Saturday, May 2News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: प्रदेश के 49 वाइब्रेंट विलेज में बनेंगे हाट बाजार, युवाओं के लिए खुलेगी रोजगार की राह

उत्तराखंड: प्रदेश के 49 वाइब्रेंट विलेज में बनेंगे हाट बाजार, युवाओं के लिए खुलेगी रोजगार की राह

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: प्रदेश के 49 वाइब्रेंट विलेज में बनेंगे हाट बाजार, युवाओं के लिए खुलेगी रोजगार की राह उत्तराखंड के 49 वाइब्रेंट विलेज में हाट बाजार बनेंगे। युवाओं के लिए रोजगार की राह खुलेगी। पलायन रोकने के लिए विकास किया जाएगा। इन गांवों में 18 विभागों ने 758 करोड़ की 510 योजनाएं बनाई गईं हैं, जिन पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुहर लगी है। अब केंद्र को इनके प्रस्ताव भेजे जाएंगे। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत उत्तराखंड के तीन जिलों पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी के 49 वाइब्रेंट विलेज चुने गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर गृह मंत्रालय ने इन गांवों में पलायन रोकने, विकास करने के लिए प्रक्रिया शुरू की। इसके तहत प्रदेश में 758 करोड़ की 510 योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। ये योजनाएं 18 विभागों ने मिलकर बनाई हैं। इस 758 करोड़ में से 118 करोड़ का बजट केंद्र पोषित योजनाओं के तहत मिलेग...
उत्तराखंड : डेंगू पीड़ित युवती की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप

उत्तराखंड : डेंगू पीड़ित युवती की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : डेंगू पीड़ित युवती की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को एक युवती की मौत के बाद हंगामा हो गया। वहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गलत इंजेक्शन देकर युवती को मारने का आरोप लगाया। वहीं, शव गायब करने का आरोप भी लगाया। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, जौनसार निवासी निशा डेंगू बुखार से पीड़ित थी। अधिक बुखार के चलते उसे सहिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती की प्लेटलेट्स 24 हजार तक पहुंच गई थी। इसके बाद उसे ग्राफिक एरा अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया था। परिजनों ने का आरोप है कि नर्स ने इंजेक्शन लगाया और तुरंत ही निशा की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शव को वार्ड में न देख परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर शव को गायब करने का अरोप लगाया। वहीं, युवती की मौत ...
उत्तराखंड: निवेशक सम्मेलन से पहले आज दिल्ली में रोड शो करेंगे सीएम धामी, सिंगापुर का दौरा टला

उत्तराखंड: निवेशक सम्मेलन से पहले आज दिल्ली में रोड शो करेंगे सीएम धामी, सिंगापुर का दौरा टला

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: निवेशक सम्मेलन से पहले आज दिल्ली में रोड शो करेंगे सीएम धामी, सिंगापुर का दौरा टला सीएम पुष्कर सिंह धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पूर्व अधिक से अधिक निवेश को जमीन पर उतारने के लिए आज बुधवार को नई दिल्ली में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री का पांच अक्तूबर से सिंगापुर और ताइवान का दौरा फिलहाल टल गया है। सात अक्तूबर को मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक को इसकी वजह माना जा रहा है। यह बैठक नरेंद्रनगर में होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। अब मुख्यमंत्री 15 अक्तूबर को दुबई में रोड शो करेंगे। बहरहाल, नई दिल्ली के रोड शो में पर्यटन, आईटी, आतिथ्य, स्वास्थ्य, चिकित्सा व सेवा क्षेत्र से जुड़े नामी उद्यमी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सभी निवेशकों को सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी देंगे। रोड शो के लिए सीएम दिल्ली पहुंच चुके हैं। निवेशक सम्मेलन के नोडल सचिव आर मीनाक्षी सु...
उत्तराखंड : गौरीकुंड में देर रात होटल में फटा सिलिंडर, आग की चपेट में आई कई दुकानें

उत्तराखंड : गौरीकुंड में देर रात होटल में फटा सिलिंडर, आग की चपेट में आई कई दुकानें

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : गौरीकुंड में देर रात होटल में फटा सिलिंडर, आग की चपेट में आई कई दुकानें   केदारनाथ धाम में मंगलवार देर रात हादसा हो गया। गौरीकुंड में मंदिर के पास एक होटल में सिलिंडर फट गया। इस दौरान कई दुकानें इसकी चपेट में आ गई। वहीं, आग फैलती देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान होई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड पंकज राणा एवं सहायक सेक्टर अधिकारी भरत सिंह चौहान ने आपदा कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, वाईएमएफ एवं डीडीआरएफ मौके पर पहुंच गए। सभी के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया एवं होटल व आस-पास मौजूद यात्रियों को अलर्ट कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि खाना बनाते वक्त आशुतोष सेमवाल की दुकान में सबसे पहले आग लगी। इसके बाद...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ, 22 राज्यों के जनजाति छात्र हुए शामिल

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ, 22 राज्यों के जनजाति छात्र हुए शामिल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ, 22 राज्यों के जनजाति छात्र हुए शामिल राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से देहरादून में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन किया। रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में 22 राज्यों के 2500 जनजाति छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |  ...
उत्तराखंड: आदि कैलाश में पहली बार बजी फोन की घंटी, पीएम दौरे के लिए बीएसएनएल ने शुरू की अस्थायी सेवा

