Monday, April 6News That Matters

राष्ट्रीय

बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 2841 नए मामले सामने आए, 19 हजार से कम हुए एक्टिव केस

बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 2841 नए मामले सामने आए, 19 हजार से कम हुए एक्टिव केस

राष्ट्रीय
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर रिपोर्ट जारी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,841 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 9 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि लगातार चौथे दिन कोरोना के तीन हजार से कम मामले सामने आए हैं। इससे पहले 9 मई को 2288, 10 मई को 2897 और 11 मई को 2827 मामले सामने आए थे। 19 हजार से कम हुए एक्टिव केस मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोरोना से 3,295 लोग रिकवर भी हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केस अब 19 हजार से कम हो गए हैं। देश में अभी कोरोना के सक्रिय मामले 18,604 हैं। वहीं, अब तक कुल 4 करोड़ 25 लाख 73 हजार 460 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि कुल 5 लाख 24 हजार 190 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।...

सीएम योगी आदित्यनाथ का दो दिन का झांसी तथा ललितपुर का दौरा

राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही विकास कार्य तथा कानून-व्यवसथा की समीक्षा का कार्यक्रम जारी है। शुक्रवार को अयोध्या के बाद शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का दो दिन का झांसी तथा ललितपुर का दौरा है। इसी दौरान वह मध्य प्रदेश के दतिया भी जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिन में करीब 2:30 बजे लखनऊ से झांसी के लिए हेलिकाप्टर से रवाना होंगे। वह 3:50 बजे झांसी पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद उनका चार बजे झांसी मंडल के आयुक्त के सभागार में जनप्रतिनिधियों से भेंट करने का कार्यक्रम है। इसी सभागार में एक घंटा 4:30 से 5:30 तक झांसी मंडल के विकास कार्य व कानून व्यवस्था समीक्षा करेंगे। बैठक में जालौन तथा ललितपुर के जिलाधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री 5.30 से 6.30 बजे तक झांसी में चल रहे विकास ...
भाजपा चंपावत उपचुनाव की तैयारियों में जुटी, कैलाश गहतोड़ी को चुनाव संयोजक का जिम्मा सौंपा गया

भाजपा चंपावत उपचुनाव की तैयारियों में जुटी, कैलाश गहतोड़ी को चुनाव संयोजक का जिम्मा सौंपा गया

राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा की चम्पावत सीट से उपचुनाव लड़ने को लेकर तस्वीर साफ होने के साथ ही पार्टी तैयारियों में जुट गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश भाजपा ने चम्पावत उपचुनाव के लिए पार्टी की चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री के लिए यह सीट खाली करने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को चुनाव संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है। बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संतोष ने रविवार को पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ चम्पावत उपचुनाव के संबंध में चर्चा की। साथ ही निर्देश दिए कि यहां से बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने चम्पावत उपचुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री चंदन राम...
कुशीनगर में नाव पलटने से दस लोग डूबे- तीन युवतियों की मौत

कुशीनगर में नाव पलटने से दस लोग डूबे- तीन युवतियों की मौत

राष्ट्रीय
कुशीनगर के खड्डा इलाके में बुधवार सुबह नारायणी नदी में महिला मजदूरों से भरी नाव पलट गई। नाव पर सवार नौ महिलाओं समेत सभी 10 लोग डूब गए। नदी में मछली मार रहे मछुआरों ने सात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन युवतियां लापता हो गईं। एक घंटे बाद म‍िली युवत‍ियों की लाशें एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों का शव मिला। इसकी जानकारी होते ही गांव में चीख पुकार मच गई। नाव पर सवार महिला मजदूर नदी उस पार गेहूं की कटाई करने जा रहीं थीं। मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी व व‍िधायक डीएम, एसपी व विधायक ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण नाव में छेद होना बताया जा रहा है। नारायणी उस पार गेहूं की कटाई करने जा रही थीं महिलाएं बताया जा रहा है कि गांव बोधी छपरा निवासी मिश्री निषाद का नारायणी नदी उस पार गांव बलुइय...
सोमवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई, जानें देहरादून में कितनी है कीमत

सोमवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई, जानें देहरादून में कितनी है कीमत

राष्ट्रीय
सोमवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। देहरादून में इतने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 29 पैसे तो डीजल के दाम में 35 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है। कई दिन से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है। जल्‍द ही पेट्रोल की कीमतें सैकड़ा पार कर सकती है सोमवार को देहरादून में डीजल 91.42 रुपये प्रति लीटर तो पेट्रोल 97.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।  ऐसा लग रहा है कि जल्‍द ही पेट्रोल की कीमतें सैकड़ा पार कर लेंगी। जिससे जनता पर मंहगाई की ज्‍यादा मार पड़ सकती है। रोज सुबह बदलती है कीमत रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई कीमतें लागू हो जाती हैं। कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीश...
पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, जाने रेट

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, जाने रेट

राष्ट्रीय
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को एक दिन स्थिर रहने के बाद 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 23 और 24 मार्च को तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। चुनाव के कारण रिकॉर्ड 137 दिन बाद तेल कंपनियों ने 22 मार्च को ईंधन की दरों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84 पैसे बढ़ी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 97.01 रुपये लीटर की जगह 97.81 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल की कीमत 88.27 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 89.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84 पैसे बढ़कर 112.51 रुपये हो गई, जबकि चेन्नै में कीमत 76 पैसे बढ़कर 103.67 रुपये हो गई। कोलकाता में, दरें 106.34 (84 पैसे की बढ़ोतरी) से बढ़कर 107.18 रुपये हो गईं। डीजल की कीमतों में 85 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी ...

