मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
संगमनगरी प्रयागराज में आठ दिन के अंदर एक ही परिवार के लोगों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने गहरा दुख जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के जिला प्रशासन के साथ ही शीर्ष पुलिस अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच का निर्देश देने के साथ ही घायलों के समुचित इलाज के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिले के शीर्ष अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिवारीजन के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सामूहिक हत्याकांड में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इ...