उत्तराखंड: आदि कैलाश में पहली बार बजी फोन की घंटी, पीएम दौरे के लिए बीएसएनएल ने शुरू की अस्थायी सेवा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: आदि कैलाश में पहली बार बजी फोन की घंटी, पीएम दौरे के लिए बीएसएनएल ने शुरू की अस्थायी सेवा 15,800 फुट की ऊंचाई पर चीन सीमा से लगे ज्योलिंगकांग यानी आदि कैलाश में मंगलवार को पहली बार मोबाइल की घंटी बजी तो पर्यटक और ग्रामीण खुशी से झूम उठे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 और 12 अक्तूबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ जिले के दौरे को देखते हुए बीएसएनएल ने यहां छोटा टॉवर लगाकर टू जी की अस्थायी सेवा शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री का 11 अक्तूबर को चौदास घाटी के नारायण आश्रम और अगले दिन आदि कैलाश, ओम पर्वत का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ज्योलिंगकांग क्षेत्र में अब तक संचार की कोई सुविधा नहीं है। यहां से 35 किमी दूर गूंजी में नेपाल का सिम काम करता है। अधिकारी यहां सैटेलाइट फोन से संचार सुविधा से जुड़े हैं। जीएम बीएसएनएल महेश सिंह निर्खुपा, ने बताया कि थ्री जी सेवा भी चालू की जा रही है। स्थायी टॉव...
उत्तराखंड: बेसिक के एलटी में समायोजित शिक्षकों की जुड़ेगी पुरानी सेवा, मिलेगा वरिष्ठता का लाभ

उत्तराखंड: बेसिक के एलटी में समायोजित शिक्षकों की जुड़ेगी पुरानी सेवा, मिलेगा वरिष्ठता का लाभ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: बेसिक के एलटी में समायोजित शिक्षकों की जुड़ेगी पुरानी सेवा, मिलेगा वरिष्ठता का लाभ शिक्षा विभाग में तैनात बेसिक के एलटी में समायोजित, पदोन्नत शिक्षकों को पुरानी सेवा जोड़ते हुए वरिष्ठता का लाभ मिलेगा।सचिव शिक्षा रविनाथ रमन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह फैसला हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रखा गया है। राजकीय शिक्षक संघ के मुताबिक, इस आदेश से सीधी भर्ती के 18 हजार एलटी शिक्षकों व प्रवक्ताओं की वरिष्ठता प्रभावित होगी। शिक्षा विभाग में बेसिक के एलटी में समायोजित शिक्षक पिछले कई वर्षों से उनकी पुरानी सेवा को जोड़कर चयन और प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने की मांग कर रहे थे। जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक एवं प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक का कहना था कि उन्हें जिस तिथि से वेतनमान 5500 से 9000 रुपये मिल रहा था, उसी तिथि से उनकी एलटी में सेवा जोड़कर चयन और प्रोन्नत वेतनमान द...
उत्तराखंड : विकासनगर में खाना बनाने के दौरान हादसा, सिलिंडर में आग लगने से पिता और बेटियां झुलसे

उत्तराखंड : विकासनगर में खाना बनाने के दौरान हादसा, सिलिंडर में आग लगने से पिता और बेटियां झुलसे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : विकासनगर में खाना बनाने के दौरान हादसा, सिलिंडर में आग लगने से पिता और बेटियां झुलसे देहरादून में विकासनगर के जमनपुर में एक घर में सुबह भोजन बनाने के दौरान सिलिंडर में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान पिता और उनकी तीन बेटियां झुलस गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आगजनी से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बिलसंडा निवासी जाहिद खान जमनपुर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार सुबह जाहिद, उनकी पत्नी अमाना बेगम (40) और बड़ी बेटी रेहाना (25 ) के साथ फैक्टरी में काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी छोटी बेटी मुस्कान (13) और सुवालिया (15) नाश्ता बनाने की शुरुआत कर रही थीं। जैसे ही उन्होंने चूल्हे को जलाने के लिए लाइटर का बटन दबाया, अचानक चूल्हे से भयंकर आग की लपटें उठीं और दोनों झुलस...
उत्तराखंड : पहाड़ से मैदान तक भूकंप से डोली धरती, घरों और कार्यालयों से बाहर निकले लोग

उत्तराखंड : पहाड़ से मैदान तक भूकंप से डोली धरती, घरों और कार्यालयों से बाहर निकले लोग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पहाड़ से मैदान तक भूकंप से डोली धरती, घरों और कार्यालयों से बाहर निकले लोग उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब दो बजकर 52 मिनट पर पहाड़ से मैदान तक भूकंप महसूस हुआ। राजधानी देहरादून समेत, श्रीनगर, उत्तरकाशी, टिहरी व पूरे कुमाऊं मंडल में भूकंप आया।इस दौरान करीब पांच सेकंड तक धरती हिलती रही। हालांकि अभी तक कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 रही। वहीं, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे नेपाल में था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल गाए। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-ब...
उत्तराखंड : देर रात महिला अकाउंटेंट से चाकू की नोक पर लूट, घर से लाखों रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

उत्तराखंड : देर रात महिला अकाउंटेंट से चाकू की नोक पर लूट, घर से लाखों रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देर रात महिला अकाउंटेंट से चाकू की नोक पर लूट, घर से लाखों रुपये लेकर फरार हुए बदमाश देहरादून के जीएमएस रोड स्थित मोहित विहार में एक महिला से चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। बदमाश महिला से लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। महिला उरेड़ा में अकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात नम्रता वोहरा के घर में बदमाश घुस आया। उसने महिला को चाकू का डर दिखाकर करीब सात लाख रुपए के जेवर और 50 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद बदमाश बाहर भाग निकला। स्थानीय लोगों एक अनुसार बाहर वैन में भी तीन बदमाश बैठे हुए थे। वहीं, पीड़ित नम्रता ने बताया कि वह करीब पौने एक बजे बाथरूम जाने के लिए उठी थी। तभी बदमाश ने उनके गले पर चाकू लगा दिया और बोला कि उसे पैसों की जरूरत है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट | &...