लखीमपुर खीरी में एक के बाद एक नेताओं का पीडि़त परिवारों के साथ मिलने के लिए पहुंच रही
नई दिल्ली लखीमपुर खीरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। रविवार को जब तिकोनिया इलाके में गाडि़यों के काफिले से चार किसानों की मौत हो गई थी और इसके बाद हुई हिंसा में भी चार अन्य लोग मारे गए थे, तब से लेकर आज तक इस पर सियासी घमासान मचा हुआ है। एक के बाद एक विपक्षी पार्टियों के नेता पीडि़त परिवार से मिलने के लिए लखीमपुर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस से प्रियंका और राहुल गांधी पहले ही पीडि़त परिवार से मिल चुके हैं। इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ सुनवाई कर रही है। जानें ताजा घटनाक्रम :-
शिरोमणी अकाली दल का प्रतिनिधी मंडल लखनऊ पहुंचा है। यहां ये लोग लखीमपुर खीरी जाएंगे और पीडि़त परिवार से मुलाकात करेंगे।
शिरोमणी अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने कहा कि सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। किसानों क...








