उत्तराखंड : स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत का वादा सभी नर्सिंग अधिकारियों को 15 तक मिल जाएंगे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड : स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत का वादा सभी नर्सिंग अधिकारियों को 15 तक मिल जाएंगे नियुक्ति पत्र
संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत से उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पर मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही 1376 चयनित नर्सिंग अधिकारियों को जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र देने का अनुरोध किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 1376 नर्सिंग अधिकारियों को हर जिले में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में नियुक्ति पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। आठ जनवरी को टिहरी व उत्तरकाशी, नौ को रुद्रप्रयाग व चमोली, 10 को पौड़ी, 11, 12, 13 को कुमाऊं और 14 व 15 जनवरी को हरिद्वार, देहरादून, ऊधम सिंह नगर में सभी चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
इसी माह चयनित लैब टेक्नीशियन को भी मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र प्रदान कर...










