Tuesday, July 21News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स में पहाड़ी क्षेत्रों के लिए नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू, ऐसा करने वाला बना देश का पहला संस्थान

उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स में पहाड़ी क्षेत्रों के लिए नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू, ऐसा करने वाला बना देश का पहला संस्थान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ऋषिकेश एम्स में पहाड़ी क्षेत्रों के लिए नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू, ऐसा करने वाला बना देश का पहला संस्थान आपात स्थिति में किसी दूरस्थ स्थान पर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाना अब बीते जमाने की बात हो जाएगी। अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) ने नियमित ड्रोन सेवा शुरू कर दी है। एम्स ऋषिकेश मेडिकल ड्रोन सेवा नियमित शुरू करने वाला देश का पहला चिकित्सा संस्थान बन गया है। इससे उत्तराखंड के पहाड़ी दूरस्थ क्षेत्रों में आपात स्थिति के दौरान गंभीर बीमारी की दवाएं या दुर्घटना में गंभीर घायल के लिए ब्लड कंपोनेंट कुछ ही मिनटों में पहुंचाया जा सकेगा। एक फरवरी से एम्स ऋषिकेश में नियमित ड्रोन मेडिकल सेवा शुरू हो गई है। एम्स से ड्रोन दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए उड़ान भरेगा। ड्रोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गंभीर बीमा...
उत्तराखंड : आज भी जारी रहेगा ठण्ड का प्रकोप, मैदान में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड : आज भी जारी रहेगा ठण्ड का प्रकोप, मैदान में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज भी जारी रहेगा ठण्ड का प्रकोप, मैदान में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी के आसार प्रदेश भर में आज सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम ने रविवार की सुबह करवट ली जिससे पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो गई। यह बदलाव इस साल दूसरी बार हुआ है। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। फरवरी की शुरुआत बारिश-बर्फबारी के साथ हुई थी। एक दिन मौसम साफ रहने के बाद चार फरवरी को फिर मौसम बदला तो सुबह से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। राजधानी दून में सुबह से शुरू हुई बारिश दिन में कई बार रुक-र...
उत्तराखंड : देश में पहली बार राज्य सरकार पेश करेगी समान नागरिक संहिता विधेयक

उत्तराखंड : देश में पहली बार राज्य सरकार पेश करेगी समान नागरिक संहिता विधेयक

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देश में पहली बार राज्य सरकार पेश करेगी समान नागरिक संहिता विधेयक उत्तराखंड विधानसभा का सोमवार से प्रारंभ होने जा रहा सत्र यादगार रहने वाला है। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के दृष्टिगत सरकार इससे संबंधित विधेयक पेश करेगी। देश में यह पहली बार होगा, जब किसी राज्य विधानसभा में इस तरह का विधेयक प्रस्तुत होने जा रहा है। इसके अलावा राज्य निर्माण आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी सेवाओं में क्षैतिज आरक्षण विधेयक भी सदन में पारित हो सकता है। समान नागरिक संहिता की पहल जहां अन्य राज्यों के लिए भी नजीर बनेगी, वहीं राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की लंबे समय से चली आ रही साध भी पूरी होगी। पिछले वर्ष सितंबर में हुए विधानसभा के मानसून सत्र का सत्रावसान न होने के कारण अब भले ही इसे विस्तार दिया गया है, लेकिन समान नागरिक संहिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों के सत्र में आने से यह विशे...
उत्तराखंड : सीएम धामी पहुंचे विधानसभा, कुछ ही देर में समान नागरिक संहिता विधेयक होगा पेश

उत्तराखंड : सीएम धामी पहुंचे विधानसभा, कुछ ही देर में समान नागरिक संहिता विधेयक होगा पेश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी पहुंचे विधानसभा, कुछ ही देर में समान नागरिक संहिता विधेयक होगा पेश उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य विधानसभा पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में उत्तराखंड विधानसभा सत्र की शुरुआत होगी। विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया जाएगा, जिसकी वजह से यह सत्र यादगार होने वाला है। भारत में पहली बार कोई राज्य सरकार राज्य विधानसभा में इस तरह का विधेयक प्रस्तुत करेगी। विधानसभा सत्र आज से शुरू हो रहा है। विभिन्न संगठनों और पार्टियों ने सत्र के दौरान यूसीसी के विरोध में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर पुलिस ने कमर कस ली है। शहर में चयनित जगहों पर पुलिस बैरियर लगाकर गहन चेकिंग करेगी। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को अराजकता करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने विधानसभा ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को अपना आचरण संयमित रखन...
उत्तराखंड : अब जीएमवीएन अपने गेस्ट हाउस और होटल के किराये को दस फीसदी तक बढ़ाने की कर रहा तैयारी

