Sunday, May 3News That Matters

उत्तराखंड

दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम

दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश में चारधाम यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर सुरक्षित एवं सुगम रूप से दर्शन कर सकें। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए चारधाम यात्रा मार्गों सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित किया गया है। राज्य सरकार ने यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों तथा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रा की पवित्रता एवं व्यवस्थाएं बनी रहें। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चारधाम कपाट खुलन...
मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को मिले आधुनिक शिक्षा, इसके लिए किया गया काम : मुख्यमंत्री

मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को मिले आधुनिक शिक्षा, इसके लिए किया गया काम : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कहा कि प्रदेश में सभी लोग प्रेमपूर्वक रहते हैं। यहां सभी में सद्भाव है। उन्होंने कहा राज्य सरकार - सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा सबको शिक्षा का अधिकार मिले, इसके अंतर्गत मदरसा बोर्ड पर कार्य किया गया है।  सीएम धामी ने कहा कि शिक्षा के मामले में समाज को न बांटा जाए। सरकार किसी को भी शिक्षा के नाम पर बांटना नहीं चाहती। आपसी सद्भाव को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सभी को शिक्षा का अधिकार मिले, इस दिशा में काम कर रहे हैं। शिक्षा के मामले में न अल्पसंख्यक और न कोई बहुसंख्यक है। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक और अच्छी शिक्षा , साइंस एंड टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ए.आई का लाभ मिले, इसके लिए काम किया गया है। विरासत और इतिहास से सबक लेते हुए - हम आगे बढ़ने का काम कर रह...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो किसी भी प्रकार की राजनीति,मुख्यमंत्री धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो किसी भी प्रकार की राजनीति,मुख्यमंत्री धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के लिए आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र – ‘नारी सम्मान- लोकतंत्र में अधिकार’ को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सदन के सामने महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति वंदन बिल को यथाशीघ्र लागू करने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करते हुए सर्वसम्मत संकल्प व्यक्त करने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत राज्य आंदोलनकारियों के साथ ही उत्तराखंड में नारी शक्ति का प्रतीक गौरा देवी, टिंचरी माई, बिशनी देवी शाह, जशूली शौक्याण, कुंती वर्मा, भागीरथी देवी, मंगला देवी, हंसा धनाई, सरला बहन, बेलमती चौहान, सुशीला बहन, कमला पंत जैसी महिलाओं को नमन करने के साथ किया। मुख्यमंत्री ने सदन से अपील करते हुए कहा कि मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे उपायो...
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में भेंट कर उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों एवं आपदाजन्य संवेदनशीलता के दृष्टिगत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के निर्बाध, सुरक्षित एवं सुचारू संचालन हेतु व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को पूर्ववत् 100 प्रतिशत बनाए रखने का अनुरोध किया। उन्होंने अवगत कराया कि राज्य में अप्रैल से नवम्बर तक संचालित होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है, जिससे व्यावसायिक एलपीजी की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। इस अवधि में राज्य को लगभग 9,67,949 व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जून से सितम्बर के मध्य मानसून अवधि में राज्य को प्रतिवर्ष प्र...
मुख्य सचिव ने की स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की समीक्षा; चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वच्छता के लिए दिया अतिरिक्त फंड का निर्देश

मुख्य सचिव ने की स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की समीक्षा; चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वच्छता के लिए दिया अतिरिक्त फंड का निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की समीक्षा की। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई एवं मुख्य सचिव द्वारा दिशा निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कम्पलीट मैकेनिज्म तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शीघ्र कार्ययोजना प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों एवं जनपदों के प्रवेश मार्गों पर ठोस अपशिष्ट के निस्तारण के लिए अतिरिक्त फंड्स उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों एवं चारों धामों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस अतिरिक्त फण्ड का उचित उपयोग किए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने पूरे प्रदेश सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा उपचारित जल को ग़ैर...
भीषण गर्मी और ‘हीट वेव’ का कहर: देहरादून में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

