Sunday, November 8News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : आज होने वाले रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव में सीएम धामी होंगे शामिल

उत्तराखंड : आज होने वाले रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव में सीएम धामी होंगे शामिल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज होने वाले रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव में सीएम धामी होंगे शामिल उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के क्रम में रुद्रपुर में रीजनल इन्वेस्टर्स कॉन्क्लेव होटल रेडिसन ब्लू में बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या प्रमुख तौर पर शामिल होंगी। मुख्यमंत्री साढ़े 12 बजे दोपहर में समिट को संबोधित करेंगे। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि लगभग 15 से 20 हजार करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट उद्योग जगत से आने की संभावना है। इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर 200 से 250 उद्योग जगत के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। जिले में रुद्रपुर, काशीपुर व सितारगंज सिडकुल क्षेत्र में नई उद्योग नीति के तहत इकाइयों की स्थापना के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें सिंगल विंडो सिस्टम के तहत जो भी जरूरी कागजी का...
उत्तराखंड : वर्टिकल ड्रिलिंग का काम हुआ तेज, यूएसए से आएगी ओएनजीसी की ड्रिलिंग मशीन

उत्तराखंड : वर्टिकल ड्रिलिंग का काम हुआ तेज, यूएसए से आएगी ओएनजीसी की ड्रिलिंग मशीन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : वर्टिकल ड्रिलिंग का काम हुआ तेज, यूएसए से आएगी ओएनजीसी की ड्रिलिंग मशीन सिलक्यारा सुरंग के निकट वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए आरवीएनएल ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए कुछ मशीन पहुंच गई हैं, जबकि अन्य मशीनें मगंवाई गई हैं। बैकअप मशीनें ओडिशा से लाई जा रही हैं। ओएनजीसी ने भी बड़कोट की ओर से वर्टिकल ड्रिलिंग को कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। ओएनजीसी वर्टिकल बोरिंग के लिए अमेरिका, मुंबई और गाजियाबाद से मशीनरी जुटा रही है। टीएचडीसी, सेना, कोल इंडिया और एनएचआइडीसीएल की संयुक्त टीम मैनुअल-अर्ध यंत्रीकृत विधि से ड्रिफ्ट टनल बनाएगी। सुरंग के अंदर बहाव पैदा करने के लिए काम चल रहा है। सुरंग के अंदर सिलक्यारा की तरफ से ऑगर मशीन से ड्रिलिंग शुरू हो चुकी है। मशीन के लिए प्रोटेक्शन कैनोपी का निर्माण किया गया है। मशीन का संचालन दिल्ली से आए ट्रेंचलेस इंजीनियरिंग सर्विस के आपरेटर कर रहे हैं। ...
उत्तराखंड : उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

उत्तराखंड : उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा देहरादून में आयकर विभाग की टीम ने आज बुधवार को उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर जितेंद्र जोशी के ठिकानों पर छापा मारा। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट नाम की बिल्डिंग के फ्लैट में गई है। टीम के साथ हरिद्वार पुलिस भी है। पास में ही चांसलर का भी मकान है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक टीम चांसलर के घर भी है। हालांकि, स्थानीय अधिकारी कुछ भी जानकारी देने से बच रहे है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : नैनीताल हाईकोर्ट ने दिया जबरन रिटायर किए गए चालक और परिचालकों को बहाल करने का आदेश

उत्तराखंड : नैनीताल हाईकोर्ट ने दिया जबरन रिटायर किए गए चालक और परिचालकों को बहाल करने का आदेश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : नैनीताल हाईकोर्ट ने दिया जबरन रिटायर किए गए चालक और परिचालकों को बहाल करने का आदेश हाईकोर्ट ने उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से दिव्यांगता की वजह से जबरन सेवानिवृत्त किए गए चालक-परिचालकों को सवेतन बहाल करने के आदेश दिए हैं। न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया था। याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वे रोडवेज में चालक व परिचालक के रूप में कार्य कर रहे थे। रोडवेज में डयूटी के दौरान दिव्यांगता की वजह से चालक-परिचालकों से अन्य काम लिया जा रहा था। सितंबर 2022 में परिवहन निगम बोर्ड ने इन याचिकाकर्ता चालक-परिचालकों को तीन माह का नोटिस देकर जबरन सेवानिवृत्त करने का निर्णय लिया। याचिकाकर्ताओं ने नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी। पूर्व में कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित कर आदेश पर रोक लगा रखी थी। इसके व...
उत्तराखंड : दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, छात्र-छात्राओं को दिए डिग्री व मेडल

उत्तराखंड : दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, छात्र-छात्राओं को दिए डिग्री व मेडल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, छात्र-छात्राओं को दिए डिग्री व मेडल देहरादून में आज स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए इस दौरान पैरामेडिकल, नर्सिंग, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, योग विज्ञान व बायो साइंसेज के 644 छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल से नवाजा। वहीं, राज्यपाल के हाथों मेडल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : उत्तरकाशी पेयजल निगम कुछ ठेकेदारों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कर रहा सरकारी धन का दुरूपयोग

उत्तराखंड : उत्तरकाशी पेयजल निगम कुछ ठेकेदारों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कर रहा सरकारी धन का दुरूपयोग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तरकाशी पेयजल निगम कुछ ठेकेदारों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कर रहा सरकारी धन का दुरूपयोग उत्तरकाशी जिले के ग्राम पनोथ  तहसील डुंडा के हर घर जल हर घर नल के सापेक्ष में ग्राम पंचायत पनोथ से 13 परिवार आज भी वंचित है जबकि उक्त योजना में ठेकेदार का विभाग के द्वारा पूर्ण भुगतान कर दिया गया है जो कि जांच का विषय है | ग्राम पंचायत पनोथ में पनियारखाला नामे तोक बुमका गुल से सटे शुद्ध पेयजल स्रोत से लिफ्ट के माध्यम से ग्रामवासियो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित था जिसकी लम्बाई हेड से लगभग 300 / 400 मीटर थी विभाग के अधिकारी , कर्मचारी एवं ठेकेदार की मिलीभगत से 50 साल पहले से बरसाती नाले में निर्मित पेयजल हेड से नई लाइन 5 मीटर नीचे कर नयी लाइन का कार्य शुरू कर दिया है जबकि उक्त पेयजल लाइन में कोई स्रोत नहीं है सिर्फ बरसात का ही पानी 8 महीने उपलब्ध रहता है | 4 माह में...
उत्तराखंड : हल्के बादल और धूप के बीच ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, बारिश के नहीं है आसार

उत्तराखंड : हल्के बादल और धूप के बीच ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, बारिश के नहीं है आसार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : हल्के बादल और धूप के बीच ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, बारिश के नहीं है आसार उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ और फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के परिवर्तन की आशंका नहीं है। चटख धूप खिलने के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, आगामी गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा सकते हैं। देहरादून में सोमवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही। शुष्क मौसम के कारण पारा भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रह सकता है। आगामी गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में ...
उत्तराखंड : विशेष काउंसिलिंग से होंगे नीट-पीजी की खाली सीटों पर दाखिले

उत्तराखंड : विशेष काउंसिलिंग से होंगे नीट-पीजी की खाली सीटों पर दाखिले

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : विशेष काउंसिलिंग से होंगे नीट-पीजी की खाली सीटों पर दाखिले नीट यूजी की तर्ज पर अब नीट पीजी की खाली सीटों पर विशेष काउंसिलिंग से दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि ने विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 22 से 26 नवंबर तक खाली सीटों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। एचएनबी चिकित्सा विवि के कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया, मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) के दिशानिर्देश के अनुसार नीट पीजी की खाली सीटों को विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड से भरा जाएगा। इसके लिए विवि ने काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। 22 से 26 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। 22 नवंबर को 11 बजे से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगी। इसके बाद 27 नवंबर को अखिल भारतीय स्तर पर नीट-पीजी का परिणाम घोषित किया जाएगा। 28 से 30 नवंबर तक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की तिथि तय क...
उत्तराखंड : उत्तरकाशी सुरंग हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में मांगा ब्योरा

उत्तराखंड : उत्तरकाशी सुरंग हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में मांगा ब्योरा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तरकाशी सुरंग हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में मांगा ब्योरा उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा में टनल के अंदर फंसे मजदूरों को शीघ्र बाहर निकालने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश मनोज कुमारी तिवारी व न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार से 48 घंटे के भीतर जवाब पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 22 नवंबर की तिथि नियत की है। हाईकोर्ट ने मिनिस्ट्री ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट, सचिव लोक निर्माण विभाग, केंद्र सरकार, नेशनल हाइवे विकास प्राधिकरण को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है। मामले के अनुसार समाधान एनजीओ कृष्णा विहार देहरादून ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा में पिछले 12 नवंबर से 41 मजदूर टनल के अंदर फंसे हुए हुए हैं। लेकिन सरकार उन...
उत्तराखंड : शिक्षा महानिदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव, 400 शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की तैयारी

उत्तराखंड : शिक्षा महानिदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव, 400 शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की तैयारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : शिक्षा महानिदेशालय ने शासन को भेजा प्रस्ताव, 400 शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की तैयारी शिक्षा विभाग में 400 शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की तैयारी है। शिक्षा महानिदेशालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। धारा 27 के तहत प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो 200 शिक्षक गढ़वाल से कुमाऊं और इतने ही शिक्षक कुमाऊं से गढ़वाल मंडल में तबादला पा सकेंगे।राजकीय शिक्षक संघ की ओर से पिछले काफी समय से शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की मांग की जा रही थी। शिक्षकों की मांग को देखते हुए शिक्षा महानिदेशालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है। विभागीय अधिकारियों ने कहा, तबादलों के लिए सहायक अध्यापक एलटी के दोनों मंडलों से उन शिक्षकों के नाम लिए जाएंगे। जिन शिक्षकों की कम से कम तीन साल की एक मंडल में सेवा पूरी हो चुकी है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की धारा 27 के तहत अनु...