उत्तराखंड : अब जीएमवीएन अपने गेस्ट हाउस और होटल के किराये को दस फीसदी तक बढ़ाने की कर रहा तैयारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अब जीएमवीएन अपने गेस्ट हाउस और होटल के किराये को दस फीसदी तक बढ़ाने की कर रहा तैयारी गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) इस सीजन अपने गेस्ट हाउस और होटलों का किराया दस फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा वीकेंड और विशेष दिनों में भी अधिक रकम चुकानी होगी। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि इस महीने 14 फरवरी को तय होनी है। धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। ऐसे में सरकार और प्रशासन चारधाम यात्रा की तैयारी में जुट गया है। उधर, जीएमवीएन की ओर से भी अपने गेस्ट हाउस और होटल के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। ऐसे में निगम इस बार उन गेस्ट हाउस और होटल के टैरिफ में दस फीसदी का इजाफा करने की तैयारी में है, जो अच्छी लोकेशन पर हैं। हर साल जीएमवीएन की ओर से सीजन के बाद और चारधाम यात्रा का रुझान कम होने पर टैरिफ घटाया जाता ह...
उत्तराखंड : वन मंत्री सुबोध उनियाल ने टोंस पुरोला में पेड़ कटान की जांच के दिए आदेश

उत्तराखंड : वन मंत्री सुबोध उनियाल ने टोंस पुरोला में पेड़ कटान की जांच के दिए आदेश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : वन मंत्री सुबोध उनियाल ने टोंस पुरोला में पेड़ कटान की जांच के दिए आदेश वन विकास निगम टोंस वन प्रभाग में आवंटित लाटों में पेड़ों का कटान-चिरान किए बिना लकड़ी की निकासी की मांग के मामले में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जांच बैठा दी है। उन्होंने प्रमुख वन संरक्षक को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वन विकास निगम ने टोंस वन प्रभाग क्षेत्र की जिस रेंज से काटे गए पेड़ों की निकासी की अनुमति मांगी। शुरुआती जांच में पाया गया कि उस क्षेत्र में आवंटित पेड़ों का कटान नहीं हुआ। जबकि बिना अनुमति के छपान सूची हटकर 396 पेड़ काट दिए गए। मामले में वन विकास निगम टोंस पुरोला के कर्मचारियों के खिलाफ उच्च स्तर से मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति मांगी गई थी। वन विकास निगम टोंस पुरोला की ओर से वन विभाग के अधिकारियों को बताया गया कि टोंस लौगिंग प्रभाग पुरोला को आवंटित कुछ लाटों के कटान-चिरान का काम पू...
उत्तराखंड : अब शहरों से जरूरी हो गए ग्राम, भाजपाई ग्रामीण क्षेत्रों में बिताएंगे 24 घंटे, मिली ये जिम्मेदारी

उत्तराखंड : अब शहरों से जरूरी हो गए ग्राम, भाजपाई ग्रामीण क्षेत्रों में बिताएंगे 24 घंटे, मिली ये जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अब शहरों से जरूरी हो गए ग्राम, भाजपाई ग्रामीण क्षेत्रों में बिताएंगे 24 घंटे, मिली ये जिम्मेदारी भाजपा की ओर से नौ से 12 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शनिवार को बिठौरिया मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिला महामंत्री नवीन भट्ट ने मंडल के पदाधिकारियों को 53 बूथों में प्रवास के लिए जिम्मेदारी सौंपी। जिला महामंत्री भट्ट ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रवासी कार्यकर्ता ग्रामीणों को सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे। इस दौरान सात लाख गांव व नगरों के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताना पड़ेगा। कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़, मंडल प्रभारी हरि मोहन अरोरा, भुवन भट्ट, विनोद मेहरा, प्रवीण जोशी, दीपक सनवाल, दीपक बिष्...
उत्तराखंड : कल से विस परिसर के चारों ओर लगेगी धारा-144, यूसीसी पर विपक्ष बनाएगा रणनीति

