भाजपा सांसद ने बाबा रामदेव को बताया मिलावटखोरों का सम्राट, देशभर में आंदोलन करने की दी धमकी |
भाजपा सांसद ने बाबा रामदेव को बताया मिलावटखोरों का सम्राट, देशभर में आंदोलन करने की दी धमकी |
पतंजलि द्वारा दी गई लीगल नोटिस पर भड़के भाजपा सांसद ने पूरे देश में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कि मैं किसानों, संतों और देशवासियों के हित में जेल जाने को तैयार हूं।
भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह और पतंजलि योगपीठ के बीच रार बढ़ती जा रही है। बीते दिनों कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह ने पतंजलि उत्पादों पर सवाल उठाया था। इस पर पतंजलि के निदेशक बालकृष्ण ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी। फिर सांसद को लीगल नोटिस भेजकर तीन दिनों में मॉफी मांगने को कहा है। लीगल नोटिस मिलने से खफा सांसद ने विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर पंतजलि योगपीठ के संस्थापक बाबा रामेदव पर गंभीर आरोप लगाए और चुनौती दी कि अब पूरे देश में आंदोलन होगा।
सांसद बृजभूषण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बाबा रामदेव द्वारा दी गई लीगल...