भीषण गर्मी और ‘हीट वेव’ का कहर: देहरादून में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सूर्यदेव के तीखे तेवरों और बढ़ती तपिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी 'हीट वेव' (लू) की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन के अवकाश की घोषणा की है। ​ ​अवकाश की तिथि: 27 अप्रैल, 2026 (सोमवार) ​कौन से संस्थान रहेंगे बंद: कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र। ​कारण: अत्यधिक तापमान और लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाला प्रतिकूल प्रभाव। ​ ​मौसम विभाग और एन.डी.एम.ए. (NDMA) के अलर्ट के अनुसार, देहरादून में वर्तमान में लू की स्थिति बनी हुई है। पूर्वानुमान है कि 27 अप्रैल को तापमान में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। जिलाधिकारी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि भीषण गर्मी के कारण स्कूली बच्चों में हीट स्ट्रोक...
भक्ति और सुरक्षा का संगम, सीएम धामी से मिले ट्रस्ट अध्यक्ष बिंद्रा, हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा।

भक्ति और सुरक्षा का संगम, सीएम धामी से मिले ट्रस्ट अध्यक्ष बिंद्रा, हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियों पर हुई चर्चा।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष  नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया। इस दौरान अध्यक्ष  नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि हेमकुंड साहिब यात्रा को सफल, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। गु...
उत्तराखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ, राज्यभर में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डेटा संकलन कार्य प्रारंभ

उत्तराखंड में जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ, राज्यभर में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डेटा संकलन कार्य प्रारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड राज्य में शनिवार से भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य के अंतर्गत राज्यभर में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक पूर्ण निष्ठा, उद्देश्यपूर्ण भाव एवं उत्साह के साथ घर-घर जाकर आंकड़े संकलित करने में जुट गए हैं। इस चरण के अंतर्गत प्रत्येक भवन एवं मकान का सूचीकरण करते हुए उनमें निवास कर रहे परिवारों से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। यह डेटा राज्य के समग्र विकास हेतु योजनाओं के निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आधार प्रदान करेगा। राज्य के विभिन्न जनपदों एवं क्षेत्रों में जनगणना कार्य उत्साहपूर्वक प्रारंभ हो चुका है। अल्मोड़ा जनपद के कंखोला (हवालबाग) क्षेत्र में सुपरवाइजर श्री तारा दत्त भट्ट एवं प्रगणक भगवत सिंह बगड़वाल द्वारा जनगणना कार्य किया गया। इसी प्रकार लक्ष्मेश्वर वार्ड, नगर निगम अल्मोड़ा में प्रगणक  द...
उत्तरकाशी: ग्राम प्रधानों ने उठाए टेंडर प्रक्रिया पर सवाल, आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तरकाशी: ग्राम प्रधानों ने उठाए टेंडर प्रक्रिया पर सवाल, आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तरकाशी, उत्तराखंड, उत्तराखण्ड, बड़ी खबर, राजनीतिक, होम
उत्तरकाशी के डुंडा विकासखंड में ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं के लिए सामग्री खरीद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रधान संगठन डुंडा के अध्यक्ष विनोद पडियार की ओर से खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों में योजनाओं के संचालन के लिए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति हेतु विकासखंड स्तर पर टेंडर प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिसमें पूरे विकासखंड के लिए एक ही व्यक्ति को सामग्री आपूर्ति का जिम्मा दिया जा रहा है। प्रधानों का आरोप है कि एक व्यक्ति द्वारा 103 ग्राम पंचायतों और 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सामग्री उपलब्ध कराना व्यावहारिक नहीं है। साथ ही، दूरस्थ गांवों तक सामग्री पहुंचाने में दिक्कतें और गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो सकते हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस मुद्दे को पहले भी प्रधान गण अधिकारियों...
जिला योजना के क्रियान्वयन पर मंथन, सीडीओ ने विभागों से मांगी विस्तृत कार्ययोजना

जिला योजना के क्रियान्वयन पर मंथन, सीडीओ ने विभागों से मांगी विस्तृत कार्ययोजना

उत्तराखंड
जिला योजना के क्रियान्वयन पर मंथन, सीडीओ ने विभागों से मांगी विस्तृत कार्ययोजना   जिला योजना वर्ष 2026-27 की संरचना एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शनिवार को विकास भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विभागों को अनुमोदित धनराशि के सापेक्ष योजनाओं एवं मदवार प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित जिला योजना की मदवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला योजना में जनोपयोगी एवं आमजन से सीधे जुड़े प्रस्तावों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही स्वरोजगार योजनाओं, चालू परियोजनाओं तथा नवाचार आधारित कार्यक्रमों को भी कार्ययोजना में शामिल कर बजट का श्रेष्...