उत्तराखंड : राजधानी में 17 चौकी व चार थानों की और जरूरत, जनसंख्या दबाव बढ़ने से आईएसबीटी को थाना बनाने पर विचार
उत्तराखंड : राजधानी में 17 चौकी व चार थानों की और जरूरत, जनसंख्या दबाव बढ़ने से आईएसबीटी को थाना बनाने पर विचार
बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर देहरादून जिले में नए थाने और चौकियां खोलने की जरूरत महसूस होने लगी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 17 चौकियों और चार नए थानों का प्रस्ताव जिला पुलिस ने मुख्यालय को भेजा है। इसमें बालावाला थाने का पुराना प्रस्ताव भी शामिल है, जिसे सैद्धांतिक मंजूरी तो मिल गई थी। लेकिन अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
दरअसल, राजधानी बनने के बाद जिले में नेहरू कॉलोनी, वसंत विहार, प्रेमनगर, सेलाकुई और त्यूणी नए थाने खुले हैं। थाना क्षेत्रों में नई चौकियों का भी सृजन हुआ है। वर्तमान में जिले की जनसंख्या बढ़ने से भी इन थाना-चौकियों पर बोझ अधिक हो गया है। नए आबादी क्षेत्र बन गए, जिससे लोगों की पहुंच से पुराने थाने-चौकियां दूर होने लगे हैं।
ऐसे में कई बार कानून ...










