लापरवाह अधिकारियों पर सीएम योगी का एक्शन, 73 अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सभी प्रकार की जनसमस्याओं को मौके पर निस्तारित करने को वरीयता देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब सुस्त पड़े अफसरों के पेंच कसने में लगे हैं। गुरुवार को 16 सीनियर आइएएस अफसरों का तबादला करने के बाद अब सीएम योगी आदित्यनाथ के निशाने पर वह 73 अफसर हैं जो जनसमस्याओं के निस्तारण में कम रुचि ले रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ के तेवर सख्त देख माना जाता है, इनमें से भी अधिकांश का कार्यक्षेत्र बदला जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के निशाने पर पांच कमिश्नर के साथ दस जिलाधिकारी भी हैं, जो सीधा जनता की समस्या को निरस्तारित करने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था के कार्य में ढीला रवैया अपनाने वाले तीन एडीजी और पांच आइजी भी सीएम योगी आदित्यनाथ के रडार पर हैं।
अधिकारियों को इससे कोई लेना-देना नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की समस्याओं के तुरंत नि...







