विधानसभा एप्लीकेशन (ई-नेवा) के माध्यम से विधानसभाओं को डिजिटाइजेशन किया गया है। प्रदेश में इसकी शुरुआत देहरादून स्थित विधानसभा में फरवरी 2025 में हुए बजट सत्र से पेपरलेस सत्र की गई थी। भराड़ीसैंण विधानसभा में ई-नेवा के काम चलने के कारण प्रदेश सरकार ने बजट सत्र देहरादून में कराने का निर्णय लिया था। मौसम...
मुख्यमंत्री धामी ने 220 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री धामी ने 220 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित *उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान* में प्रतिभाग करते हुए 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए इस क्षण को उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। कहा कि आप मात्र चिकित्सक नहीं बल्कि देवभूमि के आरोग्य प्रहरी भी हैं। इसीलिए आप सभी को प्रदेश की चिकित्सा को सस्ती, जनसुलभ और नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूर्ण समर्पण और सेवाभाव से कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 11 लाख से अधिक पेशेंट्स को 21 करोड़ से अधिक की कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त हो चुकी है। श्रीनगर में कार्डियो और न्यूरोलॉजी तथा हल्द्वानी में कैंसर से संबंधित विशेष चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। कहा कि आपात स्थिति में सुदूरवर...
उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विशेष अभियान के तहत किया गया 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण,मुख्यमंत्री धामी ने किया लगभग 25 करोड रुपए की धनराशि का ऑनलाइन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर

उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विशेष अभियान के तहत किया गया 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण,मुख्यमंत्री धामी ने किया लगभग 25 करोड रुपए की धनराशि का ऑनलाइन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) द्वारा एक विशेष अभियान चलाकर श्रमिक एवं श्रमिकों के आश्रितों के पुत्री विवाह सहयता योजना, मृत्यु अनुदान योजना, प्रसूति सहायता योजना एवं शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण किया गया। जिसका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) एक क्लिक द्वारा किया गया। इसके तहत कुल ₹24,85,19,700/- (चौबीस करोड़ पचासी लाख उन्नीस हज़ार सात सौ रुपये) की धनराशि संबंधित श्रमिक एवं उनके आश्रितों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। सचिव श्रम श्रीधर बाबू अददांकी व श्रमायुक्त प्रकाश चंद्र दुमका , श्रमायुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि कर्मकार बोर्ड द्वारा विगत एक माह में विशेष अभियान चलाकर इन 8,299 आवेदनों का निस्तारण किया गया। बोर्ड स्तर पर प्रथम बार इस प्रकार का प्रयास किया गया है। यह भी आश्...
नैनीताल में लापता जिला पंचायत सदस्यों ने वीडियो जारी किया, बताया कहां ‘गायब’ थे

नैनीताल में लापता जिला पंचायत सदस्यों ने वीडियो जारी किया, बताया कहां ‘गायब’ थे

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
गुरुवार को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मतदान के दौरान बड़ा हंगामा हुआ था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उनके समर्थित पांच जिला पंचायत सदस्यों का भाजपा और उसके लोगों ने हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया है। दिनभर हुए बवाल के बाद मामला नैनीताल हाईकोर्ट भी पहुंचा था। मामले में हल्द्वानी में कांग्रेय कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद शुक्रवार देर शाम लापता जिला पंचायत सदस्यों ने अपना वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि उनका अपहरण नहीं हुआ है। सोशल मीडिया से उनके अपहरण की जानकारी मिली है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा है कि वह अपनी मर्जी से पांच लोग घूमने के लिए निकले हैं। किसी तरह का कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। जहां भी हैं वह लोग सुरक्षित हैं। जल्द ही सभी लोग सामने आ जाएंगे।...