उत्तराखंड : कल से विस परिसर के चारों ओर लगेगी धारा-144, यूसीसी पर विपक्ष बनाएगा रणनीति

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कल से विस परिसर के चारों ओर लगेगी धारा-144, यूसीसी पर विपक्ष बनाएगा रणनीति पांच फरवरी से विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में धारा-144 लागू रहेगी। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया, सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान निर्धारित क्षेत्र में संगठनों व समुदायों के प्रदर्शन गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी। भीड़ लगाने सहित किसी भी प्रकार की नारेबाजी, लाउडस्पीकर का प्रयोग, सरकारी इमारतों पर नारे लिखना प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार के जुलूस, प्रदर्शन, सार्वजनिक सभा को बिना पूर्व अनुमति के नहीं किया जा सकेगा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रविवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में सदन का बिजनेस तय होगा। कार्यमंत्रणा की बैठक के साथ ही स्पीकर विधायक मंडल दल के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगी। इस बैठक में वह सभी दलों के नेताओं से सदन की कार्यव...
उत्तराखंड : प्रदेश में 285 विशेष शिक्षकों की होगी भर्ती, कैबिनेट में प्रस्ताव को दी गई मंजूरी

उत्तराखंड : प्रदेश में 285 विशेष शिक्षकों की होगी भर्ती, कैबिनेट में प्रस्ताव को दी गई मंजूरी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में 285 विशेष शिक्षकों की होगी भर्ती, कैबिनेट में प्रस्ताव को दी गई मंजूरी प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा संवर्ग के तहत 285 विशेष शिक्षकों की भर्ती होगी। हर ब्लॉक में तीन शिक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी। कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट में आए प्रस्ताव के तहत विद्यालयों में सेवानिवृत्त शिक्षकों को तत्कालीन व्यवस्था के तहत नियुक्ति दी जाएगी। राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक 3,400 दिव्यांग बच्चे हैं। इनमें से कक्षा 9वीं से 12वीं तक 894 दिव्यांग बच्चे चिह्नित किए गए हैं। विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी आदेश जारी किया गया है समग्र शिक्षा में आउटसोर्स से 161 शिक्षक रखे जाएंगे विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, विभाग में इसकी प्रक्रिया चल रही है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : मिनी स्विटजरलैंड चोपता में सीजन की पहली बर्फबारी, उमड़ने लगे पर्यटक, होटलों में 11 तक बुकिंग फुल

उत्तराखंड : मिनी स्विटजरलैंड चोपता में सीजन की पहली बर्फबारी, उमड़ने लगे पर्यटक, होटलों में 11 तक बुकिंग फुल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मिनी स्विटजरलैंड चोपता में सीजन की पहली बर्फबारी, उमड़ने लगे पर्यटक, होटलों में 11 तक बुकिंग फुल सीजन की पहली बर्फबारी से मिनी स्विटजरलैंड के नाम से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चोपता में रौनक लौट आई है। दो दिनों में यहां लगभग दो हजार पर्यटक पहुंच चुके हैं। होटल, लॉज, हट्स एवं टेंट संचालकों को 11 फरवरी तक की बुकिंग मिल चुकी है। उधर, कार्तिक स्वामी, घिमतोली में भी बर्फबारी का आनंद लेने काफी पर्यटक पहुंच रहे हैं। बीते वर्ष बरसात के लगभग चार माह के बाद बृहस्पतिवार को चोपता में इस सीजन की पहली अच्छी बर्फबारी हुई है। मक्कूबैंड से चोपता तक डेढ़ से दो फीट तक बर्फ गिरी। ऐसे में प्रकृति ने चारों तरफ सफेद चादर ओढ़ ली थी, जिससे यहां की छठा देखती ही बन रही है। बर्फबारी के दौरान ही यहां पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए थे। देर शाम तक यहां एक हजार पर्यटक पहुंच चुके थे। शुक्रवार को दिनभर तेज धूप खि...