उत्तराखंड : एसएसपी अजय सिंह ने किए ताबड़तोड़ तबादले, कई कोतवाल और थानाध्यक्ष बदले
उत्तराखंड : एसएसपी अजय सिंह ने किए ताबड़तोड़ तबादले, कई कोतवाल और थानाध्यक्ष बदले
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जिले में तैनाती के करीब दो महीने बाद थानास्तर पर पहला बड़ा फेरबदल किया है। कुछ प्रभारियों से चार्ज छिना तो कुछ के थाने बदल दिए गए हैं।
एसएसपी अजय सिंह ने रविवार सुबह तबादला सूची जारी करते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र में डकैती के बाद कोतवाल राकेश गुसांई को यहां से हटाकर डालनवाला कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया है।
वहीं, इंस्पेक्टर डालनवाला राजेश साह को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। रायवाला थाने के इंचार्ज होशियार सिंह पंखोली को डोईवाला कोतवाली, जबकि डोईवाला कोतवाल देवेंद्र चौहान को रायवाला थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह पटेलनगर कोतवाली के निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह नेगी को विकासनगर को कोतवाल बनाया गया है।
विकासनगर कोतवाल संजय कुमार को पटेलनगर कोतवाली, मसूरी कोतवा...








