उत्तराखंड : विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता बिल होगा पेश, रचने वाला है इतिहास सुरक्षा को लेकर किए ये कड़े इंतजाम
उत्तराखंड : विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता बिल होगा पेश, रचने वाला है इतिहास सुरक्षा को लेकर किए ये कड़े इंतजाम
पांच फरवरी से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता बिल प्रस्तुत किया जाना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो इसको लेकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। शुक्रवार को शांति भंग करने की संभावना को देखते हुए दून पुलिस ने 150 से अधिक व्यक्तियों को नोटिस जारी किया है। उन्हें पाबंद मुचलका करने को लेकर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
समान नागरिक संहिता बिल को लेकर कुछ संगठन विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं, जिससे शहर में शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना जताई जा रही है। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए दून पुलिस ने अपने इंटरनेट मीडिया सेल को भी सतर्क कर दिया है, वहीं आमजन से फीडबैक लिया जा रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया, इंटेलिजेंस व आमज...








