Saturday, May 2News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : पीएम से पहले सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

उत्तराखंड : पीएम से पहले सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पीएम से पहले सीएम धामी पहुंचे पिथौरागढ़, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नैनीसैनी एयरपोर्ट से लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियों को लेकर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम के दौरे से पिथौरागढ़ को बड़ी पहचान मिलेगी। इसके बाद सीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां से घंटाकरण स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रि...
उत्तराखंड: प्रदेश के 9,300 पीआरडी कर्मियों को मिलेंगी सारी सरकारी छु़ट्टियां, संशोधित एक्ट में है ये व्यवस्था

उत्तराखंड: प्रदेश के 9,300 पीआरडी कर्मियों को मिलेंगी सारी सरकारी छु़ट्टियां, संशोधित एक्ट में है ये व्यवस्था

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: प्रदेश के 9,300 पीआरडी कर्मियों को मिलेंगी सारी सरकारी छु़ट्टियां, संशोधित एक्ट में है ये व्यवस्था उत्तराखंड के 9,300 पीआरडी कर्मचारियों को सभी सरकारी छुट्टियां मिलेंगी। राजभवन से उत्तराखंड संयुक्त प्रांतीय रक्षक दल अधिनियम संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई है। जिस विभाग से जवानों की मांग की जाएगी, उनके दैनिक भत्ते का भुगतान भी संबंधित विभाग की ओर से किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में पीआरडी के लगभग छह हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुसेवक, डाक सेवक, चौकीदार, कार्यालय सहायक, वाहन चालक आदि विभिन्न पदों पर कार्यरत इन कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान संबंधित विभाग करेगा। इससे पीआरडी में भर्ती की अधिकतम आयु सीमा भी 45 वर्ष से घटकर अब 42 वर्ष हो जाएगी, जबकि सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 50 साल से बढ़ाकर 60 वर्ष होगी। संशोधित एक्ट में यह की गई है व्यवस्था : स...
उत्तराखंड : देहरादून में 10 जगह बनेंगे पिंक शौचालय, मेयर ने दिए जगह चिह्नित करने के निर्देश

उत्तराखंड : देहरादून में 10 जगह बनेंगे पिंक शौचालय, मेयर ने दिए जगह चिह्नित करने के निर्देश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून में 10 जगह बनेंगे पिंक शौचालय, मेयर ने दिए जगह चिह्नित करने के निर्देश पिंक शौचालय की मुहिम रंग लाई है। नगर निगम ने इसका संज्ञान लेते हुए शहर के 10 स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने का निर्णय लिया है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने इसके लिए अधिकारियों को जहह चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा शहर में बदहाल सार्वजनिक शौचालयों की भी हालत सुधारी जाएगी। उनकी मरम्मत के साथ ही साफ-सफाई की जाएगी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजधानी देहरादून की जनसंख्या 1696694 है। इसमें महिलाओं की आबादी 804494 है। यानी महिला और पुरुषों की आबादी लगभग बराबर है। शहर में 41 सार्वजनिक शौचालय हैं। हैरत यह भी है कि इनमें आधी आबादी के लिए एक भी पिंक शौचालय नहीं है। वहीं, जो सार्वजनिक शौचालय हैं, उनमें भी महिलाओं के लिए सुविधाएं नहीं हैं। इनमें से कई बदहाल पड़े हैं तो कई पर ताले लटके हैं। इससे मह...
उत्तराखंड : आज शीतकाल के लिए बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, पहुंचे दो हजार से ज्यादा श्रद्धालु

उत्तराखंड : आज शीतकाल के लिए बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, पहुंचे दो हजार से ज्यादा श्रद्धालु

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज शीतकाल के लिए बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, पहुंचे दो हजार से ज्यादा श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध् हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट दोपहर डेढ़ बजे शुभ मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। इस पावन अवसर के साक्षी बनने के लिए करीब दो हजार से ज्यादा तीर्थयात्री हेमकुंड पहुंचे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : बदरीनाथ धाम पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना, पूजा अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद

उत्तराखंड : बदरीनाथ धाम पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना, पूजा अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बदरीनाथ धाम पहुंचे क्रिकेटर सुरेश रैना, पूजा अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना आज बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह रावल से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां देख धाम में दर्शन करने पहुंचे यात्रियों की भीड़ लग गई। मौसम साफ होने के बाद अब बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। अभी तक 15,24,798 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच चुके हैं। वहीं, सोमवार तक कुल 16,09,913( सोलह लाख नौ हजार नौ सौ तेरह) तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |  ...
उत्तराखंड : आज से तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे सीएम योगी, केदारनाथ भी जाएंगे

उत्तराखंड : आज से तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे सीएम योगी, केदारनाथ भी जाएंगे

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज से तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे सीएम योगी, केदारनाथ भी जाएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। शनिवार को वह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के बाद शाम को ही योगी केदारनाथ धाम जाएंगे। वहीं आठ अक्तूबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वह वापस लखनऊ लौट जाएंगे। बता दें कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 24वीं बैठक है। बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित होगी। बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में उत्तराखंड की ओर से दून वैली इको जोन का नोटिफिकेशन रद्द करने और सीमांत क्षेत्र से पलायन और इसके निदान के ...
उत्तराखंड : एसडीएम के निरीक्षण में नदारद मिले आईटीआई के तीन कर्मचारी

उत्तराखंड : एसडीएम के निरीक्षण में नदारद मिले आईटीआई के तीन कर्मचारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : एसडीएम के निरीक्षण में नदारद मिले आईटीआई के तीन कर्मचारी एसडीएम के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालसी के औचक निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी नदारद मिले। एसडीएम ने अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए तीनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। वहीं, एसडीएम ने उपर्जित अवकाश पर गए एक कर्मचारी का स्वीकृति आदेश न दिखाने पर प्रधानाचार्य से रिपोर्ट तलब की है। बृहस्पतिवार को एसडीएम कालसी युक्ता मिश्र अचानक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचीं। कार्यालय में मौजूद वरिष्ठ सहायक ने बताया कि प्रधानाचार्य के पास गुजराड़ा स्थित संस्थान का भी चार्ज है। बताया कि वह गुजराड़ा गए हैं। एसडीएम ने कर्मचारियों की उपस्थिति का ब्योरा लेते हुए जांच की तो चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कनिष्ठ सहायक अंकित चौहान, कार्यदेशक मनोज कुमार थापा, अनुदेशक सतेंद्र कुमार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए...
उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार को एक महीने में मिल जाएगी ड्राफ्ट रिपोर्ट सीएम धामी ने  दिए संकेत

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार को एक महीने में मिल जाएगी ड्राफ्ट रिपोर्ट सीएम धामी ने दिए संकेत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार को एक महीने में मिल जाएगी ड्राफ्ट रिपोर्ट सीएम धामी दिए संकेत उत्तराखंड सरकार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की ड्राफ्ट रिपोर्ट एक महीने के भीतर सौंपी जा सकती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ड्राफ्ट रिपोर्ट बनाने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में यूसीसी से जुड़े सभी प्रमुख पहलुओं पर चर्चा हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, समिति ने शाह को रिपोर्ट पूरी तरह से तैयार होने की जानकारी दी। नई दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी यूसीसी रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने के संकेत दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात में यूसीसी पर भी चर्चा हुई। इसके बाद यूसीसी की विशेषज्ञ समिति के सदस्य भी शाह से मिले। समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि) ने शाह ...
उत्तराखंड : अवैध निर्माण बिगाड़ रहे मसूरी की खूबसूरती, कंक्रीट के जंगल में हो रही तब्दील

उत्तराखंड : अवैध निर्माण बिगाड़ रहे मसूरी की खूबसूरती, कंक्रीट के जंगल में हो रही तब्दील

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अवैध निर्माण बिगाड़ रहे मसूरी की खूबसूरती, कंक्रीट के जंगल में हो रही तब्दील एमडीडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत के किसी भी प्रकार के निर्माण पर मसूरी में पूरी तरह से रोक है। बावजूद इसके जगह-जगह अवैध निर्माण हो रहा है। मसूरी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता खत्म होने के साथ कंक्रीट के जंगल का विस्तार हो रहा है। एमडीडीए अवैध निर्माण पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। शहर के ओल्ड टिहरी बस क्षेत्र, बार्लोगंज, कैंपटी रोड, माल रोड, हाथी पांव रोड, नाग मंदिर रोड, स्प्रींग रोड, सुमित्रा भवन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहा है। कंक्रीट के जंगलों से मसूरी बदरंग हो रही है। जिन जगहों पर नक्शा स्वीकृत कराने के बाद निर्माण हो रहा है वहां भी मानकों को ताक में रखा जा रहा है। कहीं जगह मनमाने ढंग से निर्माण तो कहीं जगहों पर बहुमंजिला भवन बनाए जा रहे हैं। शिकायत मिलने पर प्राधिकरण...
उत्तराखंड: नौ-दस अक्तूबर को गोपेश्वर में बाल विज्ञान महोत्सव, वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे पहाड़ के बच्चे

उत्तराखंड: नौ-दस अक्तूबर को गोपेश्वर में बाल विज्ञान महोत्सव, वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे पहाड़ के बच्चे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: नौ-दस अक्तूबर को गोपेश्वर में बाल विज्ञान महोत्सव, वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे पहाड़ के बच्चे उत्तराखंड में आगामी नौ व दस अक्तूबर को द्वितीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव का आयोजन चमोली के गोपेश्वर में होगा। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में विज्ञान की रूचि बढ़ाने के लिए यह एक पहल है। महोत्सव में पहाड़ के बच्चों को वैज्ञानिकों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। वहीं बच्चे तारामंडल भी देख सकेंगे। बता दें कि पहला बाल विज्ञान महोत्सव बीते वर्ष नवंबर में कुमाऊं मंडल के चंपावत में हुआ था। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...