बंगाली फिल्म के जाने माने अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन, ममता बनर्जी ने ट्वीट कर जताया शोक

राष्ट्रीय
बंगाली फिल्म और टेलीवजन इंडस्ट्री के लिए एक दुखभरी खबर है। टॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन हो गया है। अभिनेता की उम्र महज 58 वर्ष थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था जिसके चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता अभिषेक चटर्जी काफी पॉपुलर एक्टर थे, उन्होंने कई हिट सीरियल्स के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया है। सेहत खराब होने के बाद भी होने के अभिषेक चटर्जी बुधवार को भी टीवी शो 'इस्मरत जोड़ी' की शूटिंग कर रहे थे और उनकी हालत बिगड़ गई। शॉर्ट देते हुए ही वो सेट पर बेहोश हो गए और क्रू मेंबर्स मदद के लिए दौड़ पड़े। लेकिन अभिनेता अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं हुए और घर चले गए। घर जाने के बात परिवार ने डॉक्टर को बुलाया अभिषेक का इलाज भी कराया गया। पर उन्हें बचाया नहीं जा सका और देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी...
मायावती ने लोकसभा में नेता बदले, रितेश पांडेय को हटाया

मायावती ने लोकसभा में नेता बदले, रितेश पांडेय को हटाया

राष्ट्रीय
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 403 सीट पर लडऩे के बाद भी सिर्फ एक पर जीत दर्ज करने वाली बहुजन समाज पार्टी ने बदलाव भी शुरू कर दिया है। बसपा ने यह बदलाव लोकसभा सदस्यों के कार्यभार में भी किया है। अम्बेडकर नगर से सांसद रितेश पाण्डेय को लोकसभा में पार्टी के नेता के पद से हटा दिया गया है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बसपा संसदीय दल की चेयर पर्सन मायावती ने लोकसभा के बजट सत्र के दौरान ही नेताओं के पदभार में बदलाव कर दिया है। अम्बेडकर नगर से बसपा के लोकसभा सदस्य रितेश पाण्डेय के स्थान पर अब गिरीश चंद्र जाटव को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया गया है। गिरीश चंद्र जाटव बिजनौर के नगीना से लोकसभा सदस्य हैं। इसके साथ ही राम शिरोमणि वर्मा लोकसभा में उप नेता के पद पर बरकरार रहेंगे जबकि संगीता आजाद को चीफ व्हिप बनाया गया है। पहले गिरीश चंद्र जाटव पार्टी के चीफ व्हिप थे। ...
सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए रेट

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए रेट

राष्ट्रीय
गुरुवार को सुबह के कारोबार में सोना 911 रुपये की गिरावट के बाद 52230 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। IBJA की वेबसाइट के अनुसार, चांदी 1997 रुपये टूटकर 68837 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। कल सोना 53141 रुपये प्रति दस ग्राम था और चांदी 70834 रुपये प्रति किलोग्राम थी। पैलेडियम 0.1% बढ़कर 2,939.96 डॉलर प्रति औंस हो गया। यह सोमवार को 3,440.76 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। प्लैटिनम 1.2% गिरकर 1,062.84 डॉलर पर आ गया। पिछले सत्र में लगभग 3 प्रतिशत की वृद्धि के बाद सोने की कीमतों में आज गुरुवार को गिरावट आई है। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर कमोडिटी मार्केट में साफ तौर पर देखा जा रहा है। एमसीएक्स पर गुरुवार को अप्रैल डिलीवरी के सोना वायदा में कारोबार की शुरुआत 0.52 फीसदी या 276 रुपये की गिरावट के साथ 52,469 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई। इसी तरह मई डिलीवरी की चांदी वायदा 0.68 फीस...
पंजाब के गेहूं व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध, जानिए कैसे?

पंजाब के गेहूं व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध, जानिए कैसे?

देश-विदेश, राष्ट्रीय
पंजाब के गेहूं व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध, जानिए कैसे? रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध ज्यादातर लोगों के लिए आफत लेकर ही आया है, लेकिन यही युद्ध कुछ क्षेत्रों के लिए अच्छा भी साबित हुआ है. सबसे ज्यादा संकट आम लोगों पर है, क्योंकि क्रूड ऑयल महंगा होने की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम तेजी से बढ़ने को लगभग तैयार हैं. लेकिन पंजाब के गेहूं व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. पंजाब के गेहूं व्यापारियों को इससे कुछ उम्मीद बंधी है कि इस बार उन्हें फायदा हो सकता है. दरअसल, रूस और यूक्रेन दुनिया में 40 प्रतिशत गेहूं की सप्लाई करते हैं. ऐसे में पंजाब के कारोबारियों को लगता है कि यदि युद्ध लंबा खिंचा तो भारत के गेहूं की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ेगी, जिससे किसानों और व्यापारियों को सही दाम मिलेंगे. 2019 के आंकड़ों के मुताबिक, रूस दुनिया